इंदौर में एडिशनल DCP आलोक शर्मा का आदेश, अफसरों की कॉल रिकॉर्डिंग नहीं करें पुलिसकर्मी
Vishwanath Singh | Published:
Sourabh252
एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा का यह आदेश ऐसे समय पर आया है, जब उनकी कार्यशैली को लेकर पहले से ही नाराजगी का माहौल है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह आदेश किसी संभावित ऑडियो या रिकॉर्डिंग लीक को रोकने के प्रयास जैसा लगता है।
इंदौर पुलिस के जोन-1 के एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा द्वारा जारी एक आदेश इन दिनों पूरे महकमे में चर्चा का केंद्र बन गया है। अपने सर्कल में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को उन्होंने सख्त निर्देश दिया है कि वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों की बातचीत न रिकॉर्ड करें। वे मोबाइल फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर भी बंद रखें। आदेश भले ही दिखने में सामान्य लगे, लेकिन इसके पीछे के कारणों को लेकर पूरे पुलिस सिस्टम में संशय और सवाल गहराने लगे हैं।
एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा का यह आदेश ऐसे समय पर आया है, जब उनकी कार्यशैली को लेकर पहले से ही नाराजगी का माहौल है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह आदेश किसी संभावित ऑडियो या रिकॉर्डिंग लीक को रोकने के प्रयास जैसा लगता है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या एडिशनल डीसीपी को यह डर सता रहा है कि उनकी कोई बातचीत या आदेश रिकॉर्ड होकर सार्वजनिक हो सकते हैं?
ये भी पढ़ें... सुप्रीम कोर्ट में मप्र सरकार ने पहली बार 27% OBC पर मांगी राहत, छत्तीसगढ़ का दिया हवाला, फिलहाल आदेश नहीं
अजब-गजब है एमपी पुलिस, सालों पहले मर चुके लोगों पर FIR दर्ज, शिकायत सुन ASP भी हैरान
MP News: छतरपुर में आदिवासियों से मारपीट का मामला: 3 पुलिसकर्मी निलंबित, बच गए टीआई साहब
RPSC Recruitment 2025: पुलिस विभाग में निकली भर्ती, यहां से करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल
यह देखा गया है कि हाल ही में कुछ अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों से टेलीफोन अथवा अन्य माध्यमों से की गई बातचीत को बिना पूर्व अनुमति के रिकॉर्ड किया गया है। यह न केवल सेवा अनुशासन के विरुद्ध है, बल्कि मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1) (i) (ii) (iii) के भी प्रतिकूल है। उक्त कृत्य न केवल सविनय अनुशासन का उल्लंघन करती है, बल्कि कार्यस्थल पर पारस्परिक विश्वास को भी क्षति पहुँचाती है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होता है एवं समस्त अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी इसके प्रति ईमानदारी से पालन हेतु बाध्य होंगे।
यह पहला मौका नहीं है जब एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा की कार्यशैली सवालों के घेरे में आई हो। इससे पहले वे कई विवादों में फंस चुके हैं। एक मामले में उन्होंने रिंग राउंड ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की गैरहाजिरी केवल इस कारण दर्ज कर दी थी। क्योंकि वे "अलग-अलग खड़े" थे। इस फैसले को स्टाफ ने तुगलकी करार दिया और विभाग के अंदर ही इस पर नाराजगी जताई गई।
महकमे के भीतर यह चर्चा गर्म है कि क्या वाकई एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के खिलाफ कोई ऐसी रिकॉर्डिंग मौजूद है जो उन्हें कटघरे में खड़ा कर सकती है? क्या यह आदेश उस रिकॉर्डिंग को दबाने या लीक न होने देने की एक रणनीति है?
एडिशनल डीसीपी शर्मा की कार्यशैली से परेशान डीसीपी उनको लेकर एक शिकायती पत्र भी सीपी संतोष सिंह को लिख चुके हैं। जिसमें उन्होंने शर्मा की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए थे और उन्हें हटाए जाने को लेकर भी बात कही थी। उसी के बाद से शर्मा के पुराने भी कई मामले सामने आए थे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
अचानक आदेश क्यों? उठे कई सवाल
ये भी पढ़ें... सुप्रीम कोर्ट में मप्र सरकार ने पहली बार 27% OBC पर मांगी राहत, छत्तीसगढ़ का दिया हवाला, फिलहाल आदेश नहीं
अजब-गजब है एमपी पुलिस, सालों पहले मर चुके लोगों पर FIR दर्ज, शिकायत सुन ASP भी हैरान
MP News: छतरपुर में आदिवासियों से मारपीट का मामला: 3 पुलिसकर्मी निलंबित, बच गए टीआई साहब
RPSC Recruitment 2025: पुलिस विभाग में निकली भर्ती, यहां से करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल
यह लिखा है आदेश में
अतः कार्यालय अति. पुलिस उपयुक्त, जोन-01, इंदौर नगरीय में पदस्थ समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है कि— कोई भी अधिकारी/कर्मचारी अपने वरिष्ठ अधिकारी अथवा अन्य अधिकारी से की जा रही किसी भी बातचीत को रिकॉर्ड करने की उनकी स्पष्ट अनुमति के बिना रिकॉर्ड नहीं करेगा। यह आचरण सम्पूर्ण सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(1)(i) (ii) (iii) के अंतर्गत कदाचार की श्रेणी में होगा, जिसमें उचित सतर्कता एवं मर्यादा का पालन करना आवश्यक है। अधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ कर्मचारी उक्त आचरण न करें एवं अपने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं सम्मान बनाए रखें। बिना अनुमति के बातचीत को रिकॉर्ड करना, उपरोक्त नियमों का उल्लंघन माना जाएगा एवं उक्त कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आएगा। समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण अपने मोबाइल के ऑटो रिकॉर्डिंग फीचर को ऑफ रखकर सुनिश्चित करें। उक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
पहले भी रहे हैं विवादों में
क्या कोई रिकॉर्डिंग है जो उन्हें डरा रही है?
डीसीपी लिख चुके हैं सीपी को पत्र
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari