राजा रघुवंशी के हत्यारों को पकड़वाने का श्रेय बहन सृष्टि ने लिया, बोली–रील बनाई तो पकड़ में आए हत्यारे, हो गई ट्रोल
Vishwanath Singh | Jun 11, 2025, 13:08 IST
The Sootr
सृष्टि एक रील में कहती नजर आ रही है कि आज जो भी लोग यह कह रहे हैं कि मैं अपने भाई की मौत की खबर से अपने सोशल मीडिया फाॅलोअर्स और व्यूअर्स बड़ा रही हूं...
इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं, इस मामले में अब राजा की बहन सृष्टि जो कि एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है उसने एक रील अपने सोशल मीडिया अकांउट पर पोस्ट की है। उसने दावा किया है कि उसने जो रील पोस्ट की उसकी वजह से ही राजा के हत्यारे पकड़ में आए हैं। इसको लेकर सृष्टि को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। उसके सोशल मीडिया हैंडल पर कई कमेंट आ रहे हैं जिसमें लोग यह कहते दिख रहे हैं कि सृष्टि यह सब अपने प्रमोशन और फॉलोअर्स को बढ़ाने के लिए कर रही है।
सृष्टि एक रील में कहती नजर आ रही है कि आज जो भी लोग यह कह रहे हैं कि मैं अपने भाई की मौत की खबर से अपने सोशल मीडिया फाॅलोअर्स और व्यूअर्स बड़ा रही हूं। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। अगर मैं पोस्ट नहीं करती और वह वायरल नहीं होती तो शायद मेरे भाई के कातिलों का पता नहीं चल पाता।
उसने कहा कि हम लोग अगर चुप बैठ जाते तो आज यह केस दो–तीन दिन में ही बंद हो जाता। हमने कितने ही केस देखे जो कि दो–तीन दिन ही चले और बंद हो गए, लेकिन कातिलों का पता ही नहीं चलता। मुझसे जो बन पड़ेगा मैं वो करुंगी मेरे भाई के लिए। जिससे मुझे लड़ना होगा, चाहें फिर वह केंद्र सरकार हो या फिर मेघालय सरकार और जहां तक जाना होगा। मेरी आवाज मैं वहां तक पहुंचाउंगी।
यह खबर भी पढ़ें...NEET PG 2025 में पहले आओ-पहले पाओ से छात्रों को एग्जाम सिटी चुनने का मिलेगा ऑप्शन
सृष्टि ने कहा कि जिसको जो बोलना है बोले, जो लोग गलत या सही बोल रहे हैं। मुझे नहीं पता आप लोग क्या–क्या बोल रहे हो, लेकिन मैं हर जगह देख रही हूं। मुझे हर जगह ट्वीटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक हर जगह ट्रोल किया जा रहा है। आप लोग क्या कर रहे हो मेरे भाई के लिए। आप तो मुझे ही ब्लेम कर रहे हो। जबकि आप लोगों को तो सोचना चाहिए कि एक बेटी अपने भाई के लिए कहां तक आवाज उठा रही है। आपको मेरा सहयोग करना चाहिए और साथ देना चाहिए। आप लोग तो मुझे ही दोषी ठहरा रहे हो।
यह खबर भी पढ़ें...सोनम रघवुंशी को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा, हनीमून मर्डर में अब एक और किरदार
उसने कहा कि मैं क्या कहूं, मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहती हूं कि मेरे भाई को इंसाफ दिलाने के लिए मुझे जहां तक जाना होगा मैं वहां तक जाउंगी और जिससे भी लड़ना होगा मैं उससे लड़ूंगी। इसके बाद उसकी इस पोस्ट पर सैकड़ों कमेंट आ रहे हैं। जिसमें लोग कई तरह के अच्छे व बुरे कमेंट करते दिख रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें...रेलवे में बड़ा बदलाव: अब ट्रेन से 24 घंटे पहले कंफर्म होगा रिजर्वेशन
असल में राजा की बहन सृष्टि ने राजा की हत्या के बाद उसकी शादी के वीडियो को लेकर कई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की थी। जिसमें उसने बताया था कि उसका भाई राजा शादी से कितना खुश था। इसमें वह अपने परिवार के साथ बनाई रील में दिख रही है, जिसमें राजा और भाभी सोनम भी है। इसके बाद लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया और कमेंट्स में लिखा कि एक भी इसकी आंख में एक भी आंसू नहीं दिख रहा है। इस समय सोशल मीडिया से दूर रहकर इसे अपने परिवार के साथ रहना चाहिए आदि।
यह खबर भी पढ़ें...कागजों पर करोड़ों की जमीन : आदिवासियों के नाम पर खनिज माफिया कर रहा मनी लॉन्ड्रिंग, कहां है ED-CBI?
the sootr
the sootr
राजा की बहन सृष्टि रघुवंशी ने यह कहा रील में
the sootr
the sootr
तो दो से तीन दिन में ही बंद हो जाती पुलिस जांच
the sootr
the sootr
आप लोग मेरे भाई के लिए क्या कर रहे हो
the sootr
the sootr
भाई को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ूंगी
the sootr
the sootr
इस पोस्ट के बाद से ट्रोल होना हुई थी शुरू
यह खबर भी पढ़ें...कागजों पर करोड़ों की जमीन : आदिवासियों के नाम पर खनिज माफिया कर रहा मनी लॉन्ड्रिंग, कहां है ED-CBI?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari