इंदौर में भिखारी निकला करोड़पति, संपत्ति में 3 मकान, 1 कार, 3 ऑटो, रेडक्रास से भी फ्लेट लिया

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore rich beggar mangilal property
indore rich beggar mangilal property

इंदौर में एक भिखारी को जिला प्रशासन ने भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत पकड़ा है। जब उसकी संपत्ति का सुना तो सब चौंक गए। वह करोड़पति है। इंदौर में तीन मकान, एक कार भी है, तीन ऑटो भी चल रहे हैं।

News In Short

इंदौर में भिखारी के पास मकान, कार, ऑटो, फ्लेट जैसी सभी संपत्तियां मिली है।

मांगीलाल नाम के इस भिखारी को महिला व बाल विकास विभाग के जरिए रेस्क्यू किया गया है।

रेडक्रास से भी मदद लेकर वन बीएचके फ्लेट पीएम आवास योजना में लिया गया है।

सराफा में ब्याज का धंधा भी चलाता है।

यह सराफा बाजार में तीन साल से भीख मांग रहा है।

News In Detail

यह भिखारी मांगीलाग है, जो बाणगंगा में कुशवाह नगर के पास अलवास आश्रम में रहता है। यह साल 2022 से सराफा बाजार में भीख मांग रहा है। यह कुष्ठ रोग से पीड़ित है। इसके बाद तीन मकान, एक कार, तीन ऑटो और एक फ्लेट पीएम आवास योजना के तहत भी लिया हुआ है, जो रेडक्रास से सरकारी मदद से मिला है।

indore rich beggar mangilal property news
indore rich beggar mangilal property news


यह है इस भिखारी की संपत्ती

  • भगतसिंह नगर में पक्का मकान है।
  • शिवनगर में पक्का मकान है।
  • अलवास में पक्का मकान है।
  • पीएम आवास योजना के रेडक्रास से वन बीएचके फ्लेट भी है।
  • एक डिजायर कार है, जो किराए पर चल रही है।
  • तीन ऑटो भी किराए पर दे रखे हैं।
  • ब्याज का धंधा भी करता है।
वहीं भीख से मिल रहे पैसे को भी जोड़कर रखे हैं जिसे ब्याज पर चलाने का धंधा भी करता है। महिला व बाल विकास की टीम ने इसे रेस्क्यू किया और पूछताछ की तो यह सभी जानकारी सामने आई है। इस भिखारी का एक मकान तो तीन मंजिला है। तीन ऑटो वह किराए पर चलाता है। वहीं कार भी डिजायर है। वहीं, वह बैरिंग लगे पटिए पर चलकर भीख मांगता है।

indore rich beggar mangilal property news
indore rich beggar mangilal property news


भीख में मिल जाते हैं 500 रुपए

महिला व बाल विकास अधिकारियों को मांगीलाल ने कहा कि मैं किसी से जबरदस्ती भीख नहीं मांगता हूं। लोग खुद आकर दे जाते हैं। मैं सराफा में ब्याज वसूली के लिए रोज जाता हूं और वहां लोग भीख में 400-500 रुपए दे जाते हैं।

महिला व बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा ने बताया कि मांगीलाल को सराफा बाजार मे रेस्क्यू किया है। इसकी विकलांगता के कारण शासन के जरिए रेडक्रास से भी वन बीएचके फ्लेट दिया गया है। इसके बाद भी वह लगातार भीख मांग रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए...

भोपाल में भीख मांगना पड़ा महंगा, भिखारी के खिलाफ FIR हुई दर्ज, जानें पूरा मामला

भिखारी के प्यार में पागल महिला 6 बच्चों और पति को छोड़कर फरार

राजधानी के चौराहों पर भिखारी करते हैं शिफ्ट में काम, सिर्फ कैश की होती है डिमांड

इंदौर न्यूज: राहुल के इंदौर दौरे से पहले उन पर बरसे सीएम मोहन यादव, कह दी ये तीखी बात



Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • पीएम आवास योजना
  • सराफा बाजार
  • भिखारी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर