इंदौर भूमाफिया मनोज नागर 3 गोलियों के बाद खतरे से बाहर, BJP की बैठकों में भी शामिल होता रहा

Sanjay Gupta | Sept 25, 2025, 12:49 IST
Share
landmafia with bjp leader
Photograph: (the sootr)

इंदौर के कुख्यात भूमाफिया मनोज नागर पर हुए जानलेवा हमले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस इस गोलीकांड की जांच के साथ ही भूमाफिया मनोज की कुंडली भी खंगाल रही है।

इंदौर के खजराना एरिया का कुख्तात भूमाफिया मनोज उर्फ मनोहर नागर (उम्र 50 साल) तीन गोलियों के बाद अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। बुधवार शाम को उस पर बाइक सवारों ने एक के बाद एक तीन गोलियां चलाई थी, जिसमें दो हाथ पर और एक पेट पर लगी थी।

इंदौर में गोलीकांड जमीन विवाद के कारण होने की बात सामने आई है और नागर ने देर रात पुलिस को बयान भी दे दिया है। इस आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है और पूछताछ जारी है। जल्द ही पुलिस इसका खुलासा कर सकती है।

उधर नागर की भी कुंडली अब खुल रही है और उस पर बीजेपी के नेताओं का भी ही जमकर वरदहस्त रहा है। इसके चलते खुलकर जमीन घोटाले किए।

इस तरह आंखों में मिर्ची डाल मारी तीन गोलियां

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर में ही उसका जमीन को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था और उन्होंने शाम तक देख लेने की धमकी भी दी थी। इस बयान के बाद तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ हो रही है।

डीसीपी जोन टू कुमार प्रतीक के अनुसार घटना करीब शाम सात बजे सन सिटी के पास हुई। मनोज सांईकृपा अपने आफिस से महालक्ष्मी नगर घर की ओर जा रहा था। तभी सामने से एक सफेद रंग की कार आई और उसने मनोज की कार(MP 09 CR 1234) को टक्कर मारी।

मनोज गुस्से में उतरा, तभी दूसरी ओर से एक युवक आया और मनोज की आंखों में मिर्ची झोंक दी। हेलमेट पहने एक और युवक आया और फायर कर दिया। गोली मनोज के हाथ में लगी और वह भागने लगा, तभी शूटर ने फिर फायर किया, जो उसके दूसरे हाथ में लगी। इसके बाद बदमाश पास में आए और पेट में गोरी मार दी।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर खजराना के भूमाफिया मनोज नागर पर चली गोलियां, अस्पताल में भर्ती

सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने दी सुसाइड की धमकी, जानें पूरा मामला

129686c8-204
129686c8-204


प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद की बैठक में हुआ शामिल

9ead649c-25a
9ead649c-25a


हाल ही में इंदौर में प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा द्वारा विधानसभा पांच को लेकर बैठक ली गई। इसमें यह भूमाफिया नागर भी शामिल हुआ। बैठक के विशेष अतिथि ही नागर थे और यह बैठक गुपचुप तरीके से हुई थी।

नागर खजराना एरिया में सांई श्रृद्धा, वैभव लक्ष्मीनगर, कृष्णबाग सेक्टर सी जैसी कॉलोनियां अवैध रूप से काट चुका है और इस दौरान राजनीतिक संरक्षण भी जमकर मिला। कृष्णबाग कॉलोनी के 150 मकान टूटना है, इस पर सुप्रीम कोर्ट से स्टे है, जब स्टे मिला तब नागर के साथ वार्ड 37 की पार्षद संगीता जोशी, उनके पति महेश जोशी जो पूर्व सांसद प्रतिनिधि भी रह चुके हैं ने जमकर स्वागत किया। फूल मालाएं एक-दूसरे के गले में डाली थी।

भूमाफियाओं का पूरा गठबंधन, जेल जा चुका

मनोज पर खजराना थाने में ही जमीन धोखाधड़ी को लेकर पांच केस है। उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हो चुकी है। यह न्यायनगर जमीन घोटाले में मुख्य आरोपी है। मनोज के साथ रामकृष्ण चुन्नीलाल तिरोले, हेमंत यादव, राजेश किशोर राठौर, कमल सोलंकी, राकेश पांडे, दीनू चौहान, भारत रघुवंशी यह सभी न्यायनगर जमीन घोटाले में आरोपी है। भूमाफिया अभियान के दौरान तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान की सख्ती के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था।

यह खबरें भी पढ़ें...

सफाई के सिरमौर इंदौर के एयरपोर्ट पर यात्री की पैंट में घुसा चूहा, बाद में लगवाया टिटनेस का टीका

इंदौर नगर निगम का क्षिप्रा परिसर पीएम आवास प्रोजेक्ट का रेरा पंजीयन आवेदन रद्द, कई मिली खामियां

Tags:
  • इंदौर
  • इंदौर में गोलीकांड
  • गोलीकांड
  • राजनीतिक संरक्षण
  • भूमाफिया मनोज नागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा