इंदौर मेट्रो को 31 मई को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, महिलाओं के लिए फ्री रहेगा पहला सफर
Vishwanath Singh | May 30, 2025, 21:11 IST
The Sootr
इंदौर में मेट्रो ट्रेन की शुरूआत को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर शुरू होने वाली इस ट्रेन का शुभारंभ कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित रहेगा।
इंदौर में मेट्रो ट्रेन संचालन को 31 मई 2025 को सुबह साढ़े 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। उसके बाद ट्रेन को प्रायोरिटी कॉरिडोर गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर के 3 नंबर स्टेशन तक चलेगी। इसका पहला सफर महिलाओं के लिए फ्री रहेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
इंदौर में मेट्रो ट्रेन की शुरूआत को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर शुरू होने वाली इस ट्रेन का शुभारंभ कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित रहेगा। शुभारंभ अवसर पर इंदौर में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहेंगी। प्रत्येक स्टेशन पर विशेष रूप से महिला गार्ड्स रहेंगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था भी रहेगी। प्रबंधन में महिला कर्मचारियों की विशेष भागीदारी रहेगी।
मेट्रो के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केन्द्रीय शहरी कार्य एवं आवासन राज्यमंत्री तोखन साहू, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, विधायक रमेश मेंदोला शुक्रवार को गांधी नगर मेट्रो स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवण चावणा और मेट्रो के अधिकारी भी मौजूद थे।
यह खबर भी पढ़ें...Weather Forecast : राजस्थान में धूल भरी आंधी का खतरा, मध्य-पूर्वी क्षेत्र में होगी हल्की बारिश
इंदौर में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से होगी। इंदौर में कुल 31.32 किलोमीटर लंबी (22.62 किमी एलेवेटेड एवं 8.7 किमी भूमिगत) इस मेट्रो की येलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे। मेट्रो के 31.32 किलोमीटर के सम्पूर्ण प्रोजेक्ट की लागत लगभग 7500 करोड़ रुपए है। प्रारंभिक तौर पर 6 किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन होना है, जिसकी लागत लगभग 1520 करोड़ रुपए है।
यह खबर भी पढ़ें...MPEB : गड़बड़ के बाद देर शाम को जारी होगा वर्ग-3 , वर्ग- 4 का रिजल्ट !
•वातानुकूलित, प्रदूषण रहित आधुनिक कोच।
•एक ट्रेन की यात्री क्षमता: लगभग 980 यात्री।
•सभी स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर।
•दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि और स्पर्शनीय टाइलें।
•सभी स्टेशन व डिपो पर CCTV कैमरे और अग्निशमन उपकरण।
•यात्रियों की सुरक्षा हेतु आपातकालीन बटन और इंटरकॉम ।
•दृष्टिहीन यात्रियों के लिए ऑडियो अनाउंसमेंट प्रणाली।
•व्हीलचेयर, बैठने की सुविधा, शौचालय, पीने का पानी।
•QR आधारित टिकटिंग, AI ट्रैकिंग, कंट्रोल सेंटर।
यह खबर भी पढ़ें...देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1828 तक पहुंचे, गुजरात में 1 दिन का नवजात ICU में
मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के 6 किमी रूट को अभी शुरू किया जा रहा है। इस सुपर प्रायोरिटी रूट के बाद स्टेशन नंबर तीन से रेडिसन चौराहे तक 12 स्टेशन तैयार हो चुके हैं। चार स्टेशन पर अभी काम बाकी है। मेट्रो स्टेशन पर अभी एस्केलेटर, प्रवेश व निकासी गेट लग रहे हैं। गांधीनगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक अगस्त तक मेट्रो चलाने की योजना है।
यह खबर भी पढ़ें...Madhya Pradesh के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, Transfer से जुड़ा हुआ है मामला
मेट्रो के पहले चरण में कुल 17.50 किमी लंबाई है। लेकिन इसमें भी प्राथमिकता आधार पर हिस्से बांटे गए हैं।
1-पहला सुपर प्रायोरिटी चरण- 6 किमी यह गांधीनगर से टीसीएस तक- यहां सबसे पहले चलेगी।
2- टीसीएस से रेडिसन होते हुए रोबोट चौराहे तक- 12 किमी का हिस्सा
1-रोबोट चौराहे से रीगल तक- 5.5 किमी
2-रीगल से गांधीनगर तक- 8.5 किमी
( कुल 14 किमी का हिस्सा)
-इस तरह पहले और दूसरे चरण को मिलाकर कुल 31.32 किमी में मेट्रो चलना है। इसकी लागत 7500 करोड़ है।
मेट्रो का प्रारंभिक किराया तय किया जा चुका है। स्टेशन संख्या 1 से दो तक के लिए 20 रुपए, तीन से पांच तक के लिए 30 रुपए, 6 से 8 के लिए 40 रुपए, स्टेशन 9 से 11 तक के लिए 50 रुपए, स्टेशन 12 से 14 तक के लिए 60 रुपएऔर 15 से अधिक स्टेशन के लिए 80 रुपए होगा। मेट्रो कॉर्पोरेशन ने किराया सूची जारी कर दी है, लेकिन पहले सप्ताह यात्रा पूर तरह से फ्री रहेगी, दूसरे सप्ताह इसमें 75 फीसदी की छूट मिलेगी तो फिर तीसरे सप्ताह 50 फीसदी की और आखिरी चौथे सप्ताह से तीन माह तक टिकट पर 25 फीसदी छूट मिलेगी।
मेट्रो सुबह 8 बजे से रात आठ बजे तक 12 घंटे लगातार चलेगी और हर आधे घंटे में एक ट्रेन होगी। यह गांधीनगर से टीसीएस चौराहे तक सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर 5.5 किमी में अभी चलेगी। इस रूट पर कुल पांच स्टेशन होंगे। दिन भर में कुल 50 फेरे होंगे। शुरू में केवल पांच स्टेशन है। इसलिए किराया 20 से 30 रुपए के बीच ही होगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
शुभारंभ कार्यक्रम महिलाओं को रहेगा समर्पित
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर ने किया दौरा
यह खबर भी पढ़ें...Weather Forecast : राजस्थान में धूल भरी आंधी का खतरा, मध्य-पूर्वी क्षेत्र में होगी हल्की बारिश
6 किलोमीटर का है सुपर प्रायोरिटी कॉरिडाेर
इंदौर मेट्रो ट्रेन का लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा येलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है। इसमें 5 स्टेशन - गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर नं 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर नं 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर नं 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर नं 3 स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर ट्रैफिक और प्रदूषण कम करेगा। साथ ही यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेगा। यह सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। बल्कि इंदौर की आधुनिकता की ओर बढ़ती दिशा का प्रतीक भी है।
कुल 31.32 किलोमीटर में होंगे 28 स्टेशन
यह खबर भी पढ़ें...MPEB : गड़बड़ के बाद देर शाम को जारी होगा वर्ग-3 , वर्ग- 4 का रिजल्ट !
इंदौर मेट्रो की खास बातें
•एक ट्रेन की यात्री क्षमता: लगभग 980 यात्री।
•सभी स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर।
•दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि और स्पर्शनीय टाइलें।
•सभी स्टेशन व डिपो पर CCTV कैमरे और अग्निशमन उपकरण।
•यात्रियों की सुरक्षा हेतु आपातकालीन बटन और इंटरकॉम ।
•दृष्टिहीन यात्रियों के लिए ऑडियो अनाउंसमेंट प्रणाली।
•व्हीलचेयर, बैठने की सुविधा, शौचालय, पीने का पानी।
•QR आधारित टिकटिंग, AI ट्रैकिंग, कंट्रोल सेंटर।
यह खबर भी पढ़ें...देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1828 तक पहुंचे, गुजरात में 1 दिन का नवजात ICU में
अभी यह है तैयारी
यह खबर भी पढ़ें...Madhya Pradesh के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, Transfer से जुड़ा हुआ है मामला
यह है मेट्रो का पहला चरण
1-पहला सुपर प्रायोरिटी चरण- 6 किमी यह गांधीनगर से टीसीएस तक- यहां सबसे पहले चलेगी।
2- टीसीएस से रेडिसन होते हुए रोबोट चौराहे तक- 12 किमी का हिस्सा
दूसरे चरण में यह रहेगा
2-रीगल से गांधीनगर तक- 8.5 किमी
( कुल 14 किमी का हिस्सा)
-इस तरह पहले और दूसरे चरण को मिलाकर कुल 31.32 किमी में मेट्रो चलना है। इसकी लागत 7500 करोड़ है।
अभी यह किराया तय हुआ है- मिलेगी बंपर छूट
सुबह 8 बजे से चलेगी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari