इंदौर में देर रात नाबालिग की हत्या के बाद बड़ा बवाल, दो पक्ष आपस में भिड़े, राहगीरों पर भी पत्थर फेंके

Amresh Kushwaha | Published:
Share
indore-minor-murder-gang-clash-knife
indore-minor-murder-gang-clash-knife

शनिवार रात इंदौर के मदरहुड हॉस्पिटल के पास युवक की हत्या होने के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। करीब 25 लोग गाड़ियों में आकर पथराव व उत्पात मचाने लगे। शुरुआती जांच में वजह आपसी रंजिश सामने आई है।

राहुल दवे@INDORE

देवउठनी ग्यारस की रात इंदौर में खूनी संघर्ष में बदल गई। शनिवार (1 नवंबर) देर रात एमआर-9 स्थित मदरहुड हॉस्पिटल के पास दो गुटों में विवाद के दौरान 17 वर्षीय अमन कुशवाह की चाकू से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अमन के साथी परिजनों सहित करीब 25 युवक गाड़ियों में सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, इलाके में जमकर हंगामा किया। उन्होंने राहगीरों पर पथराव किया और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

131d1ab0-6b9
131d1ab0-6b9


दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप

रात करीब 12 बजे युवकों के दो समूहों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले हाथापाई हुई, फिर दोनों पक्षों ने हथियार निकाल लिए। इस दौरान एक गुट के युवक ने अमन पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। घायल अमन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
a5362370-035
a5362370-035


MP News: इंदौर में ग्यारस पर जलाए दीये से गोदाम में लगी आग, दो महिलाएं जिंदा जली

आसपास के आस-पास जामकर हुआ पथराव

घटना की खबर फैलते ही मृतक के साथी गुस्से में आ गए। करीब 25 से अधिक युवक गाड़ियों में सवार होकर मौके पर पहुंचे। आसपास के इलाकों (संजय गांधी नगर, एलआईजी कॉलोनी) में जमकर पथराव किया। कई गाड़ियों के शीशे तोड़े गए और राहगीरों पर भी पत्थर फेंके गए। ऐसे में घबराए लोग घरों में छिप गए और पुलिस को सूचना दी।

300 करोड़ की लागत से बना इंदौर बीआरटीएस तोड़ने का काम आज से शुरू, एसेंसी ने ढाई करोड़ में लिया टेंडर

इंदौर में नाबालिग की हत्या वाली खबर को एक नजर में समझें...



  • इंदौर के एमआर-9 क्षेत्र में देवउठनी ग्यारस की रात दो गुटों के बीच झगड़े में 17 वर्षीय अमन कुशवाह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
  • हत्या के बाद अमन के करीब 25 साथी गाड़ियों में मौके पर पहुंचे और इलाके में जमकर पथराव व तोड़फोड़ की।
  • हिंसा के दौरान कई गाड़ियों के शीशे तोड़े गए और राहगीरों पर पत्थर फेंके गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
  • पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में सर्चिंग की और तीन युवकों को हिरासत में लिया।
  • प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई गई है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
इंदौर न्यूज: इस विधानसभा को मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बताया अयोध्या, विधायक मालिनी गौड़ को झटका

हत्या की वजह आपसी रंजिश

सूचना मिलते ही एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह और एमआईजी थाना प्रभारी सी.बी. सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद जब उपद्रवी दोबारा लौटे, तो पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को पकड़ लिया। विजय नगर पुलिस टीम ने भी इलाके में सर्चिंग की।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश सामने आई है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शादी के नाम पर ठगी: हरियाणा के जज को बनाया शिकार, इंदौर में फर्जी कॉल सेंटर से चार गिरफ्तार

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर में नाबालिग की हत्या
  • एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह
  • मदरहुड हॉस्पिटल
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल