इंदौर खजराना के भूमाफिया मनोज नागर पर चली गोलियां, अस्पताल में भर्ती

Sanjay Gupta | Published:
Share
manoj nagar firing incident
मनोज नागर (इनसेट) Photograph: (The Sootr)

इंदौर के खजराना क्षेत्र में कुख्यात भूमाफिया मनोज नागर पर गोलियां चलाई गईं। घटना सनसिटी टाउनशिप के पास हुई जब नागर अपने ऑफिस से बाहर निकल रहे थे। शूटर दो बाइक पर आए थे और नागर को दो गोलियां लगीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

INDORE. मध्यप्रदेश केइंदौर में खजराना एरिया के कुख्यात भूमाफिया मनोज नागर पर गोली चली है। यह गोली उसके घर महालक्ष्मी नगर के पास ही सनसिटी टाउनशिप एरिया में चली है। करीबी लोग उसे बॉम्बे अस्पताल लेकर गए हैं।

बताया जा रहा है कि तीन बदमाशों ने कॉलोनाइजर मनोज नागर पर गोलियां चलाई हैं। घायल के हाथ और पेट में गोली लगी है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बाइक पर बैठे तीन बदमाशों ने बिल्डर मनोज नगर की कार (MP 09 CR 1234) का पीछा किया और बहाने से आकर गाड़ी ठोक दी। मनोज जैसे ही कार से उतरे तो बदमाशों ने उनकी आंख में मिर्ची फेंक कर गोलियां चलाना शुरू कर दी। मनोज सन सिटी सोसाइटी की तरफ भागे तो बदमाशों ने एक फायर और किया और भाग निकले।

बाइक से आए थे शूटर

जानकारी के अनुसार लसूडिया थाना एरिया स्थित सन सिटी के पास नागर सांईकृपा कॉलोनी में अपने आफिस से फार्चयूनर कार से निकल रहा था, तभी शूटर दो बाइक से आए थे, इन्होंने हेलेमट लगा रखा था। बताया जा रहा है कि नागर को दो गोलियां लगी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने दी सुसाइड की धमकी, जानें पूरा मामला

सफाई के सिरमौर इंदौर के एयरपोर्ट पर यात्री की पैंट में घुसा चूहा, बाद में लगवाया टिटनेस का टीका

नागर पर हैं एक दर्जन से ज्यादा केस

नागर ने खजराना एरिया में न्याय नगर सेक्टर सी काटा था, जो पूरी तरह से अवैध है। नागर पर एक-दो नहीं खजराना थाना एरिया में दर्जन भर से ज्यादा जमीन संबंधी केस दर्ज है। वह कई बार जेल भी जा चुका है।

manoj-nagar
manoj-nagar


जमीन विवाद या महिला विवाद बन रही वजह

नागर का हाल ही में न्याय नगर में कालका माता मंदिर के पास की जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। हाल ही के समय में तीन-चार दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है। वहीं बताया जाता है कि उसके संबंध कई महिलाओं से हैं। इसलिए यह गोली या तो जमीन विवाद में चली है या फिर महिला संबंधी मामलों में। करीबी लोग इसी बात की आशंका जता रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर नगर निगम का क्षिप्रा परिसर पीएम आवास प्रोजेक्ट का रेरा पंजीयन आवेदन रद्द, कई मिली खामियां

इंदौर में बीच सड़क पर लगा मंत्री तुलसीराम सिलावट का गरबे का स्वागत होर्डिंग गिरा, महिला घायल

शिवराज चौहान के एक बयान के बाद हुआ था गिरफ्तार

तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में चले भूमाफिया अभियान के दौरान कहा था कि बब्बू हो छब्बू कोई नहीं बचेगा। इसके बाद नागर पर भी केस हुआ था और उसकी गिरफ्तारी हुई थी।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • जमीन विवाद
  • खजराना
  • भूमाफिया मनोज नागर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर