एडिशनल डीसीपी ने वायरल 'शेखावत सर' की लगाई क्लास, कांस्टेबल ने मांगी माफी

Ravi Singh | Jan 21, 2025, 22:45 IST
Share
Indore Pushpa Constable Shekhawat Video Viral
Indore Pushpa Constable Shekhawat Video Viral

इंदौर में 'पुष्पा' और कांस्टेबल 'शेखावत' सर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांस्टेबल 'शेखावत' सर और 'पुष्पा' की ड्रेस पहने एक युवक बिना हेलमेट के बाइक चलाते और वर्दी में सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं।

साउथ की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' के किरदारों की नकल की कई खबरें आ रही हैं। फिर चाहे वो फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन का किरदार हो या मशहूर पुलिस अधिकारी 'शेखावत सर' का। इस समय इंदौर के एक पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कांस्टेबल 'शेखावत सर' की नकल करता नजर आ रहा है। जब वीडियो जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने पुलिसकर्मी को सख्त हिदायत देते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए।

सिगरेट पीते नजर आया कांस्टेबल

वायरल वीडियो में 'शेखावत सर' की ड्रेस पहने एक कांस्टेबल और 'पुष्पा' की ड्रेस पहने एक युवक बिना हेलमेट के बाइक चलाते और वर्दी में सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। कांस्टेबल का वीडियो वायरल होने के बाद उसे ट्रैफिक नियम तोड़ने और पुलिस विभाग की छवि खराब करने के आरोप में ट्रोल किया जाने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीछे बैठा कांस्टेबल सड़क पर चल रहे लोगों का अभिवादन कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब तक इसे 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार पुष्पा-2, रीलोडेड वर्जन से पहले इतना कलेक्शन

पुष्पा मूवी तीन बार देखी, शराब तस्करी के लिए आया आईडिया, केमिकल ड्रम में छिपाई

नगर निगम ने किया स्पॉट फाइन

मामला जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो कांस्टेबल को फटकार लगाई गई। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि "मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह तंवर को ऑफिस बुलाकर सख्त हिदायत दी गई। कांस्टेबल ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिसके चलते उसका चालान काटा गया। वीडियो में वह सिगरेट पीता हुआ नजर आया, जिसके चलते नगर निगम ने स्पॉट फाइन की कार्रवाई की। साथ ही इस पूरे मामले में पीआरटीएस के डीआईजी को पत्र लिखकर कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच की भी मांग की गई है।

ये खबर भी पढ़ें...

कंगना रनौत की मूवी इमरजेंसी पर धमाकेदार ऑफर, 99 रुपए में बुक करें टिकट

सस्पेंस और एक्शन से भरपूर पाताल लोक 2 , हाथीराम की धमाकेदार वापसी

यूजर का क्या कहना है

एक यूजर ने लिखा, "ड्यूटी पर सिगरेट पीने पर 1000 रुपए का जुर्माना होना चाहिए।" दूसरे ने पूछा, "उनका हेलमेट कहां है?" किसी ने मजाक उड़ाते हुए कहा, "शेखावत सर की अब नौकरी चली गई है।" एक अन्य ने लिखा, "नकली चंदन पकड़ने के कारण उन्हें डिमोट कर दिया गया।" यह वीडियो पुलिस की छवि पर भी सवाल उठा रहा है। वर्दी पहनकर सिगरेट पीना और यातायात नियमों का उल्लंघन करना एक पुलिसकर्मी के लिए गंभीर मुद्दा हो सकता है। जिस तरह से तंवर वीडियो में वर्दी में नियमों का उल्लंघन करते नजर आए, उससे उनकी पेशेवर जिम्मेदारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।

भविष्य में ऐसा नहीं होगा : तंवर

पुलिस ने क्राइम ब्रांच से मामले की जांच करने को कहा। पुलिसकर्मी जितेंद्र तंवर को बुलाकर समझाया गया। जांच में पता चला कि जितेंद्र तंवर का कृत्य पुलिस नियमों के खिलाफ था। इसलिए उसका धूम्रपान और हेलमेट न पहनने का चालान काटा गया। साथ ही नगर निगम ने भी उस पर जुर्माना लगाया। अब जितेंद्र तंवर ने माफी मांगी है। उसने कहा कि वह भविष्य में ऐसा नहीं करेगा। पुलिस विभाग ने उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। अब वह ट्रैफिक पुलिसकर्मी के तौर पर काम करेगा।

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • pushpa 2
  • Pushpa
  • पुष्पा
  • Shekhawat
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा