इंदौर का मास्टर प्लान कब, धारा 16 में क्या होंगी मंजूरियां, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का खुलासा
Sanjay Gupta | Mar 22, 2025, 13:46 IST
master plan indore
इंदौर का मास्टर प्लान कब आएगा? इस सवाल का जवाब लंबे समय से तलाशा जा रहा था। अब नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश विधानसभा में औपचारिक रूप से इस पर जवाब दिया है।
इंदौर का मास्टर प्लान कब आएगा। इस सवाल का जवाब लंबे समय से तलाशा जा रहा है। लेकिन अब इसका जवाब नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश विधानसभा में औपचारिक तौर पर जवाब दिया है। नेता प्रतिपक्ष विधानसभा उमंग सिंघार के उनसे इस पर सवाल किया था।
इस संबंध में मंत्री विजयवर्गीय ने जवाब दिया कि इंदौर और भोपाल का मास्टर प्लान तो तैयार है। इसमें थोड़ा परिवर्तन कर रहे हैं, केंद्र सरकार के निर्देश आए हैं कि थोड़ा एफएआर बढ़ाएं। कमर्शियल एरिया बढ़ाईए, क्योंकि शहर का कितना विस्तार करेंगे, जैसे-जैसे हम विस्तार करते जाएंगे कृषि भूमि कम होगी। कृषि भूमि भी रखना है और शहर का विस्तार भी करना है। वर्टिकल शहर हो, इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर वैसा हो। हमारा भोपाल, इंदौर का ड्राफ्ट तैयार है, अतिशीघ्र हम सोच रहे हैं कि मार्च के पहले ही हम उस ड्राफ्ट को तैयार कर दें और बाकी जितने भी मास्टर प्लान है वह बनने वाले हैं।
वहीं मंत्री विजयवर्गीय ने धारा 16 के तहत जारी हो रही मंजूरियों के सवाल पर कहा कि- वह हमने पहले ही बंद कर दी है। अब धारा 16 के तहत कोई मंजूरियां नहीं दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर अंतिम चरण की तैयारियां जोरों से चल रही है। एफएआर बढ़ाने और वर्टीकल ग्रोथ के हिसाब से इसमें प्रावधान हो रहे हें। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस पर चार बार बात कर चुके हैं। सीएस अनुराग जैन दिसंबर में इस पर लंबी मीटिंग भी कर चुके हैं और वर्टिकल ग्रोथ के हिसाब से इस पर बात कर चुके हैं। लेकिन अभी इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव की अंतिम मुहर नहीं लगी है। उनकी मंजूरी के बाद ही ड्राफ्ट पब्लिकेशन होगा।
बीता मास्टर प्लान एक जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2021 तक का था। मार्च 2021 में इसका एरिया भी विस्तार की सूचना जारी हो गई थी। नया प्लान कितने साल के लिए होगा यह अभी तय नहीं है। कायदे से यह प्लान 2022 में ही आना था लेकिन तीन साल पीछे चल रहा है। यह ड्राफ्ट आने के बाद दावे-आपत्ति होंगी, फिर सुनवाई होगी यानी इसे लागू होने में भी एक साल और लगेगा।
यह भी पढ़ें: इंदौर में दोस्तों संग पार्टी कर रही युवती की आंख में लगी गोली, इलाज के दौरान मौत
मंत्री विजयवर्गीय ने विधानसभा में ही औपचारिक तर पर इंदौर और भोपाल के लिए मेट्रोपोलिटन एरिया एक्ट लाने की भी बात कही। इंदौर एरिया में देवास, धार, उज्जैन का एरिया आएगा तो भोपाल में विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम का एरिया आएगा।
यह भी पढ़ें: Indore news : इंदौर में होंगे 82 हजार करोड़ के निवेश, औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा
thesootr links
उमंग सिंघार ने यह किए थे सवाल
नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने मंत्री विजयवर्गीय से सीधा सवाल पूछा कि इंदौर और भोपाल का मास्टर प्लान कब लागू हो रहा है और धारा 16 बंद कराएं। इसपर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सदन में जवाब दिया।
मास्टर प्लान पर विजयवर्गीय का जवाब
मंत्री ने धारा 16 को लेकर यह किया खुलासा
सीएम की हरी झंडी के लिए रूका मामला
2021 में खत्म हो चुकी अवधि
यह भी पढ़ें: इंदौर में दोस्तों संग पार्टी कर रही युवती की आंख में लगी गोली, इलाज के दौरान मौत
मेट्रोपोलिटन सिटी का भी मंत्री ने बोला
यह भी पढ़ें: Indore news : इंदौर में होंगे 82 हजार करोड़ के निवेश, औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari