इंदौर विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य के बाजारों पर आदेश पर कांग्रेस की मांग- यह सीधा अपराध, केस हो
Sanjay Gupta | Sept 26, 2025, 22:18 IST
indore-mla-malini-gaur-son-eklavya
इंदौर में हिंदरक्षक संगठन के प्रमुख एकलव्य गौड़ ने मुस्लिम कर्मचारियों को बाहर करने की चेतावनी दी। इस पर कांग्रेस ने औपचारिक आपत्ति जताई। जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ संभागायुक्त सुदाम खाड़े से मुलाकात की।
INDORE: इंदौर के बाजारों में विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र व हिंदरक्षक संगठन के प्रमुख एकलव्य गौड़ के मुस्लिम कर्मचारियों को बाहर करने की चेतावनी दिए जाने को लेकर कांग्रेस ने औपचारिक आपत्ति ली है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के साथ प्रतिनिधिमंडल ने संभागायुक्त सुदाम खाड़े से शुक्रवार शाम को मुलाकात की।
पटवारी और वर्मा ने कहा कि धर्म के आधार पर लोगों की रोजी-रोटी छीन कर शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे एकलव्य गौड़ पर की कड़ी कार्रवाई की जाए। पटवारी ने कहा कि यदि प्रशासन ने दो दिन में कड़ी कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस कड़ा प्रतिरोध और उग्र आंदोलन करेगी।
कांग्रेस ने मुस्लिम कर्मचारियों को सीतलामाता बाजार से बलपूर्वक हटाए जाने को लेकर अपना विरोध जाहिर करते हुए विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि- एक विधायक का बेटा जो किसी पद पर नहीं है दादागिरी और गुंडगर्दी कर रहा है।
बीजेपी गुंडागर्दी पर उतर आई है, कांग्रेस अपने वाली पर आ जाएगी तो सभी भागते फिरेंगे। मोहन भागवत कहते हैं कि अखंड भारत बनाना है और यहां पर मुस्लिम भाईयों, एक वर्ग के साथ नाइंसाफी करते हैं। संविधान में लिखा है भारत धर्मनिरपेक्ष है। प्रशासन आंख मूंद करके बैठा है, क्या वह नपुसंक हो गया है।
![2086c558-a0a]()
ये भी पढ़ें...BJP विधायक गौड़ के पुत्र एकलव्य के खिलाफ कांग्रेस की शिकायत, पुलिस बोली किसके खिलाफ ज्ञापन ये जांच में पता चलेगा
पटवारी ने कहा कि यह मां अहिल्या का शहर है, न्याय, अपनत्व, प्रेम का प्रतीक है। इसे दूषित करने वाले लोग विधायक का बेटा इस तरह के बयान देता है जो अधिकारिक तौर पर अपराध है और उन पर केस दर्ज होना चाहिए, लेकिन क्या पुलिस और प्रशासन बीजेपी की नौकरी कर रहा है। यह बातें क्या भारत का संविधान मंजूरी देता है। क्यों अभी तक गौड़ को गिरफ्तार नहीं किया गया। सभी की दो-तीन साल की नौकरियां है, सभी से हिसाब लेंगे। हर तरह का भ्रष्टाचार हो रहा है।
ये भी पढ़ें...पूर्व महापौर और विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य को घेरने महापौर गुट आया सामने, संगठन मंत्री से शिकायत
प्रतिनिधि मंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी संतोष सिंह गौतम, राजेश चौकसे, विनय बाकलीवाल, दीपू यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीटा डागरे व अन्य नेता थे।
ये भी पढ़ें...बीजेपी मंत्री, सांसद बोले- पीएम नरेंद्र मोदी ने आपदा को अवसर में बदलने का काम किया, स्वदेशी से बढ़ेगी ताकत
एकलव्य गौड़ ने शीतलामाता बाजार के व्यापारियों से कहा था कि वह अपनी दुकानों से मुस्लिम कर्मचारियों को हटा दें। गौड़ ने 25 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया था। कहा कि हमारी बात नहीं मानी तो हम इसे अपने तरीके से निपटाएंगे। उधर मुस्लिम व्यापारी विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर पार्षद रूबीना इकबाल खान ने भी वीडियो जारी कर कहा था कि एकलव्य आप मेरे बेटे जैसे हो, ऐसी राजनीति मत करो वह अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं, सभी खराब नहीं होते हैं. ऐसी राजनीति तो कभी आपकी मम्मी ने भी नहीं की थी।
ये भी पढ़ें...हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : मध्यप्रदेश में होमगार्ड्स का कॉल ऑफ खत्म, अब पूरे 12 माह ड्यूटी और सभी लाभ मिलेंगे
कई व्यापारियों ने अपने यहां काम करने वाले मुस्लिमों को हटा दिया है। इनका कहना है कि हम सेल्समैनों को निकालना नहीं चाहते, लेकिन निर्देशों का पालन कर रहे हैं। हटाए गए कर्मचारियों ने राजबाड़ा पर हाथ पर पोस्टर लेकर भी प्रदर्शन किया था और कहा कि कि ह से हिंदू, म से मुस्लिम तो ह से हम और हिंदुस्तानी भी होता है।
![9e91a9cf-ec9]()
गौड़ ने कहा कि हमने 1 महीने पहले शीतलामाता बाजार के व्यापारियों के साथ बैठक की थी, यह पूरा बाजार महिला प्रधान है। यहां से लगातार शिकायतें आ रही है कि सेल्समैन छेड़छाड़ करते हैं, रास्ता रोकते हैं और लव जिहाद में शामिल हैं। लव जिहाद अब संगठित अपराध हो गया है। इसके लिए बाकायदा फंडिंग हो रही है और इसका हैं। हम व्यापार शांति से करते हैं, हमारी कोई शिकायत नहीं है, लेकिन हमें यहां से बाहर किया जा रहा है। हमें बाहर करने की वजह यह है कि हम मुसलमान हैं।
कांग्रेस ने की FIR दर्ज करने की मांग
कांग्रेस ने मुस्लिम कर्मचारियों को सीतलामाता बाजार से बलपूर्वक हटाए जाने को लेकर अपना विरोध जाहिर करते हुए विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि- एक विधायक का बेटा जो किसी पद पर नहीं है दादागिरी और गुंडगर्दी कर रहा है।
बीजेपी गुंडागर्दी पर उतर आई है, कांग्रेस अपने वाली पर आ जाएगी तो सभी भागते फिरेंगे। मोहन भागवत कहते हैं कि अखंड भारत बनाना है और यहां पर मुस्लिम भाईयों, एक वर्ग के साथ नाइंसाफी करते हैं। संविधान में लिखा है भारत धर्मनिरपेक्ष है। प्रशासन आंख मूंद करके बैठा है, क्या वह नपुसंक हो गया है।
2086c558-a0a
ये भी पढ़ें...BJP विधायक गौड़ के पुत्र एकलव्य के खिलाफ कांग्रेस की शिकायत, पुलिस बोली किसके खिलाफ ज्ञापन ये जांच में पता चलेगा
जीतू पटवारी बोले- पुलिस और प्रशासन पंगू हो गया
ये भी पढ़ें...पूर्व महापौर और विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य को घेरने महापौर गुट आया सामने, संगठन मंत्री से शिकायत
यह सभी थे प्रतिनिधिमंडल में
ये भी पढ़ें...बीजेपी मंत्री, सांसद बोले- पीएम नरेंद्र मोदी ने आपदा को अवसर में बदलने का काम किया, स्वदेशी से बढ़ेगी ताकत
एकलव्य गौड़ की चेतावनी और असर
ये भी पढ़ें...हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : मध्यप्रदेश में होमगार्ड्स का कॉल ऑफ खत्म, अब पूरे 12 माह ड्यूटी और सभी लाभ मिलेंगे
बाहर निकाले गए कर्मचारियों ने किया विरोध
9e91a9cf-ec9
एकलव्य गौड़ यह बोल रहे हैं
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari