इंदौर में NEYU के राधे जाट, सुरेंद्र यादव को पुलिस ने उठाया, बाकी की तलाश

Sanjay Gupta | Jul 22, 2026, 23:32 IST
Share
इंदौर न्याय यात्रा
इंदौर न्याय यात्रा

इंदौर में भंवरकुंआ चौराहे पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच में नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (एनईवाययू) ने न्याया यात्रा का आह्वान किया गया। जैसा कि पहले से ही आशंका थी एक बार फिर इनके नेताओं को पुलिस ने उठा लिया है।

Indore. इंदौर में 23 दिन से भंवरकुआं चौराहा दिल्ली के जंतर-मंतर में तब्दील हो चुका है। खासकर दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के बाद मामला और उबाल पर है और यहां सैंकड़ों की संख्या में छात्र बैठ रहे हैं।

नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन NEYU ने आह्वान किया था कि 23 जुलाई को दोपहर एक बजे से डीडी गार्डन से रीगल में महात्मा गांधी प्रतिमा तक न्याय यात्रा निकालेंगे। लेकिन इसे पुलिस की मंजूरी नहीं मिली और अब आरोप है कि पुलिस ने नेताओं को उठा लिया है।

इन्होंने सोशल मीडिया से जारी किया बयान

एनईवाययू के रंजीत किसानवंशी ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें कहा गया है कि यह सरकार युवाओं से डरी हुई है। दिल्ली मे हुई बर्बरता वाले लाठीचार्ज के खिलाफ हमने 23 जुलाई को न्याय यात्रा का आह्वान किया और पुलिस ने हमारे साथियों को उठाना शुरू कर दिया है। अभी पुलिस ने राधे जाट, सुरेंद्र यादव को डिटेन किया है और मेरे पीछ भी तीन-चार घंटे से पुलिस लगी हुई है। मैं कहना चाहूंगा कि 23 जुलाई का मार्च हमारा यथावत है। दिल्ली में हुई लाठीचार्ज के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा। कल 23 जुलाई को एक बजे मार्च शुरू होगा। हमे पता था कि पुलिस हमे डिटेन करेगी इसलिए सैंकड लाइन तैयार की हुई थी वह सभी तैयार रहेंगे। इसलिए मार्च में आना है।

दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

संगठन का कहना है कि दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में यह आंदोलन चल रहा है। इसी के विरोध में न्याय यात्रा का आह्वान किया गया है। संगठन ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा।

दिग्विजय सिंह और पटवारी पहुंचे

उधर, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को इंदौर आए और रात को सीधे भंवरकुंआ चौराहे पर पहुंचे। पहले पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की इस पर सिंह ने अपने सभी बाडीगार्ड को छोड़ दिया और कहा कि एक आम व्यक्ति के तौर पर मैं छात्रों से मिल सकता हूं और वह चौराहे पर धरने पर बैठ गए। पटवारी भी उनके साथ थे। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में छात्र जमा हुए थे।

पुलिस की ओर से नहीं आया बयान

फिलहाल पुलिस की ओर से राधे जाट और सुरेंद्र यादव को हिरासत में लेने या न्याय यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं NEYU ने दोहराया है कि 23 जुलाई की न्याय यात्रा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार निकाली जाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में SMV इन्फ्रा डायरेक्टर ने 2.55 करोड़ के बंधक प्लॉट भी बेच दिए, EOW में केस

जय श्रीराम के नारों से इंदौर के छात्र आंदोलन में विवाद, प्रशासन परेशान, जीतू भी हुए शामिल

ई साक्ष्य जुटाने में पिछड़ी मध्यप्रदेश पुलिस, भोपाल-इंदौर भी जांच में फिसड्डी

कारोबारी ज्यादा, राजस्व ज्यादा, फिर इंदौर में GST ट्रिब्यूनल क्यों नहीं- कोर्ट

Tags:
  • न्याय यात्रा
  • दिग्विजय सिंह
  • इंदौर
  • जीतू पटवारी
  • नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन
  • दिल्ली
  • पुलिस
  • लाठीचार्ज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा