तिरंगा लेकर डांस कर रहे रिटायर्ड फौजी की मंच पर ही मौत, परिजन ने किया अंगदान

Deeksha Nandini Mehra | May 31, 2024, 14:47 IST
Share
mp indore
तिरंगा लेकर डांस कर रहे रिटायर्ड फौजी की मंच पर मौत

माँ तुझे सलाम गाने पर परफॉर्म करते हुए रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा अचानक बेहोश होकर स्टेज पर गिर गए, इस दौरान मौजूद लोगों को लगा कि ये कोई स्टेप है...लेकिन

संजय गुप्ता @ इंदौर. हाथ में तिरंगा लेकर मंच पर डांस कर रहे रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा ( Balwinder Singh Chhabra ) का निधन हो गया। शुक्रवार सुबह वह एक योग केंद्र में प्रस्तुति दे रहे थे। वह मां तुझे सलाम गाने पर नृत्य की प्रस्तुति दे रहे थे, तभी अचानक गिर गए। बाद में अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

जब गिरे तो हाथ में था तिरंगा

रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा जब जमीन पर गिर पड़े, तो लोगों को लगा कि यह भी उनकी परफार्मेंस का हिस्सा है, इसलिए सभी लोग तालियां बजा रहे थे। वह जब नीचे गिरे तब उनके हाथ में तिरंगा था। काफी देर तक जब फौजी नहीं उठे तो लोगों ने स्टेज पर जाकर देखा इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने अंतिम संस्कार से पहले आंखें, त्वचा और अन्य अंगदान किए।

ये खबर पढ़िए ...अशोकनगर में दुष्कर्मियों की दबंगई : तलवार लहराते आए पीड़िता को उठाने भाई- पिता ने किया विरोध तो तोड़ दिए हाथ-पैर

यहां हो रहा था आयोजन

फूटी कोठी स्थित अग्रसेन धाम पर आस्था योग क्रांति अभियान द्वारा नि:शुल्क योग शिविर आयोजित किया गया था। इसमें युवाओं को योग से जोड़ने का उद्देश्य रखा था। इसी दौरान स्टेज पर तिरंगा लेकर एक गाने पर रिटायर्ड फौजी छाबड़ा प्रस्तुति दे रहे थे। तभी वह स्टेज पर अचानक लड़खड़ाकर गिरे। कुछ सेकेंड तक यूं ही बेहोश पड़े रहे। बाद में पास खड़े एक शख्स ने उनको उठाने की कोशिश की तो पता चला कि वह बेसुध हो गए हैं। बाद में डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि की। निशुल्क योग गतिविधियों के संचालक डॉ. आर के जैन ने बताया कि स्कीम 71, द्वारकापुरी, सुदामा नगर, परिवहन नगर, सूर्यदेव नगर, सत्यदेव नगर, इत्यादि के युवाओं को विशेष रूप से योग के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

ये खबर पढ़िए ...RGPV घोटाला मामले में ED की जांच शुरू, कुलपति से अकाउंट स्टेटमेंट के साथ मांगी बैंक अकाउंट की जानकारी

Retired soldier dies | रिटायर्ड फौजी की मंच पर मौत | indore news hindi

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • indore news hindi
  • Balwinder Singh Chhabra
  • Retired soldier dies
  • रिटायर्ड फौजी की मंच पर मौत
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप