इंदौर रंगपंचमी गेर में हेलीकॉप्टर से पुष्प, गुलाल वर्षा की नहीं दी मंजूरी, राजनीति के आरोप
Sanjay Gupta | Mar 08, 2026, 17:41 IST
indore-rangpanchami-ger-helicopter-permission-row
इंदौर की रंगपंचमी के पर्व में भी राजनीति होने के आरोप लग गए। कांग्रेस के सचिव सत्यनारायण पटेल को हेलीकॉप्टर से पुष्प व गुलाल वर्षा की मंजूरी नहीं दी गई। उधर पूर्व बीजेपी विधायक नेमा भी नाराज हुए।
Indore. इंदौर के प्रसिद्ध रंगपंचमी की गेर का भव्य आयोजन रविवार 8 मार्च दोपहर को संपन्न हुआ। गेर निकलने के बाद ही तत्काल नगर निगम की टीम और सफाईकर्मी जुटे और एक घंटे के भीतर सड़कों को फिर से साफ कर चकाचक कर दिया। बताया जाता है कि इस पंरपरागत आयोजन में करीब 6 लाख लोगों ने शिरकत की। लेकिन इसके बाद भी आयोजन में राजनीति के आरोप लग गए। कांग्रेस के पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के साथ ही बीजेपी के पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा नाराज हुए।
कांग्रेस के सचिव व पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने इस बार हेलीकॉप्टर के जरिए गेर पर पुष्प व गुलाल वर्षा की तैयारी की थी। इससे इस पंरपरागत आयोजन को और भव्य स्वरूप मिलता। लेकिन ऐनवक्त पर प्रशासन ने इसकी मंजूरी देने से मना कर दिया।
इस मामले में सत्यनारायाण पटेल ने हेलीकॉप्टर के साथ वीडियो डाला। इसमें आरोप लगाए कि प्रशासन ने ऐनवक्त पर मंजूरी नहीं दी। इससे निराशा है, यह राजनीति से प्रेरित फैसला है। प्रयागराज के कुंभ में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इंदौर में इसके पहले ही विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में इसकी मंजूरी दी। हाल ही में हमने गोंदवले धाम में यह किया। लेकिन हमें इस बार कहा गया कि भीड़ व अन्य कारण से यह मंजूरी नहीं दे सकते।
अगले साल कोशिश करेंगे कि यह मंजूरी दे दें। इंदौर की पहचान और सामाजिक एकता की प्रतीक गेर में यह मंजूरी नहीं देना समझ के परे है। इससे आयोजन में नवाचार होता और भव्य होता। इंदौर में इसके पहले 200-300 आयोजनों में इसकी मंजूरी दी जा चुकी है। इस फैसले से इंदौर की भावनाएं आहत है।
वहीं, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा बिजली कंपनी पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी और प्रशासन, निगम के अधिकारियों की नासमझी के चलते त्योहार में रंग में भंग पड़ा। अभी बोर्ड परीक्षा भी चल रही है। लेकिन इसके बाद भी सुबह आठ से दोपहर चार बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रखा गया।
कारण बताया गया कि गेर मार्ग पर सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है। जबकि बिजली कंपनी साल भर तक मेंटनेंस के नाम पर बार-बार बिजली कटौती करती है। इस संबंध में मैं सीएम से चर्चा कर आमजन के कष्ट से अवगत कराउंगा।
वहीं रंगपंचमी के गेर के लिए प्रशासन और पुलिस की पुख्ता व्यवस्था रही, हुड़दंग नहीं हुआ। वहीं चाक चौबंद पुलिस ने पाकेटमार व अन्य असामाजिक तत्वों को तत्काल हिरासत में लिया। वॉच टावर से सीपी संतोष सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा लगातार नजर रखे रहे। हर जगह सीसीटीवी थे और ड्रोन से भी निगरानी थी। गेर खत्म होते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त प्रखर सिंह के साथ 400 से ज्यादा सफाईकर्मी राजवाड़ा पहुंचे और सफाई की गई। एक घंटे में ही सड़कें चकाचक हो गई।
ये खबरें भी पढ़ें...
उज्जैन बनेगा देश का नया फार्मा हब! करोड़ों का होगा निवेश, युवाओं को मिलेगी नौकरी
डालमिया सीमेंट का प्रोजेक्ट खतरे में, विरोध के बाद सीएम तक पहुंचा मामला, कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट
विकास की राह में लटके 10 बड़े प्रोजेक्ट, 1.15 लाख करोड़ का नुकसान का अनुमान
एमपी न्यूज: नगर निगम की सख्ती, 14 मार्च तक टैक्स जमा नहीं किया तो सड़कों पर लगेंगे आपके नाम के बोर्ड
indore ger
कांग्रेसी का था हेलीकॉप्टर नहीं दी मंजूरी
पटेल ने लगाए राजनीति करने के आरोप
अगले साल कोशिश करेंगे कि यह मंजूरी दे दें। इंदौर की पहचान और सामाजिक एकता की प्रतीक गेर में यह मंजूरी नहीं देना समझ के परे है। इससे आयोजन में नवाचार होता और भव्य होता। इंदौर में इसके पहले 200-300 आयोजनों में इसकी मंजूरी दी जा चुकी है। इस फैसले से इंदौर की भावनाएं आहत है।
ccaafd1a-98b
एमपीईबी पर भड़के पूर्व विधायक
कारण बताया गया कि गेर मार्ग पर सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है। जबकि बिजली कंपनी साल भर तक मेंटनेंस के नाम पर बार-बार बिजली कटौती करती है। इस संबंध में मैं सीएम से चर्चा कर आमजन के कष्ट से अवगत कराउंगा।
5e742c39-607
गेर खत्म होते ही शुरू हुई सफाई
ये खबरें भी पढ़ें...
उज्जैन बनेगा देश का नया फार्मा हब! करोड़ों का होगा निवेश, युवाओं को मिलेगी नौकरी
डालमिया सीमेंट का प्रोजेक्ट खतरे में, विरोध के बाद सीएम तक पहुंचा मामला, कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट
विकास की राह में लटके 10 बड़े प्रोजेक्ट, 1.15 लाख करोड़ का नुकसान का अनुमान
एमपी न्यूज: नगर निगम की सख्ती, 14 मार्च तक टैक्स जमा नहीं किया तो सड़कों पर लगेंगे आपके नाम के बोर्ड
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava