इंदौर में एक ही दिन में लोगों ने भरवा लिया तीन दिन का पेट्रोल-डीजल, डिपो पर 1 माह का स्टॉक मौजूद
Sanjay Gupta | Mar 26, 2026, 14:51 IST
indore petrol diesel stock update collector alert peace restored
इंदौर में पेट्रोल-डीजल को लेकर मची अफवाह के चलते एक दिन में ही लोगों ने तीन दिन का तेल खरीद लिया। वहीं डिपो पर एक माह से ज्यादा का तेल बचा हुआ है।
इंदौर में पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली अफवाह के कारण वाहन चालकों ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जमकर ईंधन भरवाया। एक दिन में इंदौर में 30 लाख लीटर पेट्रोल और 34 लाख लीटर डीजल भरवा लिया गया। जबकि एक दिन में औसत खपत 10 लाख लीटर पेट्रोल और 15 लाख लीटर डीजल की होती है।
इसी के चलते कई पंप ड्राय हो गए थे, लेकिन प्रसाशन द्वारा इस मामले में सतर्कता बरतने और अधिकारियों के डिपो पर पहुंचने के बाद सौ से ज्यादा टैंकर बुधवार को पंपों पर पहुंचे। वहीं गुरुवार 26 मार्च की सुबह ही 73 टैंकर डिपो से निकल गए।
वहीं स्टॉक को लेकर भी कलेक्टर शिवम वर्माने डिपो और ऑयल कंपनियों को हर दिन अपडेट करने का आदेश दे दिया है। एडीएम रोशन राय इस पूरे काम की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
वहीं लॉ एंड ऑर्डर के हिसाब से सीपी संतोष सिंह ने सभी पंपों पर सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। इसके चलते पंपों पर हालत काबू में रहे।
वहीं कंपनियों की बात करें तो BPCL के पास तो करीब 70 हजार किलो लीटर तेल का स्टॉक है। जो करीब एक महीने के लिए काफी होता है। वहीं हर दिन टैंकर भरे जा रहे हैं। यहां 1 लाख किलो लीटर स्टॉक की क्षमता डिपो पर मौजूद है।
वहीं IOCL में 10 हजार किलो लीटर का स्टॉक मौजूद है। हर दिन टैंकर भरे जा रहे हैं। इसी तरह HPCL कंपनी के पास 15 हजार किलो लीटर का तेल मौजूद है। यह स्टॉक लगभग सप्ताह भर के लिए पर्याप्त होता है।
![aa6c24a4-f34]()
इंदौर में लगातार मुंबई से तेल की सप्लाई होती है। वह भी पाइप के जरिए। सीधे मुंबई से लिंक होने के चलते इंदौर में तेल का संकट नहीं होता है। यहां डिपो से लगातार टैंकर निकलते हैं।
औसतन हर दिन 100 टैंकर से पेट्रोल पंपों को तेल जाता है। एक दिन में ही तीन दिन का तेल खरीदने के चलते कुछ पंप एक दिन के लिए ड्राय हुए थे। अब हालत बेहतर हैं और पंप पर कोई भीड़ नहीं है।
![14be39fd-e38]()
सुबह 9 बजे तक मांगलिया डिपो से हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 24 टैंकर लोरियां, भारत पेट्रोलियम की 34 और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की 15 टैंकर लोरियां, कुल 73 टैंकर लोरियां विभिन्न पेट्रोल पंपों के लिए रवाना हो चुकी थीं। इससे अब सभी पंप पूरी तरह से फुल हो जाएंगे।
![90bb07d1-70c]()
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर में खाद्य आपूर्ति अधिकारी की सुस्ती, अफवाह ने पेट्रोल-डीजल पर फैलाया पैनिक, सुबह 70 टैंकर पहुंचे
एमपी न्यूज: पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं, अफवाहों से पंपों पर बढ़ी भीड़, प्रशासन ने स्पष्ट की स्थिति
पेट्रोल-डीजल के दामों में हो सकता है उछाल, क्रूड ऑयल की कीमत 146 डॉलर तक पहुंची
मध्यप्रदेश न्यूज: 11 रुपए तक महंगा पेट्रोल खरीदने को मजबूर लोग, जानें इसका कारण!
इसी के चलते कई पंप ड्राय हो गए थे, लेकिन प्रसाशन द्वारा इस मामले में सतर्कता बरतने और अधिकारियों के डिपो पर पहुंचने के बाद सौ से ज्यादा टैंकर बुधवार को पंपों पर पहुंचे। वहीं गुरुवार 26 मार्च की सुबह ही 73 टैंकर डिपो से निकल गए।
इंदौर में भरपूर स्टॉक, कलेक्टर, सीपी अलर्ट
वहीं लॉ एंड ऑर्डर के हिसाब से सीपी संतोष सिंह ने सभी पंपों पर सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। इसके चलते पंपों पर हालत काबू में रहे।
इंदौर में तेल कंपनियों के पास ऐसा स्टॉक
वहीं IOCL में 10 हजार किलो लीटर का स्टॉक मौजूद है। हर दिन टैंकर भरे जा रहे हैं। इसी तरह HPCL कंपनी के पास 15 हजार किलो लीटर का तेल मौजूद है। यह स्टॉक लगभग सप्ताह भर के लिए पर्याप्त होता है।
aa6c24a4-f34
मुंबई से लगातार होती है सप्लाई
औसतन हर दिन 100 टैंकर से पेट्रोल पंपों को तेल जाता है। एक दिन में ही तीन दिन का तेल खरीदने के चलते कुछ पंप एक दिन के लिए ड्राय हुए थे। अब हालत बेहतर हैं और पंप पर कोई भीड़ नहीं है।
14be39fd-e38
सुबह डिपो से निकले इतने टैंकर
90bb07d1-70c
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर में खाद्य आपूर्ति अधिकारी की सुस्ती, अफवाह ने पेट्रोल-डीजल पर फैलाया पैनिक, सुबह 70 टैंकर पहुंचे
एमपी न्यूज: पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं, अफवाहों से पंपों पर बढ़ी भीड़, प्रशासन ने स्पष्ट की स्थिति
पेट्रोल-डीजल के दामों में हो सकता है उछाल, क्रूड ऑयल की कीमत 146 डॉलर तक पहुंची
मध्यप्रदेश न्यूज: 11 रुपए तक महंगा पेट्रोल खरीदने को मजबूर लोग, जानें इसका कारण!
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava