गरीबों के चावल को खरीद माफिया बियर फैक्ट्री में भेज रहे थे, 800 कट्टे चावल पकड़ा गया

Sanjay Gupta | Feb 11, 2025, 13:33 IST
Share
thesootr
thesootr

कलेक्टर आशीष सिंह को मिली गोपनीय खबर के बाद अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल ने अलसुबह ही टीम बनाई और मौके पर भेजा। इसमें पीडीएस द्वारा गरीबों को बेचे गए चावल का अवैध भंडारण मौके पर पाया गया। इसे बाहर भेजा जा रहा था।

इंदौर जिला प्रशासन ने गरीबों के गेहूं, चावल की कालाबाजारी करने वाले माफियाओं पर फिर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई अलसुबह चार बजे की गई, जिसमें गोदाम पर छापा मारकर 800 कट्टे चावल पकड़े गए। आशंका है कि माफियाओं ने यह चावल गरीबों से सस्ती दरों में खरीदा और इसे बियर बनाने की फैक्ट्री में महंगे दामों में बेचने के लिए भेजा जा रहा था। इसके पहले भी बियर, वाइन फैक्ट्री में गरीबों का चावल बेचे जाने का मामला सामने आ चुका है।

फिर से आया सतीश अग्रवाल का नाम

कलेक्टर आशीष सिंह को मिली गोपनीय खबर के बाद अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल ने अलसुबह ही टीम बनाई और मौके पर भेजा। इसमें पीडीएस द्वारा गरीबों को बेचे गए चावल का अवैध भंडारण मौके पर पाया गया। इसे बाहर भेजा जा रहा था। चावल से भरा ट्रक एमएच 20 जीसी 3192 जब्त कर लिया गया। मौके पर केवल ड्राइवर और मजदूर मिले, जिन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में यह अवैध भंडारण और गोदाम सतीश अग्रवाल का बताया गया है।

कौन है सतीश अग्रवाल

सतीश अग्रवाल का नाम 15 मई 2024 में भी एक अवैध भंडारण पर छापे में सामने आया था। इस पर सतीश व उसके बेटे सक्षम के खिलाफ प्रशासन ने केस दर्ज किया और जेल भेजा था। बाद में हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। टीम ने अलग-अलग स्थानों से कुल 500 क्विंटल चावल जब्त किया था। यह 10-12 रुपये में गरीबों से अनाज खरीदते और उसे बियर फैक्ट्री में 20 रुपये में बियर व वाइन फैक्ट्री में बेचते थे। मई 2024 की कार्रवाई में सामने आया था कि अग्रवाल से यह गरीबों का अनाज ग्रेट गेलियन वेंचर लिमिटेड डिस्टलरी पर भेजा जा रहा था। इसके लिए सात मई को ऑर्डर मिला था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर जिला प्रशासन
  • मध्य प्रदेश
  • गेहूं
  • चावल
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा