शराब ठेकेदार सूरज रजक के खिलाफ FIR, 300 करोड़ की जमीन पर शराब दुकान के लिए कब्जा
Sanjay Gupta | Apr 04, 2026, 14:57 IST
indore liquor contractor rajak fir land case
इंदौर के बड़े शराब ठेकेदार सूरज रजक पर 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगा है। मुंबई की टीवी एक्ट्रेस की शिकायत पर लसूडिया थाने में केस दर्ज हुआ है। जमीन को शराब दुकान के लिए लेने को लेकर विवाद हुआ था।
News In Short
- इंदौर में शराब ठेकेदार सूरज रजक पर केस दर्ज हुआ है।
- 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप है।
- मुंबई की टीवी एक्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत की है।
- जमीन शराब दुकान के लिए मांगी गई थी, परिवार ने मना किया था।
- 03 अप्रैल को जमीन पर कब्जे की कोशिश के बाद मामला दर्ज हुआ है।
News In Detail
बता जा रहा है कि इस मामले में पहले टीवी एक्ट्रेस ने पुलिस को शिकायत की थी, लेकिन एफआईआर दर्ज न होने पर एक्ट्रेस ने सीएस अनुराग जैन से शिकायत की। इसके बाद देर रात पुलिन ने एफआईआर दर्ज की है।
यह है मामला
यह जमीन उनकी मां नरेंद्र कौर सलूजा, भाई पुष्पेंद्र सलूजा और रणधीर सलूजा के संयुक्त स्वामित्व में है। शिकायत के अनुसार, इस जमीन में से 6000 वर्गफीट जमीन रजक ने एक्ट्रेस के पति ऋषि कक्कर से फोन पर शराब दुकान के लिए किराए पर मांगी थी।
98004286-c51
घर पर मिलने भी आए रजक, नहीं दी तो कब्जा
इसके बाद 03 अप्रैल को जब परिवार जमीन पर पहुंचा, तो वहां कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश करते मिले। इस पर पुलिस को सूचना दी गई और कब्जा रुकवाया गया है।
क्यों चाहता है रजक यह जमीन
हालांकि सूत्रों के अनुसार, नियमों के तहत इस स्थान पर शराब दुकान खोलना संभव नहीं है, क्योंकि इसकी लोकेशन तय मानकों के अनुरूप नहीं है। बताया जा रहा है कि ठेका लेने के बाद पिछले 15 दिनों से जमीन को लेकर रजक और जमीन मालिक के बीच विवाद चल रहा था, जो अब केस दर्ज होने तक पहुंच गया है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA