इंदौर में बिजली कंपनी की ऑटो रिक्शा से मुनादी: ट्रांसफॉर्मर सुधारना है, एक घंटे बंद रहेगी बिजली
Vishwanath Singh | Jun 22, 2025, 14:59 IST
mpebaa
बिजली कंपनी ने हाल ही में दो वीडियो जारी किए हैं, जिसमें एक ऑटो रिक्शा में लगे माइक से यह घोषणा की जा रही है कि "एक घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी क्योंकि ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस किया जा रहा है।
इंदौर में बिजली कंपनी इन दिनों सरकार को खुश करने और आला अधिकारियों की नजरों में खुद को ईमानदार दिखाने के लिए अनोखे हथकंडे अपनाने लगी है। इसका नजारा अब शहर की गली–मोहल्लों में देखने को मिल रहा है, जिसमें अब बिजली कटौती की सूचना माइक वाले ऑटो से शहर में मुनादी करवाई जा रही है। यह सब तब हो रहा है जबकि पहले से ही गर्मी के दिनों में जनता घंटों की बिजली कटौती झेली जा चुकी है।
बिजली कंपनी ने हाल ही में दो वीडियो जारी किए हैं, जिसमें एक ऑटो रिक्शा में लगे माइक से यह घोषणा की जा रही है कि "एक घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी क्योंकि ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस किया जा रहा है।" यह तरीका आम जनता को जानकारी देने के साथ ही, वरिष्ठ अधिकारियों और सरकार को “काम का दिखावा” करने की कोशिश जैसा ही है।
बिजली कंपनी द्वारा गर्मी के दिनों में यह कहकर लंबी बिजली कटौती की गई थी कि ट्रांसफार्मरों और लाइनों का मेंटेनेंस किया जा रहा है, ताकि बारिश में समस्या न आए। अब जब मानसून आ चुका है, तो फिर वही मेंटेनेंस के नाम पर बिजली की कटौती हो रही है। शहर के कई हिस्सों में दिन में 1-2 घंटे बिजली गायब रही है। अब इसकी ऑटो से मुनादी करवाई जा रही है।
बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से खुद मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर नाराज नजर आए थे। उन्होंने हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा था—"मेरे कार्यकाल में पहली बार मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग की गड़बड़ियों और खासकर इंदौर की स्थिति को लेकर टोका है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मेंटेनेंस के लिए पहले 10 करोड़ रुपए जारी होते थे, अब यह राशि 15 करोड़ हो गई है, इसके बावजूद शिकायतें कम नहीं हो रहीं।
रानी दुर्गावती बलिदान दिवस: भारतीय इतिहास की वह वीरांगना जिसने मुगलों के सामने सिर नहीं झुकाया
इंदौर में बिजली कटौती से आमजन पहले ही परेशान है। छोटे व्यवसायियों, विद्यार्थियों और घरों में रह रहे बुजुर्गों को नियमित बिजली न मिलना खासी दिक्कत दे रहा है। वहीं, बिजली कंपनी का पूरा फोकस अब दिखावे पर है, काम कम, प्रचार ज्यादा। सरकार की फटकार और जनता के दबाव के बाद भी बिजली विभाग की जमीनी हकीकत नहीं बदली है। अब माइक से की जा रही मुनादी केवल अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास लगती है, क्योंकि बिजली की वास्तविक समस्या का समाधान अब भी अधूरा है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की शिक्षक की याचिका, एनआईए को इलेक्ट्रॉनिक जांच की पूरी छूट
बिजली कंपनी की कटौती को लेकर द सूत्र ने पिछले दिनों फर्जीवाड़ा उजागर किया था। साथ ही यह खबर भी प्रकाशित की थी कि कटौती को लेकर सीएम भी अफसरों पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उसके बाद कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे क्षेत्रीय रहवासियों के साथ विजयनगर स्थित बिजली कंपनी के जोन पर पहुंच गए और अफसरों को ज्ञापन सौंपा।
दुकानों, शो-रूम के ऊपर बड़े बोर्ड लगाने से पहले अब लेना होगा परमिशन
पिछले दिनों शहर के विजयनगर और आसपास के इलाकों में लगातार बिजली कटौती और विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस नेताओं व स्थानीय नागरिकों ने मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चोकसे, राजू भदौरिया, राजा चौकसे, अमित पटेल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में बिजली संकट को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई और चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो जनता उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी।
कृष्ण कुंज को कृष्ण का इंतजार, सरकारी दफ्तर में धूल खा रही प्रतिमाएं
बिजली कटौती की रिक्शे से मुनादी
mpeb1
पहले गर्मी में बिजली काटी, अब बारिश में बहाने
मंत्री ने जताई थी नाराजगी
mpeb2
ACS मंडलोई ने भी लगाई फटकार
जनता परेशान, बिजली कंपनी प्रचार में व्यस्त
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की शिक्षक की याचिका, एनआईए को इलेक्ट्रॉनिक जांच की पूरी छूट
द सूत्र ने उजागर किया था फर्जीवाड़ा
दुकानों, शो-रूम के ऊपर बड़े बोर्ड लगाने से पहले अब लेना होगा परमिशन
इसलिए विरोध करने पहुंचे थे रहवासी
कृष्ण कुंज को कृष्ण का इंतजार, सरकारी दफ्तर में धूल खा रही प्रतिमाएं
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava