इंदौर पेंटहाउस विवाद में बाप-बेटे ने मचाया उत्पात, इंफोसिस की महिला इंजीनियर को कार से कुचला
Aman Vaishnav | Mar 26, 2026, 11:33 IST
indore lasudia car horror shampa pathak death penthouse dispute
इंदौर के लसूड़िया में पेंटहाउस विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया है। यहां बाप-बेटे ने रहवासियों पर तेज रफ्तार कार चढ़ा दी थी। इस हादसे में इंफोसिस की महिला कर्मचारी की मौत हो गई। पूरा मामला विस्तार से जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।
इंदौर के पॉश इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुस्से में बाप-बेटे की हरकत देख पड़ोसी भी दंग रह गए। हैरानी की बात ये है कि एक मामूली विवाद में कुछ दिन पहले ही रहने आए एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। ये खौफनाक वारदात की सीसीटीवी फुटेज देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
![0c495fb5-3d1]()
सागर टाउनशिप के समृद्धि एन्क्लेव में रहने वाले एक शख्स और उसके बेटे ने गुस्से में अपनी तेज रफ्तार कार (तेज रफ्तार कार का कहर) बिल्डिंग के रहवासियों पर चढ़ा दी।
जानकारी के अनुसार इस हादसे में इंफोसिस में काम करने वाली शंपा पाठक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सबसे बड़ी बात ये हा कि शंपा पाठक अपने पति सौरभ और दो बच्चों के साथ 13 मार्च को ही इस बिल्डिंग में रहने आई थी।
![7747c19a-4c8]()
पुलिस के मुताबिक ये विवाद एक बिल्डिंग के पेंटहाउस को लेकर था। आरोपी कुलदीप चौधरी और उसके बेटे ने यहां दो पेंटहाउस खरीदे थे। इन पेंटहाउस को वे Airbnb ऐप के जरिए बिजनेस के तौर पर किराए पर दे रहे थे। सोसाइटी के लोग इससे परेशान थे क्योंकि इससे बाहर के लोग आने-जाने लगे थे।
रविवार को पार्षद ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की थी। इसके बाद भी मामले का कोई हल नहीं निकला। फिर बुधवार रात इस मुद्दे पर फिर से कहासुनी हुई थी। आरोपियों ने गुस्से में आकर लोगों को अपनी कार से कुचल दिया।
बाप-बेटे की इस खौफनाक हरकत को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने शंपा पाठक को मृत घोषित कर दिया। वहीं ये पूरी घटना बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पिता-पुत्र फरार हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन के आधार पर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
हनुमानगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा, 5 की दर्दनाक मौत, कई घायल, बस के उड़े परखच्चे
एमपी न्यूज: छात्र की स्कॉटलैंड में संदिग्ध मौत, परिजन बोले- ये हत्या है
मध्यप्रदेश न्यूज: टीबी से हर दिन 13 मौतें, भोपाल सबसे आगे, सरकार चलाएगी 100 दिन का अभियान
क्राइम न्यूज: मध्य प्रदेश में साइबर क्राइम को सुलझाने में क्यों हो रही हैं मुश्किलें?
0c495fb5-3d1
पड़ोसियों को कार से कुचला
जानकारी के अनुसार इस हादसे में इंफोसिस में काम करने वाली शंपा पाठक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सबसे बड़ी बात ये हा कि शंपा पाठक अपने पति सौरभ और दो बच्चों के साथ 13 मार्च को ही इस बिल्डिंग में रहने आई थी।
7747c19a-4c8
क्या है विवाद की जड़?
रविवार को पार्षद ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की थी। इसके बाद भी मामले का कोई हल नहीं निकला। फिर बुधवार रात इस मुद्दे पर फिर से कहासुनी हुई थी। आरोपियों ने गुस्से में आकर लोगों को अपनी कार से कुचल दिया।
इलाके में मची अफरा-तफरी
आरोपी पिता-पुत्र फरार
ये खबरें भी पढ़िए...
हनुमानगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा, 5 की दर्दनाक मौत, कई घायल, बस के उड़े परखच्चे
एमपी न्यूज: छात्र की स्कॉटलैंड में संदिग्ध मौत, परिजन बोले- ये हत्या है
मध्यप्रदेश न्यूज: टीबी से हर दिन 13 मौतें, भोपाल सबसे आगे, सरकार चलाएगी 100 दिन का अभियान
क्राइम न्यूज: मध्य प्रदेश में साइबर क्राइम को सुलझाने में क्यों हो रही हैं मुश्किलें?
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj