b316e3be-3f0
इंदौर पुलिस 35 दिन भी विवादित SI मिश्रा को लूप लाइन नहीं रख पाई, पिटने वाले इक्का निपटे
Sanjay Gupta | Updated:
Indore police could controversial
चार मार्च को ट्रांसफर करते हुए यतींद्र मिश्रा को क्राइम ब्रांच से हटाकर लाइन में अटैच कर दिया था। अब उन्हें वापस उनका मनचाहा थाना पंढरीनाथ दे दिया गया है। वह इसी थाने से कट्टा कांड में हटाए गए थे।
Indore. ड्रग पैडलर के साथ पुलिसकर्मी का नाम जुड़ने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने ऑपरेशन क्लीन के तहत 14 पुलिसकर्मियों के 4 मार्च को ट्रांसफर किए थे। इसमें दो एसआई के साथ ही प्रधान आरक्षक, एएसआई व अन्य पुलिसकर्मी थे। इसमें एक विवादित नाम एसआई यतींद्र मिश्रा का भी था, जिन्हें लूप लाइन भेजा गया था, लेकिन सीपी संतोष सिंह की पुलिस उन्हें 35 दिन भी लूपलाइन नहीं रख सकी और वापस थाना अलॉट हो गया है।
![b316e3be-3f0]()
चार मार्च को ट्रांसफर करते हुए यतींद्र मिश्रा को क्राइम ब्रांच से हटाकर लाइन में अटैच कर दिया था। अब उन्हें वापस उनका मनचाहा थाना पंढरीनाथ दे दिया गया है। वह इसी थाने से कट्टा कांड में हटाए गए थे। आरोप था कि अवैध कट्टे पकड़ाने में उन्होंने आरोपियों से सौदा किया। तब उन्हें हटाकर महू भेज दिया गया था। लेकिन वहां भी उन्होंने अपनी जड़ें जमा ली। इसके बाद वह क्राइम ब्रांच में पदस्थ हो गए थे। यहां भी मामला उच्च स्तर पर पहुंचा तो फिर उन्हें लूप लाइन में डालते हुए लाइन अटैच कर दिया था। लेकिन अब फिर उसी पंढरीनाथ थाने पर पहुंच गए हैं।
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में तीन IPS अफसरों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी
इसी तरह नई ट्रांसफर लिस्ट में बाणगंगा थाने से तेलेस्फोर इक्का को लूप लाइन में भेजा गया है। यह वही इक्का है, जिनके साथ जेल प्रहरी व अन्य साथियों ने जमकर मारपीट की थी और यह खाकी फाड़ी थी, साथ ही इनसे माफी भी मंगवाई थी। इस कांड से पुलिस की जमकर भद पिटी थी। अब इसका खामियाजा इक्का को भुगतना पड़ा है और वह लूप लाइन डाल दिए गए हैं।
![59490e9d-824]()
ये खबर भी पढ़िए... दमोह के फर्जी डॉक्टर ने जबलपुर में भी किया है मरीजों की जान से खिलवाड़
डीजीपी कैलाश मकवाना ने इक्का के पिटने वाली घटना पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि- यह घटना दुर्भाग्यजनक है और सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
ये खबर भी पढ़िए... दमोह के फर्जी डॉक्टर ने जबलपुर में भी किया है मरीजों की जान से खिलवाड़
बाणगंगा थाने में पदस्थ एएसआई तेरेश्वर इक्का ड्यूटी पर थे। इसी दौरान थाप जीप में बैठे चार लोग शराब पी रहे थे। एसआई ने इन्हें रोका तो विवाद करने लगे। इसमें जेल प्रहरी जोबट जेल विकास डाबी व अन्य तीन दोस्त थे। यह सभी एसआई पर धौंस जमाने लगे कि हमे रोकेगा। फिर उनका बैच और वायरलेस सेट छीना और फिर जमकर पीटा। डाबी और दोस्त यही नहीं रुके, उन्होंने एसआई इक्का को जीप में बैठाया और फिर मारपीट करते हुए माफी मंगवाई। मेट्रो में काम करने वाले कर्मचारियों को बुलाया और एसआई पर वसूली के आरोप लगाए। फिर उसे छोड़ कर भाग गए। आरोपियों ने उन्हें नकली पुलिस बताया और जमकर पीटा, गालियां दी। जब विवाद शुरू हुआ तो एसआई ने सेट पर मदद भी मांगी लेकिन कोई नहीं पहुंचा। बाद में एफआईआर के लिए भी वह कई घंटे परेशान हुए। बाद में डाबी और उसके दोस्त को पकड़ा गया और शासकीय काम में बाधा, मारपीट का केस हुआ। वहीं पुलिस ने एक और कांड किया था। उन्होंने आरोपियों को पट्टा बांधकर जुलूस निकाला, जो बाद में सामने आया कि यह पट्टा फर्जी बंधा था, इसमें भी खेल हो गया था।
ये खबर भी पढ़िए... एमपी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा दावा, Waqf की जमीन पर कांग्रेस नेताओं का कब्जा
![f216e96f-371]()
मिश्रा को यह मिली पोस्टिंग
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में तीन IPS अफसरों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी
जेल प्रहरी से पिटने वाले एसआई को हटाया
59490e9d-824
ये खबर भी पढ़िए... दमोह के फर्जी डॉक्टर ने जबलपुर में भी किया है मरीजों की जान से खिलवाड़
डीजीपी ने बताया था दुर्भाग्यजनक
ये खबर भी पढ़िए... दमोह के फर्जी डॉक्टर ने जबलपुर में भी किया है मरीजों की जान से खिलवाड़
यह हुई थी घटना
ये खबर भी पढ़िए... एमपी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा दावा, Waqf की जमीन पर कांग्रेस नेताओं का कब्जा
इनके भी हुए ट्रांसफर
f216e96f-371
- एसआई शैलेंद्र सिंह, लाइन से थाना मल्हारगंज
- एसआई श्रद्धा सिंह, छत्रीपुरा थाने से थाना विजयनगर
- एसआई यतींद्र मिश्रा, लाइन से थाना पंढरीनाथ
- तेलेस्फोर इक्का, बाणगंगा थाना से लाइन में
- एएसआई रणवीर सिंह राठौर, लाइन से सराफा थाना
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi