इंदौर मेट्रो में तीसरे सप्ताह केवल 16 हजार रह गए यात्री, अब किराया और बढ़ा, अब केवल 8 घंटे चलेगी मेट्रो

Vishwanath Singh | Jun 22, 2025, 11:40 IST
Share
Sourabh 025
Sourabh 025

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने इंदौर मेट्रो की संचालन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। यात्रियों की संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो की नई समय-सारणी और किराए की दरें घोषित की गई हैं।

इंदौर मेट्रो अब यात्रियों के संकट से गुजर रही है। पहले सप्ताह जहां फ्री यात्रा थी, वहीं दूसरे सप्ताह से जैसे ही टिकट लगना शुरू हुआ यात्रियों ने इससे दूरी बना ली। अब हर सप्ताह यह रियायत कम होती जा रही है और इसी के साथ यात्री मिलना भी दूभर हो गया है। कुल मिलकर मेट्रो का क्रेज और मोह दोनों खत्म होते दिख रहे हैं। कुल 21 दिन में करीब पौन दो लाख यात्री सफर कर चुके हैं।

इस तरह कम होते गए यात्री

वर्चुअल उद्गघाटन के दौरान पहले सप्ताह में 31 मई से 7 जून के बीच फ्री राइड में 1.43 लाख यात्री पहुंचे थे। वहीं दूसरे सप्ताह में जब 75 फीसदी रियायत के साथ टिकट दर 5 व 8 रुपए लगने लगी तो यह संख्या 8 से 14 जून के बीच एकदम से घटकर 36 हजार मात्र रह गई थी। अब तीसरे सप्ताह तो और भी बुरा हाल हुआ है। जब टिकट दर 50 फीसदी रियायत के साथ 10 और 15 रुपए हुआ तो 16 से 21 जून के बीच यह संख्या मात्र 15947 रह गई।

यह खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ कॉलेज की मेरिट लिस्ट जारी... इतने तक गया कट ऑफ

अब रविवार 22 जून से नई टिकट दर

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने इंदौर मेट्रो की संचालन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब मेट्रो की सवारी रविवार से और महंगी होगी और टिकट दर में रियायत मात्र 25 फीसदी रहेगी। यह तीन सप्ताह तक रहेगी और फिर फुल टिकट लगेगा। अब तक यात्रियों को मेट्रो सेवा के लिए कम दरों पर यात्रा की सुविधा मिल रही थी, लेकिन परिचालन लागत और विकास परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए किराया बढ़ाया गया है। रविवार, 22 जून 2025 से इंदौर मेट्रो का किराया भी बढ़ाया जा रहा है। अब: न्यूनतम किराया: 15 रुपए प्रति व्यक्ति अधिकतम किराया: 23 रुपए प्रति व्यक्ति

metroea
metroea

कम यात्री के चलते फेरे और समय बदला

समय-सारणी में बड़ा बदलाव अब तक इंदौर मेट्रो ट्रेन प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक यानी 12 घंटे संचालित हो रही थी। लेकिन अब इसकी नई समय सारणी लागू होने जा रही है। अब ट्रेन केवल रोज 8 घंटे चलेगी। अब आधे घंटे की जगह हर 1 घंटे में ट्रेन मिलेगी। केवल शनिवार व रविवार को ही ट्रेन 12 घंटे चलेगी। सोमवार से शुक्रवार: संचालन समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सेवा अंतराल: हर 1 घंटे में एक ट्रेन

यह खबर भी पढ़ें...सिर्फ 35 हजार रुपए सालाना में ये यूनिवर्सिटी करवाती है BTech की पढ़ाई, जानें पूरी डिटेल्स

शनिवार और रविवार: संचालन समय: सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक (12 घंटे) सेवा अंतराल: हर 30 मिनट में एक ट्रेन इस बदलाव के पीछे मेट्रो प्रशासन का कहना है कि सप्ताह के कार्यदिवसों में मेट्रो में यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम होती है, वहीं सप्ताहांत पर राइडरशिप में बढ़ोतरी देखी गई है। इसीलिए सेवा को "डिमांड बेस्ड" बनाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें...मेवात मिटा रहा साइबर क्राइम का कलंक, गांवों में हो रहा ठगों का सफाया

पिछले एक सप्ताह में 16 हजार यात्री पहुंचे

मेट्रो में पिछले एक सप्ताह में पहुंचने वाले यात्रियों की बात करें तो कुल 15947 यात्री पहुंचे हैं। वहीं शुरू के एक सप्ताह की बात करें तो इस दौरान कुल 1 लाख 43 हजार 301 यात्री मिले थे। जो कि बीते एक सप्ताह में मिले यात्री का 10 गुना है। वहीं, 21 जून तक में कुल 1 लाख 95 हजार 303 यात्रियों ने इसमें सफर किया है।

यह खबर भी पढ़ें...शराब के नशे में धुत ASI गणेश रावत ने की गाली गलौज, ट्रक ड्राइवर ने लगाया वसूली का आरोप



Tags:
  • इंदौर
  • किराया
  • यात्री
  • मेट्रो
  • सफर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई