वंदे मातरम विवाद में साथ नहीं देने पर बोली पार्षद रूबीना इकबाल- कांग्रेस के लिए मुसलमान केवल वोट के लिए

Sanjay Gupta | Apr 08, 2026, 19:48 IST
Share
08-3
Photograph: (the sootr)

इंदौर नगर निगम में हुए वंदे मातरम विवाद ने तूल पकड़ लिया है। फौजिया शेख के इनकार पर कांग्रेस बंटी दिखी। पार्षद रूबीना इकबाल ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- मुसलमानों को केवल वोट के लिए देखा जाता है.. भाड़ में जाए कांग्रेस पार्टी।

News In Short

  • इंदौर निगम में वंदे मातरम पर विवाद हुआ।
  • फौजिया शेख ने वंदे मातरम कहने से इनकार किया।
  • कांग्रेस उनके समर्थन में खुलकर नहीं आई।
  • रूबीना इकबाल ने कांग्रेस पर तीखा बयान दिया।
  • विवाद के बीच निगम का बजट पास हो गया।

News In Detail

वंदे मातरम विवाद में कांग्रेस द्वारा ही साथ नहीं देने पर पार्टी के पार्षद दो गुट में बंट गए। पार्षद रूबीना इकबाल ने कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा मुसलमान केवल वोट के लिए हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा- हिंदुस्तान के हर व्यक्ति के रग-रग में वंदे मातरम और राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान समाहित है।

इंदौर नगर निगम का बजट हंगामे के बीच पास हुआ। पहले सिंधिया को गद्दार कहने पर विवाद हुआ। वंदे मातरम को लेकर भी विवाद सामने आया। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने वंदे मातरम बोलने से इनकार किया। इसके बाद सभापति मुन्नालाल यादव ने उन्हें सदन से बाहर कर दिया। वहीं, उन्हीं की पार्टी कांग्रेस इस मुद्दे पर उनके साथ नहीं आई। इस पर रूबीना इकबाल खान ने तीखा बयान दिया।

रूबीना इकबाल बोलीं- भाड़ में जाए कांग्रेस

नगर निगम के बजट सत्र में वंदे मातरम को लेकर विवाद बढ़ गया। इस पर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे शांत नजर आए। उनकी पार्षद फौजिया शेख को बाहर कर दिया गया। लेकिन उन्होंने विवाद से दूरी बनाए रखी। वहीं, रूबीना इकबाल खान ने फौजिया का साथ दिया। उन्होंने कांग्रेस को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा किसी के बाप में दम नहीं कि दादागरी करके वंदे मातरम बुलवा सके। कांग्रेस पार्टी भाड़ में जाए।

कांग्रेस को मुसलमान केवल वोट के लिए लगते हैं

रूबीना ने कहा कि कांग्रेस को मुसलमान केवल वोट के लिए याद आते हैं और हलवा लगते हैं। रूबीना ने कहा- हम ओवैसी की पार्टी में जा सकते हैं। कांग्रेस से कोई अनुबंध नहीं है कि जिंदगीभर हम उनके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा हम निर्दलीय भी चुनाव जीत सकते हैं।

इसलिए नहीं बोला वंदे मातरम

रूबीना ने कहा- हमारे इस्लाम में एक अल्लाह है। हम केवल अल्लाह की इबादत करते हैं। हम मां की भी इबादत नहीं करते, इसलिए वंदे मातरम नहीं बोल सकते।

चिंटू बोले- वंदे मातरम हमारी रगो में

इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- “भारत माता की जय, वंदे मातरम जिंदाबाद और हमारा राष्ट्रगान जिंदाबाद। हिंदुस्तान के हर व्यक्ति की रग-रग में वंदे मातरम समाहित है।” उन्होंने कहा कि यह गीत उन वीर शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने इसे गाते हुए देश को आजादी दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने (फौजिया) वंदे मातरम नहीं गाया तो यह उनकी व्यक्तिगत राय है। कांग्रेस पार्टी की रग-रग में वंदे मातरम है।

महापौर बोले- यह भारत का विरोध है

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि राष्ट्रीय गीत का सम्मान करना हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा- जिस देश का अन्न खाते हैं, जिस देश की हवा में सांस लेते हैं, जिस देश की नदियों का पानी पीते हैं, उस देश के प्रति सम्मान होना चाहिए। महापौर ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। सभापति मुन्नालाल यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- फौजिया ने राष्ट्रीय गीत का अपमान किया। इसलिए उन्हें सदन से बाहर किया गया। महापौर ने भागीरथपुरा घटना पर भी बात की। उन्होंने कहा- यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। दिवंगतों के परिजनों को निगम में आउटसोर्स के जरिए नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीवरेज और पाइपलाइन का काम तेज हुआ है। तीन माह में काम पूरा किया गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख ने कहा- नहीं कहेंगी वंदे मातरम, निकाला गया बाहर

इंदौर नगर निगम बजट सत्र: कांग्रेस पार्षद ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बोला गद्दार

नारायण साईं को तलाक: इंदौर फैमिली कोर्ट का फैसला, पत्नी को 2 करोड़ रु. एलुमनी देने का आदेश

इंदौर में जमीन के खेल की फाइल ही गायब, सस्पेंड पटवारी बिना मंजूरी कर चुका विदेश यात्राएं

Tags:
  • कांग्रेस
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर
  • नेता प्रतिपक्ष
  • महापौर
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • वंदे मातरम विवाद
  • फौजिया शेख
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा

By

राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर

By

गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर