इंदौर के मंगल सिटी मॉल की बिजली कटी, 5 महीने से बकाया हैं 30 लाख रुपए बिजली बिल
Vishwanath Singh | Mar 25, 2025, 12:03 IST
The Sootr
विजय नगर थाने के सामने स्थित मंगल सिटी मॉल की बिजली को बिल ना भरने के कारण काट दिया गया है। ऐसी स्थिति में दुकानदार और ऑफिस संचालक जनरेटर के सहारे बिजली चलाने पर मजबूर हैं।
इंदौर के विजयनगर स्थित मंगल सिटी मॉल एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार मामला बिजली बिल नहीं भरने का है। इसकी बिजली 5 दिन पहले ही बिजली कंपनी द्वारा काट दी गई है। अब यहां के दुकानदारों और ऑफिस वालों को मजबूरन जनरेटर से बिजली चलानी पड़ रही है। बिजली कंपनी अफसरों का कहना है कि मॉल के मालिक को कई बार नोटिस दिए गए और बिल भरने का कहा गया, लेकिन उन्होंने बिल नहीं भरा। इसके कारण मजबूरन मॉल की बिजली काटने का निर्णय लिया गया है।
यह मामला विजय नगर थाने के सामने स्थित मंगल सिटी मॉल का है। मंगल सिटी की बिजली का बिल नहीं भरने के कारण उसे काट दिया गया है। ऐसी स्थिति में दुकानदार और ऑफिस संचालक जनरेटर के सहारे बिजली चलाने पर मजबूर हैं। रात के समय केवल दुकानें ही रोशन दिखती हैं। शाम ढ़लते ही यहां के ऑफिस में अंधेरा छा जाता है। इस मॉल में 50 से ज्यादा छोटी व बड़ी दुकानें और ऑफिस हैं। इसी के साथ एक मल्टीप्लेक्स टॉकीज भी है।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर की दवा कंपनियां मॉडर्न, नंदिनी सहित जेनेथ, सिंडिकेट के सैंपल लगातार फेल
यह खबर भी पढ़ें... भोपाल की ड्रग फैक्टरी से जुड़े MP के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर को 1 करोड़ की ड्रग के साथ पकड़ा
मप्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री डीके तिवारी का कहना है कि मंगल सिटी मॉल पर बिजली बिल का लगभग 30 लाख रुपए बकाया है। यह बिजली बिल लगभग पांच महीने से बकाया है। इसके लिए उन्हें कई बार नोटिस दिए गए और याद दिलाया गया। फिर भी उन्होंने बिजली बिल नहीं भरा। इस पर उनके मॉल की बिजली पांच दिन पहले काट दी गई है। जब तक वे बिल की राशि जमा नहीं करेंगे, तब तक मॉल की बिजली कटी रहेगी।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में मंगल सिटी सिनेमा के मालिक राजेश मंगल ने निगमकर्मी को धमकाया
मंगल सिटी मॉल के मालिक राजेश मंगल असल में नगर निगम के भी बकायादार हैं। इसी महीने की शुरूआत में नगर निगम के राजस्व विभाग का अमला मंगल सिटी सिनेमा पर बकाया टैक्स जमा करवाने के लिए पहुंचा था। इस पर उन्होंने निगमकर्मी को फोन पर धमकाया था। मामले में निगम ने भी उन्हें आड़े हाथों लिया और सहायक राजस्व अधिकारी महेंद्र सिंह राठौर की शिकायत पर राजेश मंगल के खिलाफ बीएनएस की धारा में केस दर्ज कराया गया था। साथ ही मंगल सिटी सिनेमा को सील करने के आदेश भी दिए थे। तब कहीं जाकर राजेश मंगल ने टैक्स की कुछ राशि जमा कराई थी।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर के मेडिकल गिरवा रहे अनचाहा गर्भ, ड्रग इंस्पेक्टरों की नाक के नीचे हो रहा यह धंधा
50 से ज्यादा दुकान और ऑफिस
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर की दवा कंपनियां मॉडर्न, नंदिनी सहित जेनेथ, सिंडिकेट के सैंपल लगातार फेल
The Sootr
5 महीने से दे रहे नोटिस, नहीं भरा बिल
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में मंगल सिटी सिनेमा के मालिक राजेश मंगल ने निगमकर्मी को धमकाया
निगमकर्मी को धमकाने पर दर्ज है एफआईआर
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर के मेडिकल गिरवा रहे अनचाहा गर्भ, ड्रग इंस्पेक्टरों की नाक के नीचे हो रहा यह धंधा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari