इंदौर नगर निगम के 103 करोड़ के बिल घोटाले में ED ने इन 32 के खिलाफ किया चालान
Sanjay Gupta | Aug 20, 2026, 13:15 IST
indore municipal corporation bill scam
इंदौर नगर निगम में साल 2024 में सामने आए तथाकथित 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में ईडी का चालान पेश हो गया है। इसमें अभी तक ईडी ने 103 करोड़ का घोटाला और राशि का लिया जाना पाया है। इसमें कुल 32 लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में आरोपी बनाया गया है।
इंदौर नगर निगम में साल 2024 में हुए फर्जी टेंडर, वर्क ऑर्डर और बिल घोटाले में ईडी ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। इस मामले में ईडी ने 32 लोगों को आरोपी बनाया है। इंजीनियर अभय राठौर को मुख्य आरोपी बताया गया है।
आरोप है कि उन्होंने ठेकेदारों के साथ मिलकर इस पूरे घोटाले को अंजाम दिया। ईडी की जांच में घोटाले की रकम 103 करोड़ 42 लाख रुपए सामने आई है, जिसे आरोपियों के बीच बांटने की बात कही गई है। ईडी इस मामले में कई संपत्तियां भी अटैच कर चुका है। जांच एजेंसी की ओर से पेश किया गया चालान करीब 20 हजार पेज का है, जिसमें 32 आरोपियों के नाम शामिल हैं।
ईडी ने केस दर्ज करने के बाद 5 और 6 अगस्त 2024 को आरोपियों से जुड़े 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में ईडी ने 222.04 करोड़ रुपए की नकदी, बैंक खातों में जमा रकम, एफडी, डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड को फ्रीज कर दिया था।
जांच आगे बढ़ने पर ईडी ने आरोपियों की 52 अचल संपत्तियां भी जब्त कर लीं, जिनकी कीमत करीब 37.14 करोड़ रुपए बताई गई है। इस तरह अब तक ईडी कुल 59.18 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच कर चुका है।
ईडी ने अपनी चार्जशीट में कुल 32 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद सिद्दीकी, राहुल बड़ेरा, रेणु बड़ेरा, ऐहतेशाम खान, आलिया खान, बिल्किस खान, मोहम्मद असलम खान, मौसम व्यास, इमरान खान, मोहम्मद जाहिद खान, राजेंद्र शर्मा, अभय सिंह राठौर, मनीधुरन कर्ता, राकुमार साल्वी, करण सिरोगिया, समर सिंह परमार, अनिल कुमार गर्ग, शरद कतरोलिया, अरुण शुक्ला, रामेश्वर परमार, उदय सिंह भदौरिया, जगत सिंह ओहरिया, जगदीश चंद्र चौकसे, चेतन सिंह भदौरिया, अर्पित जैन, आयुष जैन, उषा जैन, मनोज मारू, याशु गर्ग और रमेश रूंगटा शामिल हैं।
इस मामले में अभय राठौर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। हालांकि, ईडी की पूछताछ, पुलिस जांच और हाईकोर्ट में दायर आवेदनों में राठौर ने अपनी भूमिका से इनकार किया है। उसने आरोप लगाया है कि इस मामले में उच्च स्तर के अधिकारी जिम्मेदार हैं। राठौर का कहना है कि भुगतान सभी उच्च अधिकारियों के हस्ताक्षर के बाद ही हुआ था और उसका इस घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है।
इंदौर नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले में ईडी कोर्ट ने इंजीनियर अभय राठौर और ठेकेदार राहुल बड़ेरा की जमानत याचिका 19 अगस्त को ही खारिज की थी। दोनों ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जमानत की मांग की थी।
इस मामले में आरोपी मोहम्मद जाकिर भी ईडी केस में जेल में बंद है। आरोपियों की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि वे करीब एक साल से जेल में हैं और ईडी ने एकतरफा कार्रवाई की है। उनका कहना था कि सभी आरोपियों पर समान आरोप हैं, लेकिन ईडी ने केवल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने यह भी कहा कि वे जांच में सहयोग कर रहे हैं और उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। वहीं, सह आरोपी ऐहतेशाम उर्फ काकू को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी से अंतरिम राहत मिल चुकी है।
वहीं ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक चंदन ऐरन, असिस्टेंट डायरेक्टर ईडी विपिन और विधि सहायक शान अली मौजूद थे। ईडी ने तर्क रखा कि फर्जी टेंडर, फर्जी बिल, वर्क ऑर्डर के जरिए बिल बनाकर 103 करोड़ की राशि प्राप्त (Indore Nagar Nigam Ghotala) की गई। इनके द्वारा इसे आपस में मिलकर लिया गया और बांटा गया। यह गंभीर अपराध है। इन सभी तर्कों को सुनने के बाद ईडी स्पेशल कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी।
वहीं ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक चंदन ऐरन, असिस्टेंट डायरेक्टर ईडी विपिन और विधि सहायक शान अली कोर्ट में मौजूद रहे। ईडी ने कोर्ट में तर्क दिया कि फर्जी टेंडर, फर्जी बिल और वर्क ऑर्डर के जरिए 103 करोड़ रुपए की राशि हासिल की गई।
ईडी का कहना था कि आरोपियों ने आपस में मिलीभगत कर इस रकम को हासिल किया और फिर उसका बंटवारा किया। यह एक गंभीर आर्थिक अपराध है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ईडी स्पेशल कोर्ट ने अभय राठौर और राहुल बड़ेरा की जमानत याचिका खारिज कर दी।
इंदौर नगर निगम 103 करोड़ घोटाले में ED कोर्ट से अभय राठौर, बड़ेरा की जमानत खारिज
इंदौर नगर निगम बिल घोटाले में मुश्किल में बड़े अधिकारी, ईडी की गिरफ्त में अभय राठौर ले रहा नाम
इंदौर नगर निगम के 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में आरोपी अभय राठौर, ठेकेदारों ने चली ये चाल
इंदौर नगर निगम में 150 करोड़ का बिल घोटालाः ED ने अभय राठौर और आरोपियों की 34 करोड़ की संपत्ति की कुर्क
आरोप है कि उन्होंने ठेकेदारों के साथ मिलकर इस पूरे घोटाले को अंजाम दिया। ईडी की जांच में घोटाले की रकम 103 करोड़ 42 लाख रुपए सामने आई है, जिसे आरोपियों के बीच बांटने की बात कही गई है। ईडी इस मामले में कई संपत्तियां भी अटैच कर चुका है। जांच एजेंसी की ओर से पेश किया गया चालान करीब 20 हजार पेज का है, जिसमें 32 आरोपियों के नाम शामिल हैं।
ईडी कर चुका ये संपत्तियां अटैच
जांच आगे बढ़ने पर ईडी ने आरोपियों की 52 अचल संपत्तियां भी जब्त कर लीं, जिनकी कीमत करीब 37.14 करोड़ रुपए बताई गई है। इस तरह अब तक ईडी कुल 59.18 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच कर चुका है।
ईडी के चालान में शामिल 32 आरोपी
अभय राठौर ने ईडी में उच्च अधिकारियों को घेरा
ईडी कोर्ट ने अभी खारिज की जमानत याचिका
इस मामले में आरोपी मोहम्मद जाकिर भी ईडी केस में जेल में बंद है। आरोपियों की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि वे करीब एक साल से जेल में हैं और ईडी ने एकतरफा कार्रवाई की है। उनका कहना था कि सभी आरोपियों पर समान आरोप हैं, लेकिन ईडी ने केवल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने यह भी कहा कि वे जांच में सहयोग कर रहे हैं और उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। वहीं, सह आरोपी ऐहतेशाम उर्फ काकू को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी से अंतरिम राहत मिल चुकी है।
वहीं ईडी ने यह बात रखी थी
वहीं ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक चंदन ऐरन, असिस्टेंट डायरेक्टर ईडी विपिन और विधि सहायक शान अली कोर्ट में मौजूद रहे। ईडी ने कोर्ट में तर्क दिया कि फर्जी टेंडर, फर्जी बिल और वर्क ऑर्डर के जरिए 103 करोड़ रुपए की राशि हासिल की गई।
ईडी का कहना था कि आरोपियों ने आपस में मिलीभगत कर इस रकम को हासिल किया और फिर उसका बंटवारा किया। यह एक गंभीर आर्थिक अपराध है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ईडी स्पेशल कोर्ट ने अभय राठौर और राहुल बड़ेरा की जमानत याचिका खारिज कर दी।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर नगर निगम बिल घोटाले में मुश्किल में बड़े अधिकारी, ईडी की गिरफ्त में अभय राठौर ले रहा नाम
इंदौर नगर निगम के 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में आरोपी अभय राठौर, ठेकेदारों ने चली ये चाल
इंदौर नगर निगम में 150 करोड़ का बिल घोटालाः ED ने अभय राठौर और आरोपियों की 34 करोड़ की संपत्ति की कुर्क
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari