इंदौर के घरों में लगे भगवा-ए-हिंद और धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर

Sanjay Gupta | Nov 27, 2024, 15:36 IST
Share
thesootr
thesootr

इंदौर में भंवरकुआं क्षेत्र में हिंद राष्ट्र संगठन के नाम से कई तरह के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। घरों के बाहर लगे इन पोस्टर में लिखा है कि अब गजवा-ए-हिंद नहीं चलेगा।

इंदौर में बुधवार को भंवरकुआं क्षेत्र में हिंद राष्ट्र संगठन के नाम से कई तरह के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। घरों के बाहर लगे इन पोस्टर में लिखा है कि अब गजवा-ए-हिंद नहीं चलेगा। वहीं भगवा-ए-हिंद का नारा दिया गया है।

बंटोगे तो कटोगे के भी पोस्टर

साथ ही एक हैं तो सेफ हैं का नारा बुलंद करते हुए इन पोस्टर में बंटोगे तो कटोगे के भी पोस्टर लगे हैं। जगह-जगह घरों में यह पोस्टर लगे हैं। साथ ही बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भी पोस्टर कार पर चस्पा किए गए हैं। जो अभी हिंदू यात्रा निकाल रहे हैं और लगातार बंटोगे तो कटोगे की बात कह रहे हैं।

बॉलीवुड को लेकर क्या बोल गए बाबा बागेश्वर, बायोपिक को लेकर कही ये बात

यह भी लिखा गया है

भंवरकुआं में इंद्रपुरी में लगे इन पोस्टर में लव जेहाद, लैंड जिहाद से बचने की भी अपील की गई है। हरी दीवार से बचने की भी बात कही गई है। इस मामले की जानकारी प्रशासन और पुलिस को की गई है और वह इसकी जांच कर रही है।

हाल ही में गजवा-ए-हिंदको लेकर हुई थी चर्चा

कुछ समय पहले कागदीपुरा मस्जिद में लगे एक पोस्टर को लेकर विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र और हिंदरक्षक के संयोजक एकलव्य गौड़ ने गजवा-ए-हिंद लिखकर ट्वीट किया था। इसके बाद से यह शब्द इंदौर में खासी चर्चा में आया और इस पोस्टर को निकाल भी दिया गया। अब भगवा-ए-हिंद चर्चा में आया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री
  • गजवा-ए-हिंद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच