इंदौर रेप केस : एसआई ने महिला से किया रेप , अश्लील फोटो भेज कर रहा था ब्लैकमेल

Marut raj | May 29, 2024, 18:18 IST
Share
इंदौर पुलिए एसआई रेप द सूत्र
इंदौर पुलिए एसआई रेप द सूत्र

महिला का कहना है कि उसका पति बीमार था तो इलाज के लिए पैसे उधार लिए थे। जब उन्हें लौटाने में देरी हुई तो इसी का फायदा उठाते हुए एसआई ने कई बार संबंध बनाए। indore rape SI MP police

इंदौर. पुलिस के रेडियो विभाग में पदस्थ एक एसआई के खिलाफ एरोड्रम पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। एसआई के यहां महिला किराए से रहती थी। महिला का कहना है कि उसका पति बीमार था तो इलाज के लिए पैसे उधार लिए थे। जब उन्हें लौटाने में देरी हुई तो इसी का फायदा उठाते हुए एसआई ने कई बार संबंध बनाए।

महिला ने इसकी शिकायत पिछले दिनों पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से की थी। एरोड्रम पुलिस ने एसआई पर रेप का केस दर्ज कर लिया।

पति की तबीयत खराब होने का उठाया फायदा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 30 साल की महिला ने गोविंद पुत्र लक्ष्मी नारायण शर्मा पर रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि मई 2022 में वह गोविंद के मकान में किराए से रहने गई थी। फरवरी माह में उसके पति की तबीयत खराब हुई और उनकी सर्जरी कराना पड़ी। सर्जरी के लिए मुझे पैसों की जरुरत थी। इसलिए मैंने एसआई गोविंद से रुपए उधार लिए।

पति जब अस्पताल में भर्ती थे, उसी दौरान गोविंद ने रात में आकर महिला से जबरदस्ती की। इसके बाद उसे धमकाया कि यह बात किसी को बताई तो ठीक नहीं होगा। वह बच्चों को ठिकाने लगा देगा। बाद में वह लगातार संबंध बनाने का दबाव बनाता और रेप करता रहा।

अश्लील फोटो भेजे, ब्लैकमेल किया

महिला ने परेशान होकर नवंबर 2023 में मकान खाली कर दिया। इसके बाद भी मोबाइल पर गोविंद शर्मा ने महिला को नग्न होकर फोटो भेजे और उसे ब्लैकमेल करता रहा। इससे परेशान होकर महिला ने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से शिकायत की। इसके बाद गोविंद के खिलाफ मंगलवार रात एरोड्रम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंदौर रेप केस indore rape case indore rape SI MP police

Tags:
  • इंदौर रेप केस
  • indore rape SI MP police
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि