इंदौर में कॉन्सटेबल को पैसे के लिए ब्लैकमेल कर रही थी युवती, किया सुसाइड
Vishwanath Singh | May 22, 2025, 11:45 IST
The Sootr
एमआईजी इलाके के सरकारी क्वार्टर में रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल विनोद यादव ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। उनका परिवार अभी हरियाणा में है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कनाड़िया में रहने वाली एक युवती यादव को ब्लैकमेल कर रही थी।
इंदौर में एक कॉन्सटेबल ने अपने ही क्वार्टर में बुधवार रात को सुसाइड कर लिया। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए एक युवती को जिम्मेदार ठहराया है। बताया गया कि युवती उससे पैसे ऐंठने के लिए लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी। जिसके कारण वह परेशान चल रहा था।
एमआईजी इलाके के सरकारी क्वार्टर में रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल विनोद यादव ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। उनका परिवार अभी हरियाणा में है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कनाड़िया में रहने वाली एक युवती यादव को ब्लैकमेल कर रही थी। वह रुपए नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी। विनोद यादव के बारे में अफसरों को शुरुआत में जानकारी लगी थी कि वह काफी समय से डिप्रेशन में थे।
यह खबर भी पढ़ें...अमीर बनने की चाह में एग डोनर से बनी लुटेरी दुल्हन, एक शादी का लेती थी 50 हजार, की 25 शादियां
एमआईजी थाने में विनोद यादव के सुसाइड के बाद एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह, एएसपी सोनू डाबर और टीआई आरडी कानवा सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे थे। इस मामले में देर रात पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है। उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें...नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग में सोनिया-राहुल ने कमाए 142 करोड़ रुपए: ED
यह खबर भी पढ़ें...इंडिगो फ्लाइट में 30,000 फीट की ऊंचाई पर टर्ब्युलेंस से नोज कोन डैमेज, यात्रियों में बची अफ़रा-तफ़री
थाना प्रभारी ने बताया कि इसके पीछे कनाड़िया में रहने वाली शानू राणा नाम की युवती का नाम सामने आया है। वह विनोद को काफी समय से परेशान कर रुपए की डिमांड कर रही थी। विनोद काफी कुछ रुपए शानू को दे चुका था। लेकिन, उसके बाद भी वह रुपए मांग रही थी। अफसरों को मोबाइल में भी शानू राणा की जानकारी मिली इसके बाद रात में ही युवती को एमआईजी थाने लेकर आया गया। यहां उससे पुलिस अफसर पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में उसे आरोपी बना सकती है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में लगातार दिख रहा पाकिस्तानी प्रेम, क्यों खुलेआम लग रहे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे?
विनोद यादव पहले खजराना में पदस्थ थे। कुछ समय पहले उनका परदेशीपुरा में ट्रांसफर हुआ था, तब से वे वहीं रह रहे थे। बताया जाता है कि कुछ समय पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी। विनोद यादव मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे। उन्हें पुलिस विभाग में करीब 17 साल हो गए थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। विनोद का परिवार करीब 10 दिनों से हरियाणा गया हुआ था।
लंबे समय से डिप्रेशन में था
यह खबर भी पढ़ें...अमीर बनने की चाह में एग डोनर से बनी लुटेरी दुल्हन, एक शादी का लेती थी 50 हजार, की 25 शादियां
युवती को लिया हिरासत में
यह खबर भी पढ़ें...नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग में सोनिया-राहुल ने कमाए 142 करोड़ रुपए: ED
परदेशीपुरा थाने में था पदस्थ
कुछ पैसे पहले दे भी चुका था विनोद
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में लगातार दिख रहा पाकिस्तानी प्रेम, क्यों खुलेआम लग रहे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे?
कुद दिन पहले ही परदेशीपुरा में हुआ था ट्रांसफर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari