वकील विवाद में TI की वर्दी फटी, उन्होंने ब्लैक डीपी हटाई, ACP के स्टार नोंचे, लगाई ही नहीं
Sanjay Gupta | Mar 21, 2025, 13:09 IST
ti news
15 मार्च 2025 को इंदौर में हाईकोर्ट चौराहे पर पुलिस और वकील के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। इस दौरान टीआई तुकोगंज, जितेंद्र यादव, को दौड़ाया गया, उनके साथ मारपीट की गई और उनकी वर्दी फाड़ी गई।
इंदौर में खाकी (पुलिस) और वकील विवाद में 15 मार्च रविवार को इंदौर में हाईकोर्ट चौराहे पर जमकर चक्काजाम हुआ। टीआई तुकोगंज जितेंद्र यादव को दौड़ाया गया, मारपीट की गई, वर्दी फाड़ी गई और इसी जोन के एसीपी विनोद दीक्षित भी भीड़ की झूमाझटकी हुई और इसमें उनकी वर्दी के भी स्टार नोच लिए गए। इसके बाद खाकी गुस्से में आई और विरोध स्वरूप डीपी ब्लैक की, लेकिन अब यह गुस्सा खत्म होने लगा है। कार्रवाई शून्य है।
![ti dp]()
ये भी खबर पढ़ें... इंदौर पुलिस ने ड्रग तस्कर को होटल में बनाया बंधक , फिर 20 लाख रुपए लेकर छोड़ा
उधर एरिया के ही एसीपी विनोद दीक्षित, जो खुद भी भीड़ की झूमाझटकी के शिकार हुए, वर्दी के स्टार फट गए, उन्होंने तो इस मामले में डीपी ब्लैक ही नहीं की और ना ही उनकी एसीपी रैंक के अन्य अधिकारियों ने इंदौर में डीपी ब्लैक की। एसीपी दीक्षित से भी द सूत्र ने बात की तो उन्होंने कहा कि सभी का अपना-अपना तरीका है विरोध का, मैंने मौखिक तौर पर उच्च स्तर पर बता दिया था कि यह गलत हुआ है। बाकी डीपी ब्लैक यह तो स्वैच्छिक था।
![i-1]()
इस मामले में द सूत्र ने पहले ही बता दिया था कि खाकी भले ही गुस्से में हो, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में जाएगा। वहीं हुआ। इस मामले में सोमवार 17 मार्च को प्रशासनिक जज, जिला व सत्र न्यायाधीश, पुलिस कमिशनर संतोष सिंह, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन व जिला बार के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। इसमें कमेटी बनाकर मामले की जांच करने की बात कही गई। यह भी बात उठी कि जिन्होंने हाईकोर्ट चौराहे पर बवाल किया और खाकी का अपमान किया, इसमें तीन एफआईआर हुई तो जिन्होंने जानबूझकर यह कृत्य किया उनकी पहचान कर कार्रवाई होगी। लेकिन मामला कमेटी बनाकर आगे बढ़ने का बोला गया, और कुल मिलाकर खाकी के अपमान को साइड में रखते हुए मामले को ठंडा कर दिया गया।
![i-2]()
ये भी खबर पढ़ें... इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की हर मुहिम को फेल करते ये पुलिसकर्मी
इस मामले में अभी तक घटना के कई वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस ने इनके जरिए जानबूझकर गलत कृत्य करने वाले, खाकी के साथ विवाद करने वालों की पहचान की कोशिश नहीं की। इसमें से किसी को चिह्नित नहीं किया गया। जीतू जाटव-कमलेश कालरा कांड में तो पुलिस ने कम से कम सात दिन बाद आरोपियों को पहचान कर गिरफ्तारी शुरू कर दी थी, लेकिन अब जब खुद ही पिट गई तो वह खुद ही कुछ नहीं कर रही है। मजे की बात तो यह है कि टीआई तुकोगंज यादव भी खुद इस घटना में अपने ही थाने में फरियादी बनकर अज्ञात पर एफआईआर करा चुके हैं, लेकिन वह खुद ही जांच को दबा गए हैं। ना जोन के एसीपी ने एक्शन लिया और ना ही डीसीपी व अन्य उच्च अधिकारियों ने इस मामले में आगे बढ़ना उचित समझा।
बाकी टीआई विरोध में, खुद यादव ने डीपी हटाई
खाकी के समर्थन में एक-एक कर कई टीआई और जो हाल ही में डीएसपी (एसीपी) में पदोन्नत हुए, उन्होंने अपनी वाट्सअप डीपी ब्लैक कर ली। खुद टीआई तुकोगंज जितेंद्र यादव ने भी ब्लैक डीपी कर विरोध जताया। लेकिन अब खुद यादव ने ही यह डीपी हटाकर अपनी खुद की फोटो लगा ली है। उनका विरोध खत्म हो चुका है। इस पर यादव ने द सूत्र से तो कहा कि उन्होंने डीपी ब्लैक मऊगंज घटना में पुलिस पर हुए हमले और साथी की मौत के कारण किया था।
ti dp
ये भी खबर पढ़ें... इंदौर पुलिस ने ड्रग तस्कर को होटल में बनाया बंधक , फिर 20 लाख रुपए लेकर छोड़ा
एसीपी ने तो डीपी ब्लैक ही नहीं की
i-1
मामला गया ठंडे बस्ते में, द सूत्र ने पहले ही बताया था
कुछ टीआई की डीपी अभी भी ब्लैक
i-2
ये भी खबर पढ़ें... इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की हर मुहिम को फेल करते ये पुलिसकर्मी
अभी तक वीडियो से पहचान करने का भी काम नहीं हुआ
the sootr
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari