इंदौर एमवाय चूहा कांड में जयस का आंदोलन जारी, अब दी रविवार को जनआक्रोश महाआंदोलन की चेतावनी

Sanjay Gupta | Sept 27, 2025, 21:16 IST
Share
indore-my-rat-controversy
indore-my-rat-controversy

इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजातों की मौत के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। जयस ने इस पर जनआक्रोश आंदोलन शुरू किया है, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

INDORE: इंदौर एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजातों की मौत के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। उधर जयस का भी जनआक्रोश आंदोलन एक सप्ताह से जारी है। लेकिन इस मामले में उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद जयस ने अब जनआक्रोश महा आंदोलन की चेतावनी दे दी है।

जयस ने यह कहा

जयस ने कहा कि न्याय न मिलने और दोषी अधिकारियों पर अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से आम जनता का आक्रोश और गहराता जा रहा है। जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा ने बताया कि 21 सितम्बर से एमवाय अस्पताल परिसर में धरना दिया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवा, समाज के लोग और पीड़ित परिवारजन शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। यह आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण, संवैधानिक और अहिंसात्मक तरीके से चलाया जा रहा है।

c0f958cf-bf9
c0f958cf-bf9

ये भी पढ़ें...इंदौर एमवाय अस्पताल में चूहा के कुतरने से नवजातों की मौत पर अब हाईकोर्ट ने खुद लिया संज्ञान, सरकार ने डीन, अधीक्षक को बचाया

ये भी पढ़ें...इंदौर के एमवाय अस्पताल में सफाई का ठेके वाली कंपनी एजाइल के फर्जी होने और 200 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप

क्रांतिकारी भगत सिंह के जन्मदिन पर करेंगे

मुजाल्दे ने कहा कि 28 सितम्बर को शहीद भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर जयस ने महाआंदोलन का आह्वान किया है। इस दिन प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग इंदौर पहुंचकर अन्याय के खिलाफ खड़े होंगे और बच्चियों को न्याय दिलाने की लड़ाई को और अधिक ताकत देंगे,इसमें सर्व समाज के संगठन व उनके कार्यकर्ता शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें...इंदौर के एमवाय अस्पताल में दूसरे बच्चे की भी मौत, क्यों न गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हो?

ये भी पढ़ें...हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : मध्यप्रदेश में होमगार्ड्स का कॉल ऑफ खत्म, अब पूरे 12 माह ड्यूटी और सभी लाभ मिलेंगे

यह है जयस की मांग

जयस की मुख्य मांगों में एमवाय अस्पताल डीन व अधीक्षक सहित दोषी अधिकारियों का तत्काल निलंबन, गैर इरादतन हत्या के तहत एफ आई आर दर्ज और बच्चियों के परिवार को न्याय व उचित मुआवजा, तथा स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार शामिल हैं। मुजाल्दे ने कहा कि हम बच्चियों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब तक डीन , अधीक्षक सहित जिम्मेदार दोषियों का निलबंन नही होता, उनपर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज नही होता और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • हाईकोर्ट
  • जयस
  • एमवाय अस्पताल
  • चूहा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग