नरोत्तम मिश्रा के करीबी इंस्पेक्टर रविंद्र दोषी, सीपी ने SI बनाया
Sanjay Gupta | Jan 11, 2025, 13:58 IST
narrottam mishra
विजय नगर थाना इंदौर के पूर्व टीआई रविंद्र सिंह गुर्जर को पुलिस कमिश्नर ने डिमोशन कर सब इंस्पेक्टर बना दिया। उन्हें अवैध वसूली और नाबालिगों को सट्टे में फंसाने के आरोप में दोषी पाया गया। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में..
मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के करीबी विजय नगर थाना इंदौर के पूर्व टीआई रविंद्र सिंह गुर्जर का पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने डिमोशन कर दिया है। उन्हें इंस्पेक्टर से फिर से सब इंस्पेक्टर बना दिया गया है। अब वह तीन साल तक सब इंस्पेक्टर की रैंक पर ही रहेंगे। एक जांच में दोषी पाए जाने का बाद फैसला किया गया। उन्होंने अवैध वसूली के लिए स्कूली नाबालिग छात्रों को ऑनलाइन सट्टे में फंसाया था।
तत्कालीन डीसीपी अभिषेक आनंद ने एसीपी भूपेन्द्र सिंह से इसकी जांच कराई थी। इसमें पाया गया कि टीआई गुर्जर भी इस अवैध वसूली में शामिल है। पुलिसकर्मियों के साथ ही नकली पुलिसकर्मी अजय शर्मा भी वसूली कांड में लिप्त हैं। यह जांच रिपोर्ट सीपी को भेज दी गई। इसके बाद तत्कालीन सीपी मकरंद देउस्कर ने विभागीय जांच डीसीपी हंसराज को दी। इसमें भी तीनों पर आरोप साबित हुए। इसके बाद सीपी ने गुर्जर का डिमोशन आदेश जारी कर दिया।
जांच में यह साबित हुआ कि विजयनगर थाने पर नकली पुलिसकर्मी बनकर अजय शर्मा वसूली कांड में शामिल है और यह टीआई रविंद्र गुर्जर के साथ मिलकर ही कांड करता है। वहीं बदनामी से बचने के लिए पुलिस ने पुलिस का साथ दिया था और लसूडिया पुलिस में अजय शर्मा पर केस कर लिया, लेकिन बच्चों के परिजनों की शिकायत, सीसीटीवी फुटेज से कांड का खुलासा हो गया।
यह है मामला
स्कूली बच्चों को ऑनलाइन सट्टे में फंसाने को लेकर उनकी शिकायत हुई थी। इस ब्लैकमेलिंग कांड में अन्य पुलिसकर्मी भी दोषी पाए गए हैं। मामला जून 2023 का है। इस दौरान विजयनगर थाने में पदस्थ रहे सिपाही मुकेश लोधी, लोकेंद्र सिंह सिसोदिया ने फर्जी पुलिसकर्मी अजय शर्मा के साथ मिलकर स्कूलों नाबालिग बच्चों को पकड़ा था। एसआई संजय धुर्वे ने बच्चों पर ऑनलाइन सट्टे का आरोप लगाकर परिजनों से रुपए मांगे, एक बच्चे के चाचा ने एटीएम से दस हजार रुपए निकाल कर दिए और बच्चों को रिहा कराया।
जांच में यह आया
नकली सिपाही के साथ गुर्जर करते थे वसूली
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA