इंदौर पुलिस कमिश्नर की बच्चियों को सीख, अपराध को सहन ना करें, परिवार और पुलिस को बताएं
Vishwanath Singh | May 31, 2025, 12:58 IST
the sootr
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश में जनकल्याणी पर्व मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम व उनकी सुरक्षा, अधिकारों के प्रति जनता को जागरुक किया जा रहा है।
इंदौर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिला सशक्तिकरण के प्रति जनजागृति के लिए इंदौर पुलिस द्वारा वाहन रैली और विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बच्चियों को बड़ी सीख दी है। जिसमें कहा कि अपराध को सहन ना करें, परिवार और पुलिस को बताएं। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों को भी देवी अहिल्याबाई की तरह सशक्त बनने की सीख दी है।
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश में जनकल्याणी पर्व मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस मुखयालय के निर्देश पर महिला एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम व उनकी सुरक्षा, अधिकारों के प्रति जनता को जागरुक किया जा रहा है। इसके चलते इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने 30 मई 2025 को एक विशेष कार्यशाला व जनजागरूकता बाईक रैली का आयोजन किया।
महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी और उनमें सुरक्षा, आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इसमें अति. पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर अमित सिंह, अति. पुलिस आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त मुुख्यालय प्रकाश परिहार, पुलिस अधीक्षक इंदौर ग्रामीण हितिका वासल, अति. पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सीमा अलावा, अति. पुलिस उपायुक्त महिला अपराध संध्या राय, अति. पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर मनीषा पाठक सोनी, विशेष लोक अभियोजन अधिकारी प्रिति अग्रवाल व अन्य पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, संस्था आस से जुड़ी बालिकाएं, पुलिस के सृजन कार्यक्रम से जुड़ी बालिकाएं और इंदौर पुलिस की महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरूआत महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर पर आधारित एक डाक्यूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन करके किया गया। उक्त कार्यशाला में एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह व मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारियों ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के आदर्श जीवन व उनके शासनकाल की महत्वपूर्ण बातें बताईं। वहां उपस्थित सभी बालिकाओं को महिलाओं के अधिकारों व प्रावधानों से परिचय करवाया। निडर व सशक्त बन अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। किसी भी अपराध व गलत बात को सहन नहीं कर अपने परिजन व पुलिस को बताने के बारें में बताया गया।
यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : भोपाल के मीनाक्षी प्लैनेट में 4 BHK बंगला बिक्री के लिए उपलब्ध है
पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि, “लोकमाता अहिल्याबाई होलकर नारी सशक्तिकरण की सजीव प्रतिमूर्ति थीं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आप सबको भी सशक्त समाज के निर्माण में महती भूमिका निभानी है। उन्होनें बालिकाओं को निर्भिक व निडर होकर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, महिला पुलिसकर्मियों को कहा कि आप समाज में सशक्त नारी के रूप में आदर्श प्रस्तुत कर, अपने आसपास सभी को जागरूक करें। साथ ही उन्होंने इंदौर पुलिस द्वारा इस दिशा में चलाए जा रहे सृजन कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई।
यह खबर भी पढ़ें...निलंबित IAS रानू साहू, समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया जेल से रिहा
इस अवसर पर महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा और जागरूकता की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की एक वाहन रैली भी आयोजित की गई। जिसे पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला अपराधों व उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए बनाए गए पेम्पलेट्स का अनावरण भी किया गया। जिन्हें विभिन्न सार्वजनिक स्थानों व कार्यक्रमों में महिलाओं को वितरित कर उन्हें जागरूक किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें...पीएम मोदी का भोपाल दौरा: ड्रोन दीदियों और बुनकर महिलाओं से की बात, मंच पर पहुंचे PM
उक्त रैली पुलिस आयुक्त कार्यालय पलासिया से शुरू होकर रीगल चौराहा, कृष्णापुरा क्षत्रियों से राजवाड़ा से एमजी रोड़, 56 दुकान आदि मार्गो से होते हुए पु़नः पुलिस आयुक्त कार्यालय पलासिया पर समाप्त हुई। रैली के दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी पोस्टर्स एवं पम्पलेट्स के माध्यम से दी गई। रैली के माध्यम से सभी को सशक्त नारी सशक्त समाज का संदेश भी दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर जुपिटर अस्पताल को नगर निगम के संपत्तिकर वसूली में राहत नहीं, हाईकोर्ट से याचिका खारिज
बाइक रैली से दिया सशक्त नारी-सशक्त समाज का संदेश
the sootr
इन पुलिस अफसरों व संस्थाओं ने लिया हिस्सा
the sootr
देवी अहिल्याबाई के जीवन पर दिखाई डॉक्यूमेंट्री
the sootr
महिला पुलिसकर्मी अपने आसपास की महिलाओं को करें जागरुक
यह खबर भी पढ़ें...निलंबित IAS रानू साहू, समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया जेल से रिहा
महिला पुलिस ने निकाली वाहन रैली
यह खबर भी पढ़ें...पीएम मोदी का भोपाल दौरा: ड्रोन दीदियों और बुनकर महिलाओं से की बात, मंच पर पहुंचे PM
यहां से गुजरी वाहन रैली
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर जुपिटर अस्पताल को नगर निगम के संपत्तिकर वसूली में राहत नहीं, हाईकोर्ट से याचिका खारिज
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA