इंदौर में फिर मिली अमीर महिला भिक्षुक, अलग-अलग पर्स में थे 45 हजार

Sanjay Gupta | Dec 27, 2024, 13:51 IST
Share
INDORE RICH BEGGAR 4
INDORE RICH BEGGAR 4

इंदौर में अमीर भिक्षुकों का मिलना जारी है। कुछ दिन पहले ही एक महिला भिक्षुक के पास करीब 75 हजार रुपए मिले थे। अब रेस्क्यू टीम को एक और महिला भिक्षुक मिली है जिसके पास 45 हजार रुपए पाए गए।

इंदौर में अमीर भिक्षुकों का मिलने का सिलसिला जारी है। कुछ दिन पहले ही एक महिला भिक्षुक के पास करीब 75 हजार रुपए मिले थे, जो उन्होंने 10-15 दिन की कमाई बताई थी। अब रेस्क्यू टीम को एक और महिला भिक्षुक मिली है जिसके पास 45 हजार रुपए पाए गए।

INDORE RICH BEGGAR 2
INDORE RICH BEGGAR 2

मस्जिदों के बाहर बैठती है यह भिक्षुक

26 दिसंबर को दिनेश मिश्रा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी की टीम ने हाई कोर्ट के आगे स्थित मस्जिद के पास एक महिला को भिक्षावृत्ति करते हुए पकड़ा। जब रेस्क्यू दल ने इस महिला की जांच की तो सभी दंग रह गए। महिला ने अपने बैग के अंदर कम से कम 30 से 40 अलग-अलग पर्स रखे हुई थी। सभी में पैसे थे और सभी को इकट्ठा कर जब गिना गया तो यह राशि 45 हजार के करीब मिली। यह महिला लगातार मस्जिदों के पास में रहती है और भिक्षावृत्ति करती है महिला के संबंध में और जानकारी प्राप्त की जा रही है।

रेस्क्यू कर सेवा धाम भेजा जा रहा है

कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी किया हुआ है कि एक जनवरी से भिक्षा मांगने एवं देने दोनों स्थितियों में FIR कराई जाएगी एवं इंदौर को भिक्षा वृत्ति मुक्त शहर घोषित किया जाएगा। इसी तारतम में महिला बाल विकास विभाग के दल प्रतिदिन लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। रेस्क्यू कर इन्हें उज्जैन में सेवाधाम में पहुंचाया जाता है। इस अभियान में लगातार इस तरह के केस आ रहे हैं। इससे भिक्षा मांगना जरूरत की जगह धंधे में पनपता दिख रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • महिला एवं बाल विकास विभाग एमपी
  • मध्य प्रदेश
  • अमीर भिखारी
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • इंदौर भिक्षुक प्रोजेक्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा