इंदौर मेट्रो में टिकट लगने लगा तो 80% घटे यात्री, 14 जून तक टिकिट में मिलेगी 75% रियायत

Vishwanath Singh | Jun 10, 2025, 10:50 IST
Share
The Sootr
The Sootr

मेट्रो में जब फ्री राइड समाप्त हुई तो रविवार को 18087 यात्री पहुंचे थे। इस दिन 117566 रुपए के करीब रेवेन्यू टिकट के जरिए मेट्रो प्रबंधन को मिला था। इसके अगले दिन साेमवार को यात्री संख्या 80 प्रतिशत तक घटकर 4022 रह गई।

इंदौर की मेट्रो में फ्री जॉय राइड समाप्त हो गई है। उसके बाद इसमें सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से कमी देखी गई है। फ्री राइड के दौरान जहां प्रतिदिन लगभग 20 हजार यात्री इसमें सफर करते थे तो ये सोमवार को 80 प्रतिशत घटकर 4 हजार ही रह गए।

डेढ़ लाख के करीब पहुंची कमाई

मेट्रो में जब फ्री राइड समाप्त हुई तो रविवार को 18 हजार 87 यात्री पहुंचे थे। इस दिन 1 लाख 17 हजार 566 रुपए के करीब रेवेन्यू टिकटके जरिए मेट्रो प्रबंधन को मिला था। इसके अगले दिन साेमवार को यात्री संख्या 80 प्रतिशत तक घटकर 4022 रह गई। इसके जरिए मेट्रो प्रबंधन को लगभग 26143 रुपए रेवेन्यू मिला। ऐसे में कुल दो दिन में 22109 यात्रियों ने मेट्राे में सफर किया और उसके जरिए कुल 143709 रुपए का रेवेन्यू मिला।

अब अगले 7 दिन तक यह रहेगा किराया

इंदौर की मेट्रो में फ्री जॉय राइड शनिवार को समाप्त हो गई। इसके बाद रविवार से इसमें टिकटशुरू कर दिया गया है। मेट्रो का वैसे तो टिकट20 और 30 रुपए निर्धारित किया गया है, लेकिन 14 जून 2025 तक यात्रियों को 75 प्रतिशत रियायत मिलेगी। जिसके चलते अब रविवार से 14 जून तक यात्रियों को 5 और 8 रूपए टिकटलगेगा। इसके बाद टिकटकी नई दरें 15 जून 2025 से लागू की जाएंगी।

The Sootr
The Sootr


इन स्टेशनों तक यह है किराया

देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेशन (गांधी नगर) से मेट्रो में चढ़कर पांचवें स्टेशन वीरांगना झलकारी बाई (टीसीएस) स्टेशन पर उतरने पर यात्री को 8 रुपए किराया देना होगा। यदि यात्री वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन से वापस देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेशन तक यात्रा करते हैं तो उसे फिर से 8 रुपए का टिकट लेना होगा।

7 दिन में ही डेढ़ लाख के करीब यात्री पहुंचे

मेट्रो का शुभारंभ 31 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से वर्चुअल तरीके से किया था। उसके बाद से एक सप्ताह के लिए इसे फ्री किया गया था। पहले ही दिन 1 जून 2025 को 26803, 2 जून 2025 को 16071, 3 जून 2025 को 19701, 4 जून 2025 को 20534, 5 जून 2025 को 21179, 6 जून 2025 को 19215 और 7 जून 2025 को 19798 यात्रियों ने सफर किया। ऐसे में अभी तक कुल 7 दिनों में ही 1 लाख 43 हजार 301 यात्रियों ने सफर कर लिया है।

मेट्रो में सफर करने से पहले याद कर लें ये नियम

मेट्रो ट्रेन के फ्री सफर समाप्त होने के बाद प्रबंधन यात्रियों पर सख्त नियम लागू करेगा। इसकी गाइडलाइन जारी की गई है। यात्रियों ने अगर नियम तोड़े तो जुर्माना और जेल दोनों का सामना करना पड़ सकता है। इसको लेकर मेट्रो के हर स्टेशन पर नियम-कायदों के बोर्ड चस्पा किए गए हैं।

  • महिला कोच में पुरुष चढ़े तो 3 महीने की जेल और 250 रुपए जुर्माना।
  • पालतू जानवर मेट्रो में नहीं ले जा सकते।
  • प्रोफेशनल कैमरे से फोटोग्राफी की तो परमिशन जरूरी होगी।
  • खेलकूद का सामान ढंका हुआ या पैक हो।
  • कोच में स्टिकर चिपकाया, विज्ञापन किया तो सीधे फाइन लगेगा।
  • केवल दो सीलबंद शराब की बोतलें ले जा सकते हैं। ढक्कन खुला मिला तो माना जाएगा शराब पी है और जुर्माना तय।
  • फर्श पर बैठे मिले तो 200 रुपए जुर्माना।
  • गुटखा थूकने या शराब पीकर सफर करने पर टिकट जब्त, 200 रुपए फाइन।
  • चाकू, हथौड़ा, पटाखे, हथियार पर रोक।
  • सिख समाज के लोग कृपाण रख सकते हैं, लंबाई 9 इंच से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

रेडिसन तक चले, तब मिलेंगे अच्छे यात्री

मेट्रो ट्रेन शुरू जरूर हो गई है, लेकिन इसका लाभ असल यात्रियों को शुरूआत में कम ही देखने को मिलेगा। क्योंकि इसे जिस 6 किलोमीटर के हिस्से में चलाया जाएगा, वहां पर अभी ना तो इतनी ज्यादा कॉलोनियों के रहवासी हैं और ना ही कोई बाजार व स्कूल–कॉलेज। ऐसे में जब तक इसे रेडिसन चौराहे तक शुरू नहीं किया जा सकता। तब तक इसे अच्छे यात्री नहीं मिल सकते हैं।

6 किलोमीटर का है सुपर प्रायोरिटी कॉरिडाेर

इंदौर मेट्रो ट्रेन का लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा येलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है। इसमें 5 स्टेशन - गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर नं 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर नं 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर नं 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर नं 3 स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर ट्रैफिक और प्रदूषण कम करेगा। साथ ही यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेगा।

कुल 31.32 किलोमीटर में होंगे 28 स्टेशन

इंदौर में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से होगी। इंदौर में कुल 31.32 किलोमीटर लंबी (22.62 किमी एलेवेटेड एवं 8.7 किमी भूमिगत) इस मेट्रो की येलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे। मेट्रो के 31.32 किलोमीटर के सम्पूर्ण प्रोजेक्ट की लागत लगभग 7500 करोड़ रुपए है। प्रारंभिक तौर पर 6 किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन हुआ है, जिसकी लागत लगभग 1520 करोड़ रुपए है।

इंदौर मेट्रो की खास बातें

•वातानुकूलित, प्रदूषण रहित आधुनिक कोच।

•एक ट्रेन की यात्री क्षमता: लगभग 980 यात्री।

•सभी स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर।

•दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि और स्पर्शनीय टाइलें।

•सभी स्टेशन व डिपो पर CCTV कैमरे और अग्निशमन उपकरण।

•यात्रियों की सुरक्षा हेतु आपातकालीन बटन और इंटरकॉम ।

•दृष्टिहीन यात्रियों के लिए ऑडियो अनाउंसमेंट प्रणाली।

•व्हीलचेयर, बैठने की सुविधा, शौचालय, पीने का पानी।

•QR आधारित टिकटिंग, AI ट्रैकिंग, कंट्रोल सेंटर।

अभी यह है तैयारी

मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के 6 किमी रूट को अभी शुरू किया गया है। इस सुपर प्रायोरिटी रूट के बाद स्टेशन नंबर तीन से रेडिसन चौराहे तक 12 स्टेशन तैयार हो चुके हैं। चार स्टेशन पर अभी काम बाकी है। मेट्रो स्टेशन पर अभी एस्केलेटर, प्रवेश व निकासी गेट लग रहे हैं। गांधीनगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक अगस्त तक मेट्रो चलाने की योजना है। यह खबर भी पढ़ें...

यह खबर भी पढ़ें...सोनम और राजा रघुवंशी की कहानी है बड़ा सबक, शादी के रिश्ते में ये सावधानियां बेहद जरूरी

यह है मेट्रो का पहला चरण

मेट्रो के पहले चरण में कुल 17.50 किमी लंबाई है। लेकिन इसमें भी प्राथमिकता आधार पर हिस्से बांटे गए हैं।

1-पहला सुपर प्रायोरिटी चरण- 6 किमी यह गांधीनगर से टीसीएस तक- यहां सबसे पहले चलेगी।

2- टीसीएस से रेडिसन होते हुए रोबोट चौराहे तक- 12 किमी का हिस्सा

दूसरे चरण में यह रहेगा

1-रोबोट चौराहे से रीगल तक- 5.5 किमी

2-रीगल से गांधीनगर तक- 8.5 किमी

( कुल 14 किमी का हिस्सा)

-इस तरह पहले और दूसरे चरण को मिलाकर कुल 31.32 किमी में मेट्रो चलना है। इसकी लागत 7500 करोड़ है।

यह खबर भी पढ़ें...Weather Update: गर्जना के साथ छत्तीसगढ़ में दस्तक देगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

अभी यह किराया तय हुआ है- मिलेगी बंपर छूट

मेट्रो का प्रारंभिक किराया तय किया जा चुका है। स्टेशन संख्या 1 से दो तक के लिए 20 रुपए, तीन से पांच तक के लिए 30 रुपए, 6 से 8 के लिए 40 रुपए, स्टेशन 9 से 11 तक के लिए 50 रुपए, स्टेशन 12 से 14 तक के लिए 60 रुपएऔर 15 से अधिक स्टेशन के लिए 80 रुपए होगा। मेट्रो कॉर्पोरेशन ने किराया सूची जारी कर दी है, लेकिन पहले सप्ताह यात्रा पूर तरह से फ्री रहेगी, दूसरे सप्ताह इसमें 75 फीसदी की छूट मिलेगी तो फिर तीसरे सप्ताह 50 फीसदी की और आखिरी चौथे सप्ताह से तीन माह तक टिकट पर 25 फीसदी छूट मिलेगी।

यह खबर भी पढ़ें...BJP सांसद बंटी साहू ने मंडल अध्यक्षों से धुलवाए पैर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल!

सुबह 8 बजे से चलेगी

मेट्रो सुबह 8 बजे से रात आठ बजे तक 12 घंटे लगातार चलेगी और हर आधे घंटे में एक ट्रेन होगी। यह गांधीनगर से टीसीएस चौराहे तक सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर 6 किमी में अभी चल रही है। इस रूट पर कुल पांच स्टेशन होंगे। दिन भर में कुल 50 फेरे होंगे। शुरू में केवल पांच स्टेशन है। इसलिए किराया 20 से 30 रुपए के बीच ही होगा।

यह खबर भी पढ़ें...छतरपुर में दलित युवक की गोली मारकर हत्या, राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश सरकार को घेरा



Tags:
  • इंदौर
  • भोपाल
  • प्रधानमंत्री
  • यात्री
  • मेट्रो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई