कांग्रेस नेता कारोबारी प्रवेश अग्रवाल की मौत दीपक से लगी आग से ही हुई थी, फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा

Sanjay Dhiman | Published:
Share
congress leadear pravesh agrawal
Photograph: (the sootr)

कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के पेंट हाउस में 23 अक्टूबर को भीषण आग शॉर्ट सर्किट से नहीं लगी थी। यह आग पूजन कक्ष में जल रहे दीपक से निकली चिंगारी के कारण लगी थी।

RAHUL DAVE@INDORE. कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के पेंट हाउस में लगी आग पूजन कक्ष में जलने वाले दिए से लगी थी, और यह हादसा किसी शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील पदार्थ से नहीं हुआ था। एफएसएल एक्सपर्ट्स ने आशंका जताई है कि दीपक से निकली चिंगारी ने पूरे पेंट हाउस को आग की लपटों में बदल दिया।

23 अक्टूबर शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के पेंट हाउस से अचानक आग की लपटें उठने लगी थीं।

फॉरेंसिक जांच ने खोला सच

घटना के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और वहां से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। रिपोर्ट में ये साफ़ हो गया कि आग न तो शॉर्ट सर्किट से लगी थी, और न ही पेट्रोल, केरोसिन या डीज़ल जैसी किसी ज्वलनशील चीज़ से।
जांच में यह भी सामने आया कि पूजन कक्ष में जो सामान जला था, उसकी हालत देखकर यही लगता है कि आग वहीं जल रहे दीपक से लगी थी।

यह खबरें भी पढ़ें...

कांग्रेस नेता पिंटू जोशी की एक नली ब्लॉक, हालत अब बेहतर, मंत्री विजयवर्गीय पहुंचे

इंदौर की इस विधानसभा को सीएम मोहन यादव ने बताया अयोध्या, विधायक मालिनी गौड़ को झटका

orig_31indore-city-pg-4-07959fdea-0808-4557-98b8-3c67c6_1761947414-432797
orig_31indore-city-pg-4-07959fdea-0808-4557-98b8-3c67c6_1761947414-432797


एफएसएल रिपोर्ट ने साफ की तस्वीर

एफएसएल की रिपोर्ट में यह स्पष्ट है कि आग प्राकृतिक कारणों से यानी पूजन कक्ष में जले दीपक से लगी।
किसी तरह की शरारत, विस्फोट या शॉर्ट सर्किट का कोई सबूत नहीं मिला है। एफएसएल टीम ने पेंट हाउस के हर हिस्से की गहन जांच की थी। फर्नीचर, दीवारों और फर्श से लिए गए नमूनों में किसी भी रासायनिक पदार्थ की उपस्थिति नहीं मिली।

यह था मामला

सौम्या व्हीकल्स के मालिक और इंदौर के कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल का 23 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनके पेंटहाउस में लगी आग में घिरने से मौत हो गई थी ।

इस भयानक हादसे में उन्होंने अपनी जान पर खेलकर पत्नी श्वेता और छोटी बेटी मनाया को बचा लिया था। घटना में गंभीर घायल बड़ी बेटी सौम्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जाे अब पूरी तरह सौम्या अब ठीक है । कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल पेंटहाउस में लगी आग की जांच पुलिस कर रही थी। जिसकी रिपोर्ट अब आई है।

यह खबरें भी पढ़ें...

शादी के नाम पर ठगी: हरियाणा के जज को बनाया शिकार, इंदौर में फर्जी कॉल सेंटर से चार गिरफ्तार

इंदौर बना देश का पहला एआई बेस्ड डिजिटल डॉक्यूमेंट शहर, 1 करोड़ दस्तावेज हो रहे स्कैन

इस तरह बेटी सौम्या को बचाया

घटना करीब साढ़े पांच बजे के बीच की है, पेंटहाउस के पास ही उसी फ्लोर में रहने वाले उनके गार्ड के बेटे ने करीब पांच -सवा पांच बजे खिड़की से आग निकलते देखी। इस पर उनके करीबी और सभी काम संभालने वाले राघवेंद्र सिंह को फोन लगाया गया, फिर राघवेंद्र ने उनके मित्र शैलेष गर्ग को फोन किया। सिंह 5 मिनट में ही मौके पर पहुंच गए।

शैलेष गर्ग और राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवेश ने भाभी श्वेता और छोटी बेटी मनाया को बाहर निकाला, इसके बाद वह अंदर बड़ी बेटी के लिए गए। साथ ही चाबी भी ढूंढ रहे थे जिससे अंदर का बड़ा कांच का गेट खुल जाए और सारा धुंआ बाहर निकल जाए। लेकिन इसी दौरान धुएं में घिरने से वह बेहोश हो गए। सुबह करीब पांच बजकर 58 मिनट पर गार्ड व अन्य लोग प्रवेश को लेकर नीचे आए,

यहां उन्हें करीब एक मिनट तक सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की गई, फिर पुलिस की गाड़ी से अस्पताल ले गए, जहां ड़ॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Tags:
  • इंदौर
  • एफएसएल
  • शॉर्ट सर्किट
  • कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल पेंटहाउस में लगी आग
  • कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर