इंदौर में नाटी फूड्स के मालिक संजय अग्रवाल पर दो करोड़ अर्थदंड का केस, अवैध खनन का है मामला

The Sootr | Jun 19, 2026, 14:03 IST
Share
नाटी फूड्स के मालिक संजय अग्रवाल
नाटी फूड्स के मालिक संजय अग्रवाल

इंदौर की कन्फेक्शनरी कंपनी नाटी फूड्स के मालिक संजय अग्रवाल पर अवैध खनन का केस दर्ज किया गया है। साथ ही संजय अग्रवाल की पत्नी रानी अग्रवाल और भाई विनोद अग्रवाल पर भी केस दर्ज किया गया है। यह मामला अपर कलेक्टर कोर्ट पहुंचा है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • नाटी फूड्स प्रालि के मालिक संजय अग्रवाल अवैध खनन के मामले में घिर गए हैं।
  • स्कीम-140 स्थित सेरेनिटी प्रोजेक्ट में अवैध मिट्टी और मुरम खनन का आरोप लगा है।
  • संजय अग्रवाल, रानी अग्रवाल, विनोद अग्रवाल सहित अन्य को पक्षकार बनाया गया है।
  • खनिज विभाग ने दो करोड़ तीन लाख रुपए की पेनल्टी का केस दर्ज किया है।
  • मामला अब अपर कलेक्टर कोर्ट में विचाराधीन है।
3b2d843c-268
3b2d843c-268


इंदौर की बड़ी कन्फेक्शनरी कंपनी नाटी फूड्स के कारोबारी संजय अग्रवाल अब रियल एस्टेट सेक्टर में भी कदम रख चुके हैं।

उनकी रियल एस्टेट कंपनी प्रकृति रियलटर्स प्रा.लि. का स्कीम-140 में बन रहा लग्जरी प्रोजेक्ट सेरेनिटी अब विवादों में आ गया है। इस प्रोजेक्ट पर अवैध खनन का मामला दर्ज हुआ है और केस अपर कलेक्टर कोर्ट, कलेक्टोरेट में पहुंच चुका है।

f2f80f65-76c
f2f80f65-76c


इन सभी पर बना केस

यह केस कंपनी के डायरेक्टर संजय अग्रवाल के साथ ही उनकी पत्नी रानी अग्रवाल, भाई विनोद अग्रवाल पर बना है। साथ ही इसमें प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन ठेकेदार खुरानिया कंसट्रक्शन के दिनेश कुमावत व अन्य को भी पक्षकार बनाया गया है।

27d9a753-58a
27d9a753-58a


खनिज अधिकारी ने जांच में यह पाया

सहायक खनिज अधिकारी आलोक अग्रवाल ने 24 नवंबर को मौके पर जाकर जांच की थी। इसके बाद सभी लोगों के बयान लिए गए और जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की गई, जिसके आधार पर यह केस तैयार किया गया।

जांच में सामने आया कि ग्राम पिपल्याहाना, स्कीम-140 के सर्वे नंबर को लेकर अधिवक्ता ज्ञानेंद्र पटेल ने 12 जून 2025 को अवैध खनन की शिकायत दर्ज कराई थी।

मौके पर जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई। यहां से अवैध रूप से मुरम और मिट्टी निकाली गई थी, जो मौके पर नहीं मिली। जांच में यह भी सामने आया कि इसे बिना रॉयल्टी और बिना अनुमति के बाहर ले जाया गया था।

जब इस बारे में प्रकृति रियलटर्स के डायरेक्टर से पूछा गया तो उन्होंने जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन कंपनी पर डाल दी। वहीं कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कहा कि जिम्मेदारी प्रकृति रियलटर्स की है। इस तरह दोनों पक्षों के पास वैध अनुमति नहीं पाई गई।

980834c6-267
980834c6-267


इस तरह बनी दो करोड़ की पेनल्टी

जांच में यह भी सामने आया कि बेसमेंट बनाने के लिए जितनी पर्यावरण और रॉयल्टी की मंजूरी दी गई थी, उससे कहीं ज्यादा बड़ा गड्ढा खुदा था। इसी दौरान लगभग 13 हजार 532 घनमीटर मिट्टी और मुरम का अवैध रूप से खनन किया गया था।

इस खनन पर प्रति घनमीटर के हिसाब से करीब 6 लाख 73 हजार रुपए का शुल्क बनता है। नियमों के अनुसार रॉयल्टी का 15 गुना जुर्माना लगाया गया, जो लगभग 1 करोड़ 1 लाख रुपए बैठता है।

इसके अलावा पर्यावरण को हुए नुकसान के चलते उतनी ही राशि यानी 1 करोड़ 1 लाख रुपए का अतिरिक्त दंड भी तय किया गया है। इस तरह कुल मिलाकर करीब 2 करोड़ 3 लाख रुपए के अवैध खनन का मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के बाद जांच से केस तक एक साल लगा

वहीं इस मामले में खनिज विभाग की कार्यशैली भी कठघरे में है। इसमें शिकायत 12 जून 2025 को हुई थी। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मौके पर जांच करने की जगह नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की।

कंपनी को 30 जून को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, जो 19 सितंबर 2025 में आया। इसके बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी को 9 अक्टूबर को नोटिस दिया गया था।

वहीं मौके पर खनिज अधिकारी द्वारा जांच 24 नवंबर को की गई थी। पूरी रिपोर्ट 30 जनवरी को बनाई गई। अब यह केस अपर कलेक्टर कोर्ट में पेश हुआ है।

वहीं शिकायतकर्ता अधिवक्ता पटेल का यह भी आरोप है कि यह अवैध खनन (अवैध खनन केस) 13 हजार घनमीटर से कहीं अधिक हुआ है। पेनल्टी पांच करोड़ रुपए से अधिक की बनती है। इसमें बिल्डर कंपनी को लाभ पहुंचाते हुए बहुत कम रॉयल्टी चोरी (केवल 6.73 लाख रुपए) बताई गई। वहीं जांच में और केस बनाने में भी देरी की गई।

वहीं इस मामले में संजय अग्रवाल ने अपना बयान दिया है। संजय अग्रवाल का कहना है कि मामला कोर्ट में है इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता हूं।

ये खबरें भी पढ़िए...

रीवा में ED की बड़ी कार्रवाई: कृष्णकांत और सौरभ सोहगौरा के घर ईडी की दबिश

जबलपुर में नगर निगम अधिकारी पर EOW का शिकंजा, कई ठिकानों पर मारे छापे

डीएमएफ घोटाला: ईडी की रेड में 1 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त, बड़े नामों पर खतरा!

1400 करोड़ का घोटाला, ईडी ने एस. कुमार्स के कासलीवाल का बंगला किया अटैच

Tags:
  • इंदौर
  • अवैध खनन
  • खनिज विभाग
  • रियल एस्टेट
  • संजय अग्रवाल
  • खनिज अधिकारी
  • अवैध खनन केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई