गरीबों के पीडीएस चावल बेचने के मामले में उद्योगपति सहित 11 आरोपियों पर FIR
Sanjay Gupta | Feb 14, 2025, 22:49 IST
Indore PDS rice selling case FIR against 11 accused
इंदौर में छापामार कार्रवाई में पकड़े गए गरीबों के पीडीएस चावल के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, आरोपियों में उद्योगपति और गोदाम मालिक सतीश मित्तल भी शामिल है। सभी आरोपियों के खिलाफ बाणगंगा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
इंदौर जिला प्रशासन द्वारा तीन दिन पहले अलसुबह की गई छापामार कार्रवाई में पकड़ाए गए गरीबों के पीडीएस के चावल मामले में सख्ती दिखाते हुए 11 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। गोदाम मालिक सतीश मित्तल (रोलिंग मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष) को भी आरोपी बनाया गया है। इस मामले में चावल की खरीदी-बिक्री में लगे आदतन आरोपियों के साथ ही गाड़ी चालक, मालिक, गोदाम मालिक सभी को आरोपी बनाया गया है। कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर अपर कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा टीम बनाकर यह छापामार कार्रवाई कराई गई थी।
मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ बाणगंगा थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 व सात के साथ ही बीएनएस की दारा 318(4) में केस हुआ है। आरोपियों में आदतन अपराधी सतीश अग्रवाल, रामजीप्रसाद गुप्ता, संजय गुप्ता, गोदाम मालिक व रोलिंग मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश मित्तल, वरूण, चौकीदार राजेंद्र सिंह, ट्रक ट्राला ड्राइवर करण, हेल्पर राहुल, अमीन, मोहित अजमेराऔर वाहन मालिक सचिन सभी को आरोपी बनाया गया हैं। मित्तल ने बिना कागजी कार्रवाई के ही आरोपी संजय गुप्ता को यह गोदाम माल रखने के लिए दे दिया गया, इसके चलते आरोप है कि वह अग्रवाल और गुप्ता के साथ मिले हुए हैं और उनकी इस पूरे कांड में मिलीभगत और संलिप्तता है।
ये खबर भी पढ़ें...
महाकुंभ गया उद्योगपति, उधर गोदाम में रखवा दिया गरीबों का PDS चावल
दरअसल, इंदौर में सांवेर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे रेवती रेंज के रास्ते पर एक गोदाम पर लगभग 800 लूज कट्टे चावल और बड़ा ट्राला जब्त किया गया था। बड़ा ट्राला चावल भर के गुजरात जाने की तैयारी में था। काम कर रहे मजदूर और ड्राइवर ने बताया कि गोदाम में अवैध भंडारित चावल सतीश अग्रवाल और संजय गुप्ता का है। गोदाम सतीश मित्तल का है। ट्राला जब्त कर पुलिस थाने में रखा गया है वहीं लगभग 800 बोरी चावल जब्त कर शासकीय वेयरहाउस कॉरपोरेशन के गोदाम राऊ में जब्ती-सुपुर्दगी में दिया गया।
बता दें कि सतीश अग्रवाल पर पूर्व में चोर बाजार अधिनियम में रासुका की कार्रवाई हो चुकी है, और पूर्व में भी तीन एफआईआर विभाग दर्ज करवा चुका है। वह चावल के अवैध भंडारण, क्रय -विक्रय का आदतन अपराधी है। सतीश अग्रवाल और उनकी टीम लगातार 15-20 दिन में गोदाम बदल-बदल कर काम करते थे। उपभोक्ता से गली-गली में ऑटो चालक 15 से 17 रुपए में चावल खरीदते हैं और इन्हें बेचते हैं। उपभोक्ता निशुल्क प्राप्त होने वाला चावल रेहड़ी वालों को खैरची और मध्यम व्यापारियों को बेचते हैं, जिसका यह अवैध व्यापार लगातार करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
गरीबों के चावल को खरीद माफिया बियर फैक्ट्री में भेज रहे थे, 800 कट्टे चावल पकड़ा गया
रास्ते से गायब हो रही मिलर्स के लिए भेजी गई धान, BJP विधायक अजय विश्नोई ने की शिकायत
खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का एक्शन, प्राइवेट गोदाम से 2 हजार बोरी यूरिया जब्त
इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
ये खबर भी पढ़ें...
महाकुंभ गया उद्योगपति, उधर गोदाम में रखवा दिया गरीबों का PDS चावल
जानें पूरा मामला
बता दें कि सतीश अग्रवाल पर पूर्व में चोर बाजार अधिनियम में रासुका की कार्रवाई हो चुकी है, और पूर्व में भी तीन एफआईआर विभाग दर्ज करवा चुका है। वह चावल के अवैध भंडारण, क्रय -विक्रय का आदतन अपराधी है। सतीश अग्रवाल और उनकी टीम लगातार 15-20 दिन में गोदाम बदल-बदल कर काम करते थे। उपभोक्ता से गली-गली में ऑटो चालक 15 से 17 रुपए में चावल खरीदते हैं और इन्हें बेचते हैं। उपभोक्ता निशुल्क प्राप्त होने वाला चावल रेहड़ी वालों को खैरची और मध्यम व्यापारियों को बेचते हैं, जिसका यह अवैध व्यापार लगातार करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
गरीबों के चावल को खरीद माफिया बियर फैक्ट्री में भेज रहे थे, 800 कट्टे चावल पकड़ा गया
रास्ते से गायब हो रही मिलर्स के लिए भेजी गई धान, BJP विधायक अजय विश्नोई ने की शिकायत
खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का एक्शन, प्राइवेट गोदाम से 2 हजार बोरी यूरिया जब्त
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari