रात 1 बजे हुआ इंदौर पुलिस कमिश्नर का तबादला, 3 एसपी सहित 7 आईपीएस बदले
Madhav Singh | Oct 23, 2024, 07:44 IST
ips transfer
मध्य प्रदेश में मंगलवार देर रात 7 IPS अफसरों के ट्रांसफर किए गए। इनमें कुछ ऐसे नाम हैं जो अपनी कार्रवाई से सुर्खियों में आए थे। वहीं इंदौर पुलिस कमिश्नर को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है।
मध्यप्रदेश की देर रात 7 IPS अफसरों का ट्रांसफर किया गया। रात करीब 1 बजे गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री के ओएसडी बदल दिए गए। वहीं इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। वर्तमान ओएसडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। बताते चलें कि राजेश हिंगणकर 19 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ओएसडी बनाए गए थे।
![04315fc3-b5e]()
अपर परिवहन आयुक्त ग्वालियर उमेश जोगा को उज्जैन जोन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है। वहीं उज्जैन के आईजी संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार तीन जिलों के एसपी भी बदले गए। जिनमें जबलपुर, देवास और बड़वानी जिले शामिल हैं। जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी, बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत को देवास का एसपी और इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी का एसपी बनाया गया है।
अपर आयुक्त परिवहन उमेश जोगा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह क्षेत्र गृह क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्हें एडीजी उज्जैन जोन बनाया गया है। बताते चलें कि राज्य सरकार ने जोगा को फरवरी 2024 में अपर आयुक्त पदस्थ किया था। ऐसा पहली बार हुआ जब उज्जैन में एडीजी स्तर के अधिकारी को अपर आयुक्त परिवहन पदस्थ किया गया था। इसके पहले यहां पर डीआईजी स्तर के अधिकारी को ही पदस्थ किया जाता रहा है।
इस पद पर रहते हुए उमेश जोगा सुर्खियों में तब आए, जब उन्होंने 25 जून को एक पत्र जारी किया था। पत्र में उन्होंने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए थे कि परिवहन चेक पोस्ट पर प्राइवेट व्यक्तियों की मौजूदगी की शिकायतें आ रही हैंं, इस तरह का कोई भी प्राइवेट व्यक्ति वहां मौजूद नहीं होना चाहिए।
मध्य प्रदेश में 7 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किय गया। जिनमें अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन बनाया गया है। आईपीएस संतोष कुमार सिंह को इंदौर का पुलिस कमिश्नर बना दिया गया। पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया। जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया।
RSS मध्यभारत प्रांत के संघचालक बने अशोक पांडेय, कार्यकारिणी का भी ऐलान
देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर भेज दिया गया। बड़वानी के एसपी पुनीत गहलोत का देवास ट्रांसफर किया गया। वहीं पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर जगदीश डाबर को बड़वानी का एसपी बनाया गया है। पुलिस उपायुक्त (सूचना एवं सुरक्षा) नगरीय पुलिस इंदौर अंकित सोनी को वर्तमान कार्य के साथ-साथ पुलिस उपायुक्त मुख्यालय नगरी पुलिस इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
छत्तीसगढ़ में सात अफसरों को बनाया आईपीएस, जानिए इन अफसरों के नाम
इससे पहले प्रदेश में 10 अगस्त की देर रात 47 IAS और IPS अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश आदेश जारी किया गया था। इन तबादलों में 8 जिलों के कलेक्टर और 7 जिलों के एसपी शामिल थे।
04315fc3-b5e
अतिरिक्त महानिदेश बने उमेश जोगा
गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार तीन जिलों के एसपी भी बदले गए। जिनमें जबलपुर, देवास और बड़वानी जिले शामिल हैं। जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी, बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत को देवास का एसपी और इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी का एसपी बनाया गया है।
जोगा को सीएम के गृह क्षेत्र की जिम्मेदारी
इस वजह से जोगा आए थे सुर्खियों में
इन आईपीएस के हुए तबादले
RSS मध्यभारत प्रांत के संघचालक बने अशोक पांडेय, कार्यकारिणी का भी ऐलान
इन जिलों के एसपी बदले गए
छत्तीसगढ़ में सात अफसरों को बनाया आईपीएस, जानिए इन अफसरों के नाम
10 अगस्त को भी आधी रात किए गए थे 47 IAS-IPS के तबादले
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari