MBA छात्रा की हत्या के पहले आरोपी क्लासमेट ने ली थी सेक्स टेबलेट, आत्मा से बात करना चाहता था

Sanjay Gupta | Feb 16, 2026, 17:07 IST
Share
Classmate accused had taken sex tablets before murdering MBA student
Photograph: (the sootr)

इंदौर में MBA छात्रा की हत्या से जुड़े सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। आरोपी क्लासमेट पीयूष धामनोदिया ने हत्या से पहले सेक्स टेबलेट ली थी। उसने हत्या के बाद दुष्कर्म किया था।

NEWS IN SHORT

  1. एमबीए छात्रा की हत्या के आरोप में उसके ही क्लासमेट पीयूष को गिरफ्तार किया है।
  2. आरोपी ने संबंध बनाने के लिए सेक्स टेबलेट ली और मना करने पर जबरदस्ती की।
  3. शादी के दबाव से बचने के लिए आरोपी ने गला दबाकर छात्रा की हत्या कर दी थी।
  4. हत्या के बाद आरोपी मुंबई भागा और आत्मा से बात करने के लिए टोटके करने लगा।
  5. आरोपी ने छात्रा को बदनाम करने के लिए कॉलेज ग्रुप पर निजी वीडियो डाले थे।

NEWS IN DETAIL

इंदौर के द्वारिकापुरी में एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने क्लासमेट पीयूष धामनोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी क्लासमेट अब पूछताछ में रोज नए चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है। आरोपी छात्र ने पुलिस को बताया कि शादी के दबाव से बचने के लिए उसने गला दबाकर छात्रा की हत्या कर दी थी।

हत्या के पहले ली थी सेक्स टेबलेट

क्लासमेट पीयूष धामनोदिया ने छात्रा की हत्या के पहले शारीरिक संबंध बनाए थे। हत्या के बाद उसने बाहर जाकर शराब पी और फिर वापस आकर शव के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कपड़े लेकर भाग गया। पूछताछ में ये भी पता चला है कि पीयूष ने सेक्स पावर बढ़ाने के लिए टेबलेट ली। जब छात्रा ने स्वास्थ्य खराब का बोलकर मना किया तो जबरदस्ती संबंध बनाए।

7ed005de-d45
7ed005de-d45


शादी के दबाव से था नाराज, इस तरह की हत्या

पुलिस की जांच में सामने आया कि सितंबर 2025 से ही छात्रा और आरोपी पीयूष आपस में संबंध में थे। छात्रा को शादी का झांसा देकर उसने संबंध बना लिए थे। इसके बाद लड़की की ओर से शादी के लिए दबाव आने पर उसने हत्या का मन बना लिया था।

छात्रा को वह 10 फरवरी को अपने कमरे पर ले गया। वहां आराम से बातचीत की, मैगी बनाकर भी छात्रा को खिलाई। यहां शादी की बात हुई तो आरोपी को गुस्सा आ गया। आरोपी ने मजाक करते हुए, गिफ्ट देने का बोल छात्रा के हाथ बांध दिए और फिर गला दबा दिया। आवाज नहीं आए, इसके लिए मुंह में कपड़ा ठूंसा और चाकू भी मार दिया।

हत्या के बाद शराब पी

हत्या के बाद एरिया के वाइन शॉप पर गया और शराब पीकर आया। इसके बाद दोबारा मृत छात्रा के शरीर के साथ दुष्कर्म जैसा अमानवीय कृत्य किया। घटना के बाद छात्रा के सभी कपड़े उठाकर आरोपी भाग गया।

मुंबई में आत्मा के लिए टोटका

पीयूष हत्या के बाद मुंबई भाग गया था। वह वहां पर मेट्रो में घूमता रहा। उसने बताया कि छात्रा की याद आई तो उसकी आत्मा से बात करने का सोचा। इसके लिए यूट्यूब पर पूजा देखी। बाजार से पूजा का सामान, सिंदूर, चूड़ी ली और पूजा की। घूमते हुए एक जगह मेट्रो स्टेशन पर अंधेरी पुलिस थाने का बोर्ड देखा। वहां जाकर पुलिस को अपना परिचय देकर कहा कि मैंने अपनी साथी की हत्या की है। उसकी मोबाइल लोकेशन पर इंदौर पुलिस की टीम भी मुंबई में थी। अंधेरी पुलिस से सूचना मिलने पर इंदौर टीम पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।

उसी ने वीडियो जारी किए थे

पीयूष ने पुलिस को बताया कि वह लगातार शादी के दबाव से परेशान था। इसके लिए उसने छात्रा को बदनाम करने के लिए वीडियो बनाकर कॉलेज के ग्रुप पर डाल दिए। लेकिन इसके बाद भी वह शादी की जिद पर थी। इसलिए हत्या कर दी।

यह खबरें भी पढ़ें..

जबलपुर की डॉ. हेमलता का निधन, बड़ा सवाल: 60 करोड़ की संपत्ति अब किसकी?

मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख किसान सम्मान निधि से बाहर, बजट में 94 करोड़ 77 लाख की कटौती

फसल बीमा योजना में सामने आया बड़ा घोटाला, 128 करोड़ का हैं मामला, मंत्री ने किया यह खुलासा

एमपी बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत: अभिभाषण के दौरान विपक्ष का विरोध, कार्यवाही अगले दिन तक स्थगित



इंदैौर क्राइम न्यूज

Tags:
  • इंदौर पुलिस
  • यूट्यूब
  • क्राइम न्यूज
  • इंदैौर क्राइम न्यूज
  • दुष्कर्म
  • मुंबई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज