MIC ने खारिज किया सरकारी संपत्ति कब्जाधारकों से संपत्ति कर प्रस्ताव

Sanjay Gupta | Aug 18, 2026, 22:41 IST
Share
अवैध कॉलोनी रहवासियों को राहत
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. सरकारी जमीन, संपत्ति पर कब्जाधारियों के संपत्तिकर खाता खोलने के प्रस्ताव को एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) इंदौर ने साफ इंकार कर दिया। इस पर निगमायुक्त से सभी जनप्रतिनिधियों ने साफ कहा कि इस पर कोई बात ही नहीं होगी।

इंदौर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की मैराथन बैठक मंगलवार को हुई। इसमें विवादित प्रस्ताव भी था कि सरकारी, निगम की जमीन पर कब्जाधारी है तो उनका संपत्तिकर खाता खुलवाकर टैक्स लिया जाएगा।

'द सूत्र' ने इसमें पहले ही बताया था कि जनप्रतिनिधि इसके विरोध में है और इसे रद्द किया जाएगा। हुआ भी वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसे सिरे से खारिज कर दिया गया और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से कहा कि यह रद्द किया जाता है और इस पर बात भी नहीं होगी।

अवैध कॉलोनी वालों को यह राहत

हालांकि अवैध कॉलोनियों में संपत्तिकर खाते खोलने को मंजूरी दी गई है। इससे इनके रहवासियों को राहत होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि अवैध कॉलोनियों में स्थित निजी संपत्तियों या प्लॉट के पूर्ण स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध होने पर संपत्तिकर खाता खोलने की कार्रवाई की जाएगी।

संपत्ति नामांतरण की लिए तय होगी प्रक्रिया

वहीं हाल ही में 354 संपत्तियों के नामांतरण में सामने आए घोटाले मामले के बाद इसमें मानक प्रक्रिया को फैसला हुआ। संपत्तियों के नामांतरण की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए एसओपी तैयार करने को भी मंजूरी दी गई।

यह भी लिए गए फैसले...

  • इंटरनेशनल स्वीमिंग पूल और फूटी कोठी में स्मार्ट हब पीपीपी मॉडल पर
  • रणजीत हनुमान मार्ग स्थित ब्रह्मलीन श्री लक्ष्मणसिंह गौड़ उद्यान परिसर में प्रस्तावित इंटरनेशनल स्वीमिंग पूल के निर्माण के बाद उसके संचालन-संधारण को पीपीपी मॉडल पर करने का निर्णय लिया गया।
  • फूटी कोठी फ्लायओवर के नीचे उपलब्ध रिक्त भूमि पर भी स्मार्ट हब विकसित करने, उसके संचालन को पीपीपी मॉडल पर देने की स्वीकृति दी गई।
  • शहर के महत्वपूर्ण मार्गों को जोड़ने की दिशा में कनाडिया रोड से खजराना मंदिर तक लिंक रोड निर्माण को मंजूरी दी गई।
  • अन्नपूर्णा रोड स्थित तालाब के पास मौजूदा हॉकर्स जोन की जगह स्ट्रीट फूड हब विकसित करने का निर्णय लिया गया।
  • अनंत चतुर्दशी पर नगर निगम परंपरानुसार झांकी निकालेगा और गणेशोत्सव मनाएगा। इसके लिए अनुदान स्वीकृत किया गया। इंदौर की मिलों को झांकी निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि 15 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपए करने को मंजूरी दी गई।
  • शहर में 70 नई गेंट्रियों के निर्माण के साथ इनके 10 वर्षों के विज्ञापन अधिकार देने के लिए ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की जाएगी।
  • कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में कैमरा शुल्क, मूवी कैमरा शुल्क और व्यावसायिक फोटोग्राफरों के शुल्क में वृद्धि को भी मंजूरी दी गई। हालांकि बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जू का प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ाया जाएगा।
  • निगम में कार्यरत मस्टर श्रमिकों को कलेक्टर इंदौर द्वारा निर्धारित नवीन दर के अनुसार पारिश्रमिक दिए जाने की स्वीकृति दी गई।

गर्मी की तैयारी अभी से, कम बारिश से चिंता

वहीं इस बार मानसून में अभी तक कम बारिश के चलते चिंता व्यक्त की गई। इस बार गर्मियों में पहले ही हालत खराब हुई थी। एमआईसी मेंबर बबलू शर्मा ने नए संपवेल करने, सौ नए टैंकर खरीदी की बात रखी, जिसे मान्य किया गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

MIC सदस्य राजेंद्र राठौर बोले स्मार्ट सिटी के नाम पर इंदौर में अधिकारियों ने 1000 करोड़ का चूना लगाया

इंदौर नगर निगम का विवादित प्रस्ताव- अतिक्रमणकारियों से वसूलेंगे संपत्तिकर, होगा रद्द

इंदौर में 20 करोड़ की सरकारी जमीन का बन गया फर्जी नामांतरण आदेश

बदहाल ट्रैफिक पर इंदौर हाईकोर्ट नाराज, स्थिति नहीं सुधरी तो पीएस को बुलाने की कही बात

Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • MIC
  • सरकारी जमीन
  • अवैध कॉलोनी
  • संपत्तिकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा