इंदौर के आजादनगर TI ने जब अड़ीबाज गुंडे पर बरसाए डंडे तो कान पकड़कर मांगने लगा माफी
Vishwanath Singh | May 27, 2025, 20:01 IST
The Sootr
मंगलवार को आजाद नगर थाना क्षेत्र में टीआई तिलक करोले और उनकी टीम ने बदमाश राकेश रोकड़े का जुलूस निकाला। इस दौरान टीआई ने उससे उठक-बैठक भी लगवाई। पिटाई के बाद गुंडा हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा।
इंदौर में पुलिस इन दिनों आम जनता में गुंडों में खौफ खतम करने को लेकर नए–नए प्रयोग कर रही है। इसी कड़ी में आजादनगर टीआई तिलक करोले ने क्षेत्र के एक गुंडे का मंगलवार को ना केवल जुलूस निकाला, बल्कि सरेराह उस पर डंडे भी बरसाए। इस दौरान गुंडा कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया।
मंगलवार को आजाद नगर थाना क्षेत्र में टीआई तिलक करोले और उनकी टीम ने बदमाश राकेश रोकड़े का जुलूस निकाला। इस दौरान टीआई ने उससे उठक-बैठक भी लगवाई। पिटाई के बाद गुंडा हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। पुलिस के मुताबिक राकेश पुत्र गोरेवाल रोकड़े, निवासी शांति नगर मूसाखेड़ी, इलाके में अवैध वसूली और अड़ीबाजी की गतिविधियों में शामिल था। पहले वह बांड ओवर (इलाके की सीमा) का उल्लंघन करते हुए दूसरे क्षेत्रों में अपराध कर रहा था। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर घटनास्थल पर ले जाया गया।
गुंडे राकेश के खिलाफ आजाद नगर समेत अन्य थानों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इलाके में कानून का डर बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई और गुंडों पर तो सख्ती करनी ही चाहिए। सार्वजनिक रूप से जुलूस निकालने से आम जनता में भी गुंडे को लेकर जो डर है वह समाप्त होता है।
हालही में एक जिलाबदर बदमाश को लेकर एक खास तरह की मुनादी (घोषणा) की गई। यह मुनादी खास इसलिए भी थी, क्योंकि इसे करने के लिए परदेशीपुरा थाने के टीआई आरडी कानवा खुद पहुंच गए थे। उन्होंने लाऊड स्पीकर से जैसे ही क्षेत्र के बदमाश कपिल यादव को लेकर मुनादी करना शुरू किया तो स्थानीय लोग चौंक गए। क्योंकि संभवत: यह पहला ही मौका था, जबकि किसी बदमाश को लेकर पुलिस उसी के क्षेत्र में मुनादी करने पहुंची हो। उन्होंने मुनादी में बताया था कि बदमाश कपिल को 6 महीने के लिए जिलाबदर किया है।
यह खबर भी पढ़ें...डॉक्टर की आत्महत्या का मामला: अश्लील वीडियो कांड में 9 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर पुलिस का गुंडों पर सख्ती का यह नया मामला नहीं है। इसके पूर्व में भी परदेशीपुरा थाने में दो अलग–अलग रोचक तरीके से बदमाशों को समझाइश दी जा चुकी है। यहां त्यौहारों पर हुड़दंग ना हो इसके लिए गुंडों को समझाना शुरू किया था। इसको लेकर परेशीपुरा पुलिस ने एक नया तरीका खोज निकाला। उन्होंने अपने क्षेत्र के गुंडों को पहले फोन करके थाने बुलाया, फिर उन सभी को रेड नोटिस थमा दिया और कहा कि त्यौहार आ रहे हैं। इस दौरान गलती से भी कोई क्राइम मत कर देना।
यह खबर भी पढ़ें...मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 53 अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
टीआई ने अपराधियों को थाने की दहलीज पर खड़ा किया और उनके हाथ में रेड नोटिस थमा दिया। इसके बाद उन्हें देसी तरीके से समझाया कि आप सभी अभ्यस्थ अपराधी हो। आपके द्वारा जो क्राइम किया उसको देखते हुए हमें शंका है कि आप लोग कोई क्राइम कर सकते हो। इसके लिए बहुत सारे लोग हैं जिन्हें बाउंड ओवर किया जा चुका है। सभी को नोटिस के जरिए यह सूचना दे रहे हैं कि अगर किसी भी प्रकार का कोई क्राइम किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जेज जाओगे। यह बात अच्छे से समझ लेना। त्यौहार पर किसी भी प्रकार का क्राइम नहीं करना और शांति पूर्वक अपने घर पर ही रहकर अच्छे से त्यौहार मनाना।
यह खबर भी पढ़ें...भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश, शुजालपुर में आंधी से पलटी बस, 5 यात्री घायल
इंदौर में गुंडों के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी निगरानी किए जाने को लेकर एक और कार्रवाई पिछले दिनों की गई थी। जिसमें गुंडों की निगरानी के लिए परदेशीपुरा पुलिस ने एक अनोखा प्रयोग किया था। इसमें गुंडों की जियो टैगिंग की जा रही है। इसके लिए जब गुंडों को थाने बुलाकर फॉर्म भरने के लिए दिए गए तो वे अपनी पूरी जानकारी तो छोड़िए खुद का नाम भी ठीक से नहीं भर पाए। पुलिस की इस कार्रवाई के पीछे उनकी मंशा है कि वे गुंडों की हर हरकत पर नजर रखें।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में द्वारकापुरी TI राजपूत काम में लापरवाही पर हटाए गए, ASI वर्मा पर बैठाई जांच
थाना परदेशीपुरा द्वारा गुंडो की निगरानी के लिए नया प्रयोग किया गया। इसके लिए थाने में क्षेत्र के गुंडों काे इकट्ठा कर लिया गया। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देशन, पुलिस उपायुक्त अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त सोनू डाबर के मार्गदर्शन में थाना परदेशीपुरा द्वारा गुंडों की निगरानी के लिए एक नया प्रयोग किया गया। इसके अंतर्गत क्षेत्र के सभी गुंडों की जिओ टैगिंग करवाई जा रही है। साथ ही क्षेत्र के गुंडो को थाने पर तलब किया गया है और उनकी जांच के लिए थाने पर बुलाकर उनसे डोजियर भरवाए जा रहे हैं।
पुलिस जो डोजियर गुंडों से भरवा रही है उसमें पूछा जा रहा है कि गुंडे कहां घूम रहे हैं? किस-किस से मिल रहे हैं? उनकी जीवन यापन के लिए कहां से पैसे एकत्रित कर रहे हैं? उनके सहयोगी कौन है? उनके वकील कौन है? उनके जमानतदार कौन है? ऐसे अनेक बिंदुओं पर उनकी जांच की जा रही है, साथ ही साथ प्रति सप्ताह उनको थाने में बुलाकर उनके डाटा को अपडेट किया जाएगा।
गुंडे की सुताई कर उठक–बैठक लगवाई
गुंडाें में होना चाहिए कानून का डर
परदेशीपुरा TI की लाऊड स्पीकर पर अनोखी मुनादी
यह खबर भी पढ़ें...डॉक्टर की आत्महत्या का मामला: अश्लील वीडियो कांड में 9 आरोपी गिरफ्तार
गुंडों को फोन करके थाने बुलाया और थमा दिए रेड नोटिस
यह खबर भी पढ़ें...मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 53 अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
कुछ इस अंदाज में समझाया बदमाशों को
यह खबर भी पढ़ें...भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश, शुजालपुर में आंधी से पलटी बस, 5 यात्री घायल
100 अपराधियाें को थमाया बाउंड ओवर नोटिस
परदेशीपुरा टीआई आरडी कानवा ने बताया कि थाने के आदतन अपराधी जिन पर दो या दो से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। ऐसे लोगों पर हमें अंदेशा है कि आने वाले त्यौहारों के दौरान ये लोग किसी कारण से अपराध कर सकते हैं। ऐसे 100 अपराधियों को परदेशीपुरा पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 110 और वर्तमान की बीएनएस की धारा के तहत इनको बाउंड ओवर कराया गया है। इनको रेड नोटिस देकर सूचित किया गया है कि आगामी दिनों में ये किसी भी अपराध या घटना को अंजाम देने के दौरान न पाए जाएं। अगर ऐसा करते ये दिखे तो इनके विरूद्ध बाउंड ओवर उल्लंघन की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गुंडों से भरवाए थे डोजियर
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में द्वारकापुरी TI राजपूत काम में लापरवाही पर हटाए गए, ASI वर्मा पर बैठाई जांच
परदेशीपुरा थाने में लगा गुंडों की जमावड़ा
यह जानकारी ली डोजियर में
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari