इंदौर में राजरतन टूर एंड ट्रेवल्स की बस से हवाला हो रहा था 1.30 करोड़, नमकीन नाम से हुई बुकिंग

Sanjay Gupta | May 06, 2025, 22:13 IST
Share
Rajratan Tour Travels
Rajratan Tour Travels

इंदौर में हवाला का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक टूर एंड ट्रेवल्स के कार्यालय से एक करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपए कैश जब्त हुए हैं। ये पैसे हवाला का बताया जा रहा है।

MP News: इंदौर में हवाला का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें एक टूर एंड ट्रेवल्स के कार्यालय से एक करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपए कैश जब्त हुए हैं। यह राशि बस में नमकीन के पैकेट बताकर इंदौर से मुंबई हवाला की जा रही थी। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं अब आयकर विभाग भी इसमें जांच करेगा, नियमानुसार दस लाख से अधिक की कैश जब्ती पर आयकर विभाग को सूचना दी जाती है।

52c64bac-e1e
52c64bac-e1e

इस तरह भेजी जा रही थी हवाला राशि

इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस ने राजरतन टूर एंड ट्रेवल्स माणिकबाग रोड चोइथराम चौराहा के कार्यालय से नमकीन के पैकेट में पार्सल बताकर मुंबई भेजे जा रहे 01 करोड 30 लाख 50 हजार रुपए जब्त किए है। ये पैसे हवाला का बताया जा रहा है। राजरतन ट्रेवल्स माणिक बाग रोड के रश्मित खनुजा ने पुलिस को एक पार्सल की शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने पार्सल को जब्त कर चेक किया तो उसमें ये राशि मिली । खनूजा ने पुलिस को बताया था कि नवनीत नाम के व्यक्ति ने यह पार्सल इंदौर से बोरीवली मुंबई के लिए बुक किया है लेकिन यह शंकास्पद है। क्योंकि वह बुकिंग के बाद दो-तीन बार आ गया कि पार्सल कब भेजोगे।

4a539420-9ab
4a539420-9ab

ये खबर भी पढ़िए...एमपी में नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

पहले शंका हुई गुटका है

खनूजा ने पुलिस को बताया कि महाराष्ट्र में गुटका प्रतिबंधित है। हमे शंका हुई कि पार्सल में नमकीन की जगह यह गुटका है। इसलिए खोलकर देखा। इसमें यह रुपए दिखे। इसके बाद पुलिस ने बल को भेजा और आफिस में पहुंचकर इसकी जब्ती की।

ये खबर भी पढ़िए...अवैध शराब के बढ़ते करोबार पर CM का एक्शन, 3 अधिकारी सस्पेंड 6 को नोटिस

इस तरह बोरे में भरे हुए थे रुपए

इसमें बोरे के रूप में बुकिंग पार्सल ताष इसमें 13 बंडल अखबर के पेपर से बने थे। हर बंडल में 10-10 लाख रुपए थे। इसके साथ ही नरसिंह नमकीन के 250 ग्राम के 6 पैकेट भी ऱखे हिए थे। इसमें प्राप्त करन वाले के नाम के रूप में कपील जी लिखा हुआ था। भेजने वाले में नवनीत है। इस कार्रवाई में एसीपी रूबीना मिजवानी, टीआई नीरज बिरथरे, विकास शर्मा, राजेश सोहनी, शशांक, गौरव गुर्जर, पवन की भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़िए...सुप्रीम कोर्ट ने बताया किरायेदार कब कर सकता है प्रॉपर्टी पर कब्जा, जानें शर्तें

ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, एमपी वक्फ बोर्ड का बनेगा नया भवन

पुलिस ने रिमांड लेकर नहीं की पूछताछ

पुलिस ने महज कुछ ही देर में आरोपी नवनीत वर्मा को धारा 129,135,170 में गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया । इसमें पुलिस ने नवनीत की रिमांड लेकर पूछताछ नहीं की। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली कठघरे में आ गई है। पुलिस यदि आरोपी से पूछताछ करती तो हवाल का एक बड़ा नेटवर्क खुल सकता था। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह इसकी जांच कर रही हैमध्य प्रदेश

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • पुलिस
  • हवाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड