इंदौर में रिलायंस फ्रेश की महंगी छाछ, 5 रुपये के लिए 5000 का जुर्माना, 7 साल चला केस
Vishwanath Singh | Jul 05, 2025, 17:38 IST
Photograph: (The Sootr)
इंदौर में रिलायंस फ्रेश और सांची दुग्ध संघ को 5 रुपए 28 पैसे ज्यादा वसूलने पर 7 साल बाद उपभोक्ता के पक्ष में फैसला आया। जिला उपभोक्ता फोरम ने 5000 रुपए लौटाने का आदेश दिया। ग्राहक को अब कुल 5005.28 रुपए मिलेंगे।
INDORE. इंदौर में एक उपभोक्ता से छाछ के एक पैकेट पर 5 रुपए 28 पैसे ज्यादा वसूलना रिलायंस फ्रेश और सांची दुग्ध संघ को भारी पड़ गया। 7 साल तक चले कानूनी संघर्ष के बाद इंदौर जिला उपभोक्ता फोरम ने ग्राहक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए दोनों संस्थानों को 5 हजार रुपए लौटाने के आदेश दिए हैं। अब ग्राहक को 5005.28 रुपए मिलेंगे।
पूरा मामला 31 मार्च 2018 का है। एडवोकेट नरेंद्र तिवारी ने इंदौर के ट्रेड सेंटर स्थित रिलायंस फ्रेश स्टोर से सांची ब्रांड की छाछ के 10-10 रुपए वाले 3 पाउच खरीदे। कीमत होनी चाहिए थी 30 रुपए, लेकिन उनसे 35.28 रुपए वसूले गए। यानि प्रति पाऊच 1.76 रुपए ज्यादा लिए गए। जब तिवारी ने आपत्ति जताई तो स्टोर कर्मचारियों ने यह कहकर बात टाल दी कि “बिल में जो राशि लिखी है वह नियम के मुताबिक है।”
एडवोकेट तिवारी ने बताया कि, "ये सिर्फ 5.28 रुपए का मामला नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं के साथ की जा रही धोखाधड़ी की थी। कई बड़े स्टोर बिना कारण अतिरिक्त राशि वसूलते हैं और ग्राहक अक्सर ध्यान नहीं देते। मेरा मकसद इस केस से जागरूकता फैलाना था।
ये भी पढ़ें...
इंदौर का चर्चित गड्ढा: AIRTEL की अवैध खुदाई से फटी थी वॉटर लाइन, निगम की जांच में खुलासा
BJP प्रदेशाध्यक्ष कल आ रहे इंदौर, मंत्री विजयवर्गीय बोले- पहले वीडी जिंदाबाद के नारे अब खंडेलवाल के लिए, यही हमारा अनुशासन
उन्होंने सबसे पहले सांची के लैंडलाइन और टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने इंदौर सहकारी दुग्ध संघ और रिलायंस फ्रेश को नोटिस भेजे, मगर वहां से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। अंततः 4 अप्रैल 2018 को उन्होंने जिला उपभोक्ता फोरम में दोनों के खिलाफ केस दायर किया। इस केस की कुल 40 सुनवाई हुई और आखिरकार 7 साल बाद फैसला आया।
फोरम ने अपने आदेश में कहा कि दोनों संस्थाएं उपभोक्ता नरेंद्र तिवारी को मानसिक प्रताड़ना के लिए 3,000 रुपए और केस खर्च के 2,000 रुपए दें। साथ ही 5.28 रुपए में से दोनों पक्षों को आधा-आधा (2.64-2.64 रुपए) लौटाना होगा। यानी कुल 5,005.28 रुपए की भरपाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें...
इंदौर में त्योहारों से पहले पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई: संयोगितागंज टीआई हटाए गए, 17 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
इंदौर के बायपास पर दो तरफ के वाहनों से नहीं, ब्रिज के कारण लगा था जाम, NHAI ने फिर झूठ बोला
रिलायंस फ्रेश की ओर से फोरम में तर्क दिया गया कि ग्राहक का नाम बिल पर नहीं था, इसलिए वे उपभोक्ता की श्रेणी में नहीं आते। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तिवारी जानबूझकर स्टोर की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि कीमत में जो अंतर आया, वह संभवतः टैक्स या अन्य चार्ज के कारण हो सकता है, और सांची ने जो मूल्य प्रिंट किया वह नीली स्याही से किया गया था, जो भ्रम पैदा कर सकता है।
इंदौर उपभोक्ता फोरम ने रिलायंस और सांची के सभी तर्कों को सिरे से खारिज करते हुए यह स्पष्ट किया कि उपभोक्ता से अनुचित रूप से अतिरिक्त राशि वसूलना सेवा में कमी का प्रमाण है। MP News
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
यह है पूरा मामला
BILL FRESH
बात 5.28 रुपए की नहीं, ग्राहकों से धोखाधड़ी की थी
ये भी पढ़ें...
इंदौर का चर्चित गड्ढा: AIRTEL की अवैध खुदाई से फटी थी वॉटर लाइन, निगम की जांच में खुलासा
BJP प्रदेशाध्यक्ष कल आ रहे इंदौर, मंत्री विजयवर्गीय बोले- पहले वीडी जिंदाबाद के नारे अब खंडेलवाल के लिए, यही हमारा अनुशासन
कहीं से नहीं मिला जवाब, फोरम में पहुंचा मामला
फोरम ने दिया यह आदेश
ये भी पढ़ें...
इंदौर में त्योहारों से पहले पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई: संयोगितागंज टीआई हटाए गए, 17 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
इंदौर के बायपास पर दो तरफ के वाहनों से नहीं, ब्रिज के कारण लगा था जाम, NHAI ने फिर झूठ बोला
रिलायंस ने दिया तर्क- बिल पर नाम नहीं था
फोरम ने खारिज किए सारे तर्क
hesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava