RSS के पूर्व सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी के बड़े भाई अरविंद जोशी का निधन, सीएम मोहन ने दी श्रद्धांजलि

Sanjay Gupta | Apr 03, 2025, 20:21 IST
Share
indore rss arvind joshi passed away
indore rss arvind joshi passed away

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी के बड़े भाई अरविंद जोशी का निधन हो गया। वह माधवाश्रम न्यास गौशाला मंडलेश्वर के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को रामबाग मुक्तिधाम पर किया गया।

INDORE. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व सर कार्यवाह व वर्तमान में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भैया जी जोशी के बड़े भाई अरविंद जोशी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को रामबाग मुक्तिधाम पर किया गया। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने परिवार को सांत्वना दी और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है।

गौशाला न्यास से जुड़े थे अरविंद जोशी

अरविंद जोशी खुद भी संघ से जुड़े रहे हैं। वह संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष माधवाश्रम न्यास गौशाला मंडलेश्वर के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। दोपहर में उनके पार्थिव देव को उनके स्नेहनगर सपना संगीता रोड पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। फिर अंतिम यात्रा रामबाग मुक्तिधाम गई थी। कई बड़े नेता इस दौरान मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर बावड़ी कांड में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष और सचिव बरी, कोर्ट ने कहा पुलिस ने नहीं की सही जांच

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी सांत्वना

इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह एवं वर्तमान अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश "भैयाजी" जोशी के ज्येष्ठ भ्राता श्री अरविंद जी जोशी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। आज उनके निवास पर पहुंचकर पार्थिव देह को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान की। जोशी जी सच्चे कर्मयोगी एवं समर्पित जनसेवक थे। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक उत्थान को समर्पित रहा। अपने सेवाभावी कार्यों से वे सदा हमारी स्मृति में रहेंगे। शत, शत नमन।

cm yadav indore
cm yadav indore


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार शाम इंदौर आए। वह एयरपोर्ट से सीधे स्नेह नगर पहुंचे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह एवं वर्तमान में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भैयाजी जोशी के बड़े भाई और माधवाश्रम न्यास गौशाला के संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष अरविंद जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया, साथ ही भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढ़ांढस बंधाया। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने स्वर्गीय अरविंद जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़ भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

ये खबर भी पढ़ें...

न्यू लाइफ अस्पताल अग्निकांडः HC ने पुलिस को दिया रिपोर्ट सौंपने का आदेश, पंजीयन अधिकारी पर गिरेगी गाज

MP वालों को दे रहे महंगी, लेकिन दूसरे राज्यों को कम रेट में बेच रहे बिजली

ग्वालियर हाईकोर्ट का अहम फैसला, पराई औरत से संबंध का आरोप पति के खिलाफ क्रूरता

इंदौर न्यूज | Indore News | मध्य प्रदेश

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • मध्य प्रदेश
  • भैयाजी जोशी
  • अरविंद जोशी का निधन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा