बदहाल ट्रैफिक पर इंदौर हाईकोर्ट नाराज, स्थिति नहीं सुधरी तो पीएस को बुलाने की कही बात

Sanjay Gupta | Aug 18, 2026, 18:47 IST
Share
बदहाल ट्रैफिक पर इंदौर हाईकोर्ट नाराज
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. इंदौर का ट्रैफिक सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। साल 2019 से जनहित याचिकाएं चल रही है। कई निर्देश के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी है। इस पर हाईकोर्ट इंदौर ने मंगलवार को सुनवाई में नाराजगी जाहिर की और वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने के संकेत दिए।

इंदौर हाईकोर्ट जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच में एक बार फिर ट्रैफिक संबंधी विविध याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इसमें फिर एक बार बदहाली की पोल खुली।

खुद बेंच ने ही अपने अनुभव बता दिए और कहा कि यहां वाहन चालक रेड सिग्नल को भी नहीं मान रहा है। यह भी संकेत दिए कि स्थिति नहीं सुधरी को प्रमुख सचिव गृह विभाग व अन्य अधिकारियों को फिर तलब किया जाएगा।

साल 2019 से चल रहा ट्रैफिक का मामला

बेंच ने W.P. No. 12234/2019 व अन्य लिंक जनहित याचिकाओं में सुनवाई करते हुए इंदौर ट्रैफिक पर चिंता जाहिर की। याचिकाकर्ता राजलक्ष्मी फाउंडेशन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बगड़िया के साथ अधिवक्ता शिरीन सिलावट उपस्थित हुए।

जस्टिस अभ्यंकर ने सुनाया अपना अनुभव

Justice Abhyankar
Justice Abhyankar


सुनवाई के दौरान जस्टिस सुबोध अभ्यंकर ने इंदौर की सड़कों पर अपने स्वयं के अनुभव बताए। उन्होंने बताया कि खुलेआम रेड लाइट का उल्लंघन होने के बावजूद उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई होती दिखाई नहीं देती। उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल चालक रेड लाइट ( traffic signal ) का उल्लंघन करते हुए सड़क पार कर आया और अपनी मोटरसाइकिल उनकी कार के ठीक बगल में लाकर खड़ी कर दी।

तो प्रमुख सचिव (गृह) को बुला सकते हैं

बेंच ने स्पष्ट संकेत दिया कि यह स्थिति अनिश्चितकाल तक जारी नहीं रह सकती। बेंच ने कहा कि यदि यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होता है तो मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, गृह विभाग को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होने के लिए कहा जा सकता है।

एडिशनल डीसीपी से मांगी स्टाफ की जानकारी

एडिशनल डीसीपी (ट्रैफिक), इंदौर विक्रम सिंह रघुवंशी को व्यक्तिगत रूप से स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया गया। यातायात विभाग को अपनी स्वीकृत पद संख्या, वास्तविक उपलब्ध बल, रिक्त पदों तथा कुल स्टाफ की कमी का विस्तृत विवरण भी जवाब में प्रस्तुत करने को कहा गया। साल 2013 के आकलन में ही इंदौर के लिए 800 से अधिक अतिरिक्त यातायात कर्मियों की आवश्यकता बताई गई थी, जबकि आज भी बड़ी संख्या में स्वीकृत पद रिक्त हैं।

पुलिसकर्मी कम और CCTV भी बंद

मैदानी अमले की कमी पर चर्चा के दौरान यातायात नियंत्रण के लिए CCTV निगरानी पर निर्भरता की बात सामने आई। यह भी सामने आया कि शहर में लगे अधिकांश CCTV कैमरे वर्तमान में काम नहीं कर रहे हैं। न्यायालय ने कुछ चौराहों पर मात्र 20–23 सेकंड के ग्रीन सिग्नल की अवधि पर भी चिंता जताई। इतने में ट्रैफिक कैसे निकल सकेगा, खासकर बड़े व्यस्त चौराहों पर संभव नहीं है।

गड्ढों पर भी चर्चा

कोर्ट ने सड़कों के गड्ढों, जलभराव और अपर्याप्त वर्षाजल निकासी को भी यातायात एवं नागरिक सुरक्षा से सीधे जुड़ा विषय माना। यह भी पूछा गया कि इंदौर नगर निगम के मोबाइल ऐप में ऐसी सरल व्यवस्था क्यों नहीं है, जिसके माध्यम से नागरिक गड्ढों और जलभराव की तस्वीरें सीधे अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकें, ताकि उनका शीघ्र निराकरण किया जा सके। यह भी सामनने आया कि यातायात विभाग से संबंधित वेबसाइट और सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।

साल 2019 से लगातार निर्देश दे रहा है हाईकोर्ट

  • 14.10.2019: ट्रैफिक सिग्नलों को 24 घंटे चालू रखने तथा व्यस्त समय में प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए।
  • 07.05.2026: यातायात पुलिस में स्टाफ की कमी, सिग्नलों के ऑटोमेशन तथा अंतरिम व्यवस्था के रूप में स्वयंसेवकों की सहायता लेने के विषय पर न्यायालय ने पुनः विचार किया।
  • 19.06.2026: न्यायालय ने अंतरिम यातायात व्यवस्था के लिए त्वरित कदम उठाने तथा आवश्यकता पड़ने पर स्काउट्स एवं NCC कैडेट्स की सहायता लेने की बात स्पष्ट की। . .नगर निगम से 36 स्वचालित ट्रैफिक सिग्नलों को कार्यशील बनाने के लिए भी त्वरित कदम उठाने की अपेक्षा की गई थी।
  • 18.08.2026: न्यायालय के समक्ष एक बार फिर स्टाफ की कमी, कमजोर प्रवर्तन, बंद CCTV कैमरे, ट्रैफिक सिग्नलों की व्यवस्था, गड्ढे, जलभराव तथा खराब डिजिटल अधोसंरचना जैसे बुनियादी मुद्दे सामने आए।
ये खबरें भी पढ़ें...

मासूम अनिका के इलाज का मामला उलझा, हाईकोर्ट ने दिए बेंच बदलने के आदेश

इंदौर में 20 करोड़ की सरकारी जमीन का बन गया फर्जी नामांतरण आदेश

इंदौर नगर निगम का विवादित प्रस्ताव- अतिक्रमणकारियों से वसूलेंगे संपत्तिकर, होगा रद्द

NTA ने अब पीएससी राज्य सेवा मेंस 2026 वालों को उलझाया, यूजीसी नेट बनी वजह

Tags:
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • यातायात पुलिस
  • traffic signal
  • जस्टिस सुबोध अभ्यंकर
  • प्रमुख सचिव गृह विभाग
  • रेड सिग्नल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड