इंदौर संभागीय समीक्षा बैठक में इंदौर महापौर, बड़वानी सांसद ने दिखाए तीखे तेवर, अधिकारी बनाते रहे बहाने

Sanjay Gupta | Updated:
Share
indore-review-meeting-mayor
indore-review-meeting-mayor

इंदौर संभाग की समीक्षा बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के तीखे तेवर दिखे। बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने अपनी पीड़ा बताते हुए एसीएस अनुपम राजन से अधिकारियों के रवैए और कार्यशैली पर शिकायत की।

इंदौर संभाग की समीक्षा बैठक में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के तीखे तेवर रहे। इसके साथ ही बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने भी अपनी पीड़ा बताते हुए एसीएस अनुपम राजन को हालत बताए। सभी की पीड़ा अधिकारियों के रवैए और कार्यशैली से ही थी।

महापौर गड्ढों से लेकर मधुमिलन चौराहे पर नाराज

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने साफ कहा कि पूरे शहर में गड्ढे हो रहे हैं और यह अकेले निगम की जिम्मेदारी नहीं है। जहां मेट्रो के काम है, एनएचएआई के है, एमपीआरडीसी के हैं वहां काम धीमे चल रहा है और अकेले निशाने पर निगम आता है।

मधुमिलन चौराहा 6 माह से प्रयोगशाला बना हुआ है। हर बार आते हैं, बैठक होती है और फिर वहीं के वहीं। आखिर जिम्मेदार अधिकारी कर क्या रहे हैं, एक चौराहे की ट्रैफिक प्लानिंग नहीं हो रही है। यदि नहीं हो रही है तो फिर उच्च अधिकारी जिम्मेदारों पर कार्रवाई करें।

dd4991ea-36e
dd4991ea-36e


ये भी पढ़ें...इंदौर में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश: यूट्यूब देखकर सीखा नोट छापना, 56 हजार की फेक करेंसी जब्त

ये भी पढ़ें...इंदौर में हुई 1 करोड़ की चोरी के आरोपी का खुलासा, 600 सीसीटीवी की जांच से मिला सुराग

बड़वानी सांसद बोले कोई नहीं सुनता

इसी तरह बड़वानी सांसद पटेल ने भी कहा कि जिले में कोई सुनने वाला नहीं है। पंचायतों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है लेकिन ना कलेक्टर सुनते हैं और ना ही एसपी। जवाब तो हमे देना होता है। कार्रवाई नहीं होने से स्थिति खराब हो रही है।

ये भी पढ़ें...इंदौर के MY में चूहा कांड पर बवाल: डीन, सुपरिटेंडेंट को हटाने की मांग पर जयस का रातभर धरना

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में पहली बार एक साथ 10 स्पेशल बेंच, 4.80 लाख लंबित मामलों की सुनवाई होगी तेज

एससीएस बोले समस्याएं हैं लेकिन ठीक हो रही है

वहीं बैठक के बाद एसीएस राजन ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने अपनी बातें रखी है और यह बैठक लगातार उपयोगी हो रही है और इससे कई कामों में तेजी आई है। सड़क, गड्ढों की बात उठी है और सभी संबंधित विभागों को कहा गया है और इसमें तेजी आएगी।

बायपास की स्थिति भी खराब है लेकिन काम तेजी से किया जाएगा, सड़क ऐसी बात नहीं है जिसे छिपाया जा सके, खराब है तो वह तो दिखेगी। एनएचएआई द्वारा ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं करने पर राजन ने कहा कि संबंधित विभाग को बोला गया है वह सेंट्रल एजेंसी है, वह इस संबंध में अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहे हैं। बैठक में संभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • बड़वानी सांसद
  • गजेंद्र सिंह पटेल
  • इंदौर संभाग
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया

By Sandeep Kumar

MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील

By Jageshwar Prasad

लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा

By Mukesh Sharma

सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना

By Amresh Kushwaha

अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग