इंदौर में बोले जस्टिस विवेक रूसिया, विवाद में मध्यस्थता प्रक्रिया को लेकर जागरुक हों लोग

Vishwanath Singh | May 20, 2025, 10:40 IST
Share
The Sootr
The Sootr

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायाधीश और उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इंदौर के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक रूसिया ने सोमवार को न्यायाधीशों के लिए शुरू हुए 40 घंटे के मीडिएशन प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

इंदौर में मीडिएशन ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जस्टिस विवेक रूसिया भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में मध्यस्थता को लेकर काफी जरूरी बात मंच से कही। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगाें को संबोधित करते हुए कहा कि विवादों को सुलझाने के लिए मध्यस्थता प्रक्रिया (mediation process) अपनाने को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। जब आम जनता में यह सोच विकसित होगी कि वे कोर्ट की बजाय आपसी बातचीत और समझ से मामले सुलझा सकते हैं, तभी मध्यस्थता से उन्हें सही फायदा मिल पाएगा।

40 घंटे का मीडिएशन प्रशिक्षण शुरू

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायाधीश और उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इंदौर के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक रूसिया ने सोमवार को न्यायाधीशों के लिए शुरू हुए 40 घंटे के मीडिएशन प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट की मीडिएशन एंड कंसिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इंदौर के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया है।

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...देशभर के बच्चों को प्रोफेशनल कोर्स के लिए स्वयंप्रभा योजना देती है एक बेहतरीन मंच



इंदौर सहित आसपास के न्यायाधीश भी पहुंचे

यह खबर भी पढ़ें...तबादले का फर्जी आदेश लेकर जॉइन करने पहुंची दो शिक्षिकाएं... ऐसे खुला राज

मध्यस्थता प्रक्रिया का प्रशिक्षण लेना वे खुद भी चाहते हैं

प्रशासनिक न्यायाधीश विवेक रूसिया ने कहा कि उन्हें मध्यस्थता प्रक्रिया से मामलों का समाधान करना बेहद पसंद है और वे खुद भी इसका प्रशिक्षण लेना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर में मध्यस्थता को बढ़ावा देने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। न्यायाधीश रूसिया ने यह भी कहा कि किसी मामले का समाधान करना आसान हो सकता है, लेकिन मध्यस्थता के ज़रिए समाधान करना ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि इसमें दोनों पक्षों की सहमति और संतुष्टि जरूरी होती है। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल न्यायाधीशों को सलाह दी कि वे अपने-अपने न्यायालयों में मध्यस्थता प्रक्रिया को प्राथमिकता दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इंदौर के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने की। इस दौरान नीना खरे ने भी मध्यस्थता प्रक्रिया पर अपने विचार साझा किए।

यह खबर भी पढ़ें...MP अतिथि शिक्षक नियुक्ति के लिए रजिस्ट्रेशन, डाटा अपडेट के निर्देश, 23 मई तक मौका

23 मई तक चलेगा प्रशिक्षण

इंदौर के होटल वॉव क्रेस्ट में 19 मई से 23 मई तक 40 घंटे का मीडिएशन (मध्यस्थता) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली की एमसीपीसी टीम के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्रीमती नीना खरे और श्री राजेश दास शामिल हैं। वे प्रतिभागियों को मध्यस्थता की तकनीक, प्रक्रिया और किन मामलों में मध्यस्थता उपयुक्त होती है, जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी और प्रशिक्षण देंगे।

यह खबर भी पढ़ें...HC ने पकड़ा था घोस्ट ट्रक से शराब तस्करी का मामला, अब सहायक आबकारी आयुक्त सस्पेंड



Tags:
  • इंदौर
  • होटल
  • प्रशिक्षण
  • जस्टिस
  • मंच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा