इंदौर में जिलाबदर बदमाश की मुनादी करने TI खुद पहुंचे, बोले 6 महीने के लिए जिलाबदर किया है

Vishwanath Singh | Published:
Share
The Sootr
The Sootr

असल में परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कुलकर्णी भट्‌टा में रहने वाले बदमाश कपिल यादव की मुनादी (घोषणा) करने के लिए रविवार को परदेशीपुरा टीआई उसके मोहल्ले में पहुंचे। उन्होंने यहां लाऊड स्पीकर से मुनादी की।

इंदौर में एक जिलाबदर बदमाश को लेकर एक खास तरह की मुनादी (घोषणा) की गई। वह भी इसलिए कि इसे करने के लिए परदेशीपुरा थाने के टीआई आरडी कानवा खुद पहुंच गए थे।

लाउड स्पीकर से बताया बदमाश 6 महीने का जिलाबदर

असल में परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कुलकर्णी भट्‌टा में रहने वाले बदमाश कपिल यादव की मुनादी(घोषणा)करने के लिए रविवार को परदेशीपुरा टीआई उसके मोहल्ले में पहुंचे। उन्होंने यहां लाऊड स्पीकर से मुनादी की। टीआई द्वारा की जा रही मुनादी को सुन वहां मौजूद लोग भी आश्चर्य में पड़ गए। क्योंकि ये मुनादी लाउड स्पीकर से की जा रही थी।

यह खबर भी पढ़ें...ट्रंप का पुतिन पर हमला, यूक्रेन पर कब्जे की कोशिश की तो रूस के पतन का कारण बनेगा

टीआई ने यह की मुनादी

टीआई कानवा ने मुनादी करते हुए कहा कि शातिर बदमाश कपिल पिता सुनील यादव निवासी कुलकर्णी का भट्टा इंदौर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। उसके खिलाफ पुलिस कमिश्नर ने मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत 6 महीने के लिए जिला इंदौर (नगरीय एवं देहात) एवं उससे लगे सीमावर्ती जिलों की सीमाओं के लिए प्रतिबंधित करने हेतु जिलाबदर आदेश जारी किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें...फर्जी रेलवे अफसर का भंडाफोड़! नौकरी के नाम पर लूटता था लाखों

थाने के 26 प्रकरण हुए पेश

टीआई ने बताया कि एक दिन पहले थाने से पुलिसकर्मी मुनादी करने गए थे। उसके बाद मैंने भी जाकर मुनादी की है। मुनादी करना पुलिस का ही प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि थाने के 26 प्रकरण पेश कर चुके है जिन पर आदेश हो रहे है।

यह खबर भी पढ़ें...छिंदारी डैम के लिए 41 लाख के भुगतान के बावजूद अधूरे और घटिया कार्य

यह खबर भी पढ़ें...RRB NTPC भर्ती परीक्षा शेड्यूल हुआ जारी, ५ जून से शुरू होगी परीक्षाएं, जानें जरूरी बातें



Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • बदमाश
  • टीआई
  • जिलाबदर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर