इंदौर निगम MIC में जैन-राठौर की तकरार के बीच अहम फैसले, ऑन डिमांड उठेगा कचरा
Sanjay Gupta | Updated:
indore-municipal-corporation-mic-meeting
इंदौर निगम MIC की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसमें ऑन डिमांड कचरा संग्रहण, प्राणी संग्रहालय में फिश एक्वेरियम और बीआरटीएस हटाने का निर्णय लिया गया।
इंदौर नगर निगम की एमआईसी बैठक गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई अहम फैसले हुए। इसमें सफाई के साथ ही कई विकास कार्यों को लेकर भी मंजूरी दी गई। बैठक वैसे तो शांति से हुई, लेकिन उस समय माहौल में गर्माहट आ गई जब वरिष्ठ एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर और राकेश जैन के बीच तकरार हो गई।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम के गणेशगंज में बदलापुर की कार्रवाई, दो लाइन की चेतावनी देकर मामला खत्म
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम के रेट जोन, स्लैब बदलाव से जमकर बढ़ा संपत्तिकर, कांग्रेस ने खोला मोर्चा
बैठक में ये अहम प्रस्ताव पास हुए
न्यायालय और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के बाद बीआरटीएस हटाने का निर्णय लिया गया। एजेंसी के चयन के बाद ही बीआरटीएस मार्ग हटाया जाएगा, तब तक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसमें प्रवेश न करने की अपील।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम के IT विभाग में चूहों और गिलहरियों ने लगाई आग, जांच रिपोर्ट में खुलासा
2017 से ठेले वालों के स्थान और शुल्क को लेकर व्यवस्था तय की गई, जिसके तहत 5000 तक अधिकतम शुल्क तय है। बैठक में रिमूवल के बाद छोड़ने को लेकर अलग-अलग शुल्क तय किए गए।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
Indore Municipal Corporation | कचरा साफ | कचरा विवाद | स्मार्ट सिटी | Smart City | इंदौर स्मार्ट सिटी | इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव | एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर | मध्य प्रदेश | Madhya Pradesh | MP News | MP
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम के गणेशगंज में बदलापुर की कार्रवाई, दो लाइन की चेतावनी देकर मामला खत्म
इस तरह हुई तकरार
एमआईसी बैठक के दौरान जैन किसी मुद्दे पर बात रख रहे थे। इस पर बीच में राठौर बोलने लगे। एक-दो बार उन्हें जैन ने टोका, लेकिन जब वह नहीं माने तो जैन बोल पड़े कि राठौजी, आप वरिष्ठ हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मेरे मुद्दे में भी बोलें। मैं अपनी बात रख रहा हूं, तो फिर आप बीच में क्यों बोल रहे हैं? इसके बाद अन्य सदस्यों ने टोका-टाकी की और मामले को ठंडा कराया।
बैठक में ये अहम प्रस्ताव पास हुए
- ऑन डिमांड कचरा संग्रहण की स्वीकृति- महापौर ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में आठवीं बार नंबर वन बनने की दिशा में अग्रसर है। इसी क्रम में शहर में मोबाइल एप आधारित ऑन डिमांड कचरा संग्रहण सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इससे घरों, फैक्ट्रियों और संस्थानों से कचरा तत्काल उठाया जा सकेगा। साथ ही, खराब तेल से बायोफ्यूल निर्माण, घरेलू हानिकारक कचरे के निपटान, और पुराने कपड़ों के पुनः उपयोग हेतु प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने को भी मंजूरी दी गई है।
- प्राणी संग्रहालय में बनेगा मध्य भारत का पहला आधुनिक फिश एक्वेरियम, PPP मॉडल पर केंद्रीय भारत का पहला अत्याधुनिक फिश एक्वेरियम बनाया जाएगा। साथ ही मृत पशुओं के शव के वैज्ञानिक निपटान हेतु प्लांट की स्थापना को भी स्वीकृति दी गई है।
- 29 गांवों में सीवरेज सुधार (AMRUT 2.0) के तहत 61 करोड़ 50 लाख रुपए के तीन कार्य स्वीकृत, कान्ह सरस्वती नदी पर रिवर फ्रंट डेवेलपमेंट कार्य – 22 करोड़ 71 लाख रुपए
- अटल बिहारी वाजपेयी क्षेत्रीय उद्यान को PPP मॉडल पर संचालन हेतु एजेंसी चयन को मंजूरी
- मालवा मिल: कुशाभाऊ ठाकरे कम्युनिटी हॉल निर्माण
- एयरपोर्ट लिंक रोड: चंदन नगर से एयरपोर्ट तक लिंक रोड के लिए 26 करोड़ 83 लाख रुपए की परियोजना
- नगर निगम कर्मचारियों के लिए फेस रिकग्निशन आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू करेंगे
- इंदौर को स्मार्ट, स्वच्छ और डिजिटल सिटी बनाने की दिशा में 500 करोड़ के लोन सहित स्वच्छता के लिए नवाचारों की स्वीकृति
- सर्राफा बाजार में अस्थायी दुकानों को चर्चा कर हटाने का प्रस्ताव पारित। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में लगी मूल दुकानों को ही अनुमति मिलेगी।
इंदौर निगम MIC के अहम फैसले को शार्ट में समझें...
| |
बीआरटीएस हटेगा, अभी इसमें से वाहन नहीं निकालें
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम के IT विभाग में चूहों और गिलहरियों ने लगाई आग, जांच रिपोर्ट में खुलासा
अन्य प्रशासनिक निर्णय
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
Indore Municipal Corporation | कचरा साफ | कचरा विवाद | स्मार्ट सिटी | Smart City | इंदौर स्मार्ट सिटी | इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव | एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर | मध्य प्रदेश | Madhya Pradesh | MP News | MP
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज
By Sanjay Gupta
CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती
By Umeshwari Baghel
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !
By Atul Dwivedi
Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी
By
अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग
By Jageshwar Prasad
भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता
By Sumit Kumar
MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा
By Sandeep Kumar