इंदौर में युवक ने घर पर लगाई IAS-District Collector की नेमप्लेट, रौब झाड़ा
Sanjay Gupta | Sept 03, 2026, 08:00 IST
इंदौर में युवक ने घर पर लगाई
इंदौर में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसने अपने घर के बाहर IAS RAJ SONI–District Collector की फर्जी नेम प्लेट लगाई थी। इसके जरिए यह लोगों पर रौब झाड़ रहा था।
Indore. इंदौर के ओमेक्स सिटी में किराए के मकान में रहने वाले युवक ने आईएएस और जिला कलेक्टर होने की फर्जी नेम प्लेट लगा ली। जब पुलिस ने पूछताछ की तो पोल खुल गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हिमांशु पांचाल ने घर के बाहर IAS RAJ SONI–District Collector की फर्जी नेम प्लेट लगा ली। शहर में खुद को IAS अधिकारी और जिला कलेक्टर बताकर रौब जमाने वाले पांचाल को लसूड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद जब उससे पदस्थापना और IAS अधिकारी होने के दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
![indore-man-fake-ias-collector-nameplate]()
थाना लसूड़िया एसीपी पराग सैनी ने बताया कि ओमेक्स सिटी-1 स्थित मकान नंबर 1565-ए, शुभ आंगन प्रीमियम में रहने वाला युवक खुद को IAS अधिकारी बताता है। इसे लेकर सूचना मिली थी। वह अधिकारी होने का प्रभाव दिखाकर लोगों पर रौब जमा रहा था।
एसीपी पराग सैनी और थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लोगों ने पूछताछ में बताया कि युवक खुद को राज सोनी और जिला कलेक्टर बताता है।
पुलिस ने युवक से उसका नाम, पदस्थापना और IAS अधिकारी होने से संबंधित दस्तावेज मांगे। वह कुछ नहं दे सका और झूठ बोला। बार-बार बयान बदला। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना वास्तविक नाम हिमांशु पांचाल पिता योगेश पांचाल, उम्र 28 वर्ष बताया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से अहमदाबाद, गुजरात का रहने वाला है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह IAS अधिकारी नहीं है। वह लोगों में अपना रुतबा, प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ाने के लिए वह खुद को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और जिला कलेक्टर बताता था।
घर से पुलिस ने कई दस्तावेज लिए। इसमें IAS RAJ SONI – District Collector लिखी काले रंग की फर्जी नेम प्लेट। साथ ही IAS सत्यमेव जयते लिखा फोटो फ्रेम, सत्यमेव जयते – कलेक्टर साहब लिखी सामग्री मिली।
अधिकारी के रूप में खुद को प्रदर्शित करने वाली अन्य भ्रामक वस्तुएं भी मिली। पुलिस ने जब्त सामग्री और आरोपी की गतिविधियों के आधार पर थाना लसूड़िया में अपराध क्रमांक 1370/2026, धारा 204 भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में आरोपी से संबंधित अडालज थाना, जिला गांधीनगर, गुजरात का पुराना प्रकरण भी सामने आया है।
फर्जी आईएएस तृप्ति के घर पुलिस का छापा, नकली CBI कार्ड समेत लाखों बरामद
अजीत डोभाल का एजेंट बताता था खुद को फर्जी आईएएस अधिकारी, छापे में मिली 100 करोड़ की संपत्ति
लाल साड़ी में फर्जी IAS अफसर तृप्ति ने विधानसभा में बनाया VIDEO, सामने आए ठगी के नए मामले
मोहन सरकार ने दी बड़ी राहत, इंदौर नगर निगम 500 वर्गमीटर तक के नक्शे कर सकेगा पास
हिमांशु ने लगा थी यह नेम प्लेट
indore-man-fake-ias-collector-nameplate
पुलिस ने यह बताया
एसीपी पराग सैनी और थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लोगों ने पूछताछ में बताया कि युवक खुद को राज सोनी और जिला कलेक्टर बताता है।
दस्तावेज मांगे तो झूठ बोला
प्रभाव दिखाने के लिए लगाई नेम प्लेट
घर से पुलिस ने कई दस्तावेज लिए। इसमें IAS RAJ SONI – District Collector लिखी काले रंग की फर्जी नेम प्लेट। साथ ही IAS सत्यमेव जयते लिखा फोटो फ्रेम, सत्यमेव जयते – कलेक्टर साहब लिखी सामग्री मिली।
अधिकारी के रूप में खुद को प्रदर्शित करने वाली अन्य भ्रामक वस्तुएं भी मिली। पुलिस ने जब्त सामग्री और आरोपी की गतिविधियों के आधार पर थाना लसूड़िया में अपराध क्रमांक 1370/2026, धारा 204 भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में आरोपी से संबंधित अडालज थाना, जिला गांधीनगर, गुजरात का पुराना प्रकरण भी सामने आया है।
ये भी पढ़ें...
अजीत डोभाल का एजेंट बताता था खुद को फर्जी आईएएस अधिकारी, छापे में मिली 100 करोड़ की संपत्ति
लाल साड़ी में फर्जी IAS अफसर तृप्ति ने विधानसभा में बनाया VIDEO, सामने आए ठगी के नए मामले
मोहन सरकार ने दी बड़ी राहत, इंदौर नगर निगम 500 वर्गमीटर तक के नक्शे कर सकेगा पास
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore