शादी के नाम पर ठगी: हरियाणा के जज को बनाया शिकार, इंदौर में फर्जी कॉल सेंटर से चार गिरफ्तार
Sanjay Dhiman | Nov 01, 2025, 12:12 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर के कालानी नगर में चल रहे फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ है। इंदौर और हरियाणा पुलिस ने मिलकर शादी के नाम पर ठगी करने वाले चार लोगों को पकड़ा। ये देशभर से लाखों रुपए ठग चुके थे।
INDORE. हरियाणा के एक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) के साथ शादी के नाम पर ठगी वाले शातिर ठग इंदौर के निकले। हरियाणा साइबर पुलिस और इंदौर पुलिस ने मिलकर इस फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। आरोपी इंदौर के कालानी नगर स्थित आरती अपार्टमेंट से यह फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। इस मामले में तीन युवतियों सहित चार लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने मौके से 90 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप और ₹1.40 लाख नकद बरामद किए हैं। आरोपियों ने वर-वधू दिखाने और रिश्ता फाइनल करवाने के नाम पर देशभर के लोगों से लाखों रुपये ठगे हैं। हरियाणा के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयबीर सिंह ने 16 फरवरी को साइबर थाना जींद में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे अपने बेटे के लिए वधू की तलाश में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रहे थे, तभी 10 फरवरी को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वालों ने खुद को के भारत वेडिंग एंड कम्युनिटी मैट्रिमोनियल नामक संस्था से बताया और बेटे की जानकारी मांगी। इसके बाद अलग-अलग लोगों के फोन आने लगे। लड़कियों के परिवारों से मुलाकात और बातचीत करवाने का दावा कर रहे थे। यह खबरें भी पढ़ें.. मध्य प्रदेश स्थापना दिवस, लाल परेड ग्राउंड में ड्रोन शो के साथ बड़े-बड़े सितारों का होगा शो, जानिए पूरा कार्यक्रम आज एमपी का जन्मदिन मनाएंगे सीएम मोहन यादव, राज्य के लोगों को देंगे कई सौगात आरोपियों ने रजिस्ट्रेशन और फीस के नाम पर पहले ₹3500 (12 फरवरी) और फिर ₹3500 (14 फरवरी) ट्रांसफर करवाए। इसके बाद उन्हें ‘अंजलि’ नाम की लड़की का प्रोफाइल और फोटो भेजा गया। फोन पर एक महिला ने खुद को लड़की की मां बताकर बातचीत की। कुछ दिन बाद कॉल सेंटर की महिला कर्मचारी रिया ने बताया कि “अंजलि” बात करना चाहती है, लेकिन दो दिन तक कोई कॉल नहीं आया। जब कोई संपर्क नहीं हुआ, तो एडीजे को शक हुआ और उन्होंने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद हरियाणा साइबर थाना जींद ने मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस की, जो इंदौर के कालानी नगर की निकली। इंदौर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर एरोड्रम थाना और जींद पुलिस ने आरती अपार्टमेंट (मकान नंबर 302) में छापा मारा। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया — पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी • सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल साइट्स पर रजिस्टर्ड एजेंट बनकर संपर्क करते थे। • ग्राहक से परिवार और बच्चे की जानकारी लेकर झूठे प्रोफाइल और फोटो भेजते थे। • कुछ कॉल “मां” या “लड़की” बनकर खुद ही करते थे ताकि भरोसा बने। • रिश्ता तय करवाने या मिलने के बहाने फीस और सर्विस चार्ज लेते और नंबर बदल देते थे। यह खबरें भी पढ़ें.. इंदौर मैडीकैप्स ग्रुप की बस ने अब एमजी रोड पर रौंदा, एक की मौत, दो महीने पहले भी दो की गई थी जान इंदौर बना देश का पहला एआई बेस्ड डिजिटल डॉक्यूमेंट शहर, 1 करोड़ दस्तावेज हो रहे स्कैन पुलिस के मुताबिक, यह संगठित ऑनलाइन फ्रॉड नेटवर्क है। जांच में कई अन्य कॉल रेकॉर्ड और चैट हिस्ट्री मिली है, जिनसे और लोगों के फंसने की आशंका है। साइबर टीम अब उनके बैंक ट्रांजैक्शन और डिजिटल पेमेंट ट्रेल्स की जांच कर रही है।
एडीजे को ऐसे बनाया शिकार
शुरुआत में लिया भरोसे में, फिर ठगे पैसे
ज्वाइंट ऑपरेशन से इंदौर में कार्रवाई
चार आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में ठगी की आशंका
- रिया उर्फ रितु नामदेव (पिता हरीशचंद्र नामदेव)
- प्रमिला रोकड़े (पत्नी सूरज धार्मिक)
- प्रिया (पत्नी छत्रपति रोकड़े)
- सूरज धार्मिक (पिता भगवानदास धार्मिक)
कैसे काम करता था नेटवर्क
पुलिस बोली- पकड़े गए आरोपी प्रोफेशनल स्कैमर्स हैं
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari