सत्य सांई स्कूल और रमेश बाहेती को 4.30 करोड़ का झटका, निगम को देना होगा संपत्तिकर

Sanjay Gupta | Sept 12, 2026, 18:48 IST
Share
रमेश बाहेती को 4.30 करोड़ का झटका
रमेश बाहेती को 4.30 करोड़ का झटका

इंदौर के सबसे बड़े स्कूल में से एक श्री सत्य सांई विद्या विहार स्कूल को तगड़ा झटका लगा है। जिला कोर्ट ने निगम के संपत्ति कर नोटिस को मान्य किया है। स्कूल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में चेयरमैन डॉ. रमेश बाहेती है।

Indore. इंदौर में श्री सत्य सांई विद्या विहार स्कूल स्कीम 54 और उनके प्रबंधन को तगड़ा झटका लगा है। स्कूल प्रबंधन को निगम को संपत्ति कर देना होगा। तत्कालीन निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने नवंबर 2020 में स्कूल को नोटिस दिया था।

स्कूल प्रबंधन साल 1996 से ही संपत्ति कर नहीं दे रहा है। स्कूल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में चेयरमैन पद पर उद्योगपति डॉ. रमेश बाहेती है, सचिव पद पर डॉ. त्रिभुवन सचदेवा और कोषाध्यक्ष सीए श्याम भाटिया है।

4 करोड़ 30 लाख रुपए का झटका

नगर निगम की गणना के अनुसार सत्य सांई स्कूल पर वर्तमान में 4 करोड़ 30 लाख के संपत्ति कर की डिमांड है। अब निगम को इस राशि वसूली का अधिकार मिल गया है। हालांकि यह तय है कि स्कूल प्रबंधन हाईकोर्ट में अपील करेगा। वहीं जिला कोर्ट के फैसले के बाद स्कूल प्रबंधन को हर साल करीब 45 लाख रुपए का सपंत्तिकर देना होगा।

indore-satyasai-school-property-tax
indore-satyasai-school-property-tax


indore-satyasai-school-property-tax
indore-satyasai-school-property-tax


क्या है मामला

सत्य सांई स्कूल संपत्ति कर नहीं दे रहा था और लगातार कहना था कि वह शैक्षणिक परिसर है। तत्कालीन निगमायुक्त प्रतिभा पाल के समय नवंबर 2020 में नोटिस दिया गया। इसके खिलाफ स्कूल प्रबंधन जिला कोर्ट चला गया।

प्रबंधन किसी ना किसी बहाने से इसमें टालमटोली करता रहा। इस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसमें मजबूती से तर्क रखने की जिम्मेदारी अधिवक्ता प्रांजल भाले को दी। निगम का मजबूत पक्ष बनवाया। लंबी सुनवाई के बाद इसमें अब जिला कोर्ट का फैसला आया।

खेल, पार्किंग एरिया का भी बनता है संपत्ति कर

इसमें सबसे बड़ा मुद्दा था कि खुद की विवरण में स्कूल प्रबंधन ने एरिया केवल 64 हजार वर्गफीट बताया था। जबकि निगम की गणना में आया कि यह करीब 3.45 लाख वर्गफीट है।

वहीं सबसे बड़ा मुद्दा यह था कि जिला कोर्ट न्यायाधीश विनोद शर्मा ने कहा कि खेलकूद (ओपन) की 2 लाख 11 हजार वर्गफीट जमीन भी कर के दायरे में हैं।

आदेश में साफ कहा गया कि यह जमीन स्कूल की बाउंड्रीवाल के अंदर है और इसका उपयोग स्कूल के ही छात्र कर सकते हैं। इसकी भी फीस ली जाती है, ऐसे में खेल मैदान, पार्किंग की ओपन जमीन भी कर से मुक्त नहीं है।

स्कूल प्रबंधन धर्मार्थ नहीं कर रहा है, व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में निगम की गणना और नोटिस सही है। साथ ही शैक्षणिक परिसर भी कर के दायरे में आता है। इसलिए संपत्ति कर बनता है।

क्या बोल रहे महापौर और निगमायुक्त

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि नियम से जो टैक्स बन रहा है वह सभी के देना चाहिए, क्योंकि यह राशि शहर के विकास में ही लगती है।

यह मामला लंबे समय से रूका था, अब जिला कोर्ट के फैसले से कई नीतिगत बातें साफ हो गई है और यह भी कि निगम की कार्रवाई सही है।

वहीं निगमायुक्त आईएएस क्षितिज सिंघल ने कहा कि यह अहम फैसला है और हर व्यावसायिक गतिविधि जहां फीस, शुल्क ली जाती है वह टैक्स के दायरे में आती है।

ये भी पढ़ें...

इंदौर के DPS, सत्यसांई, IPS, शिशुकुंज, Emerald और सिक्का स्कूल की कैंटीन से लिए घी, पनीर, काजू, तेल के सैंपल

इंदौर के सत्यसांई, DPS, शिशुकुंज, एमराल्ड और चोईथराम स्कूल में क्या डमी पढ़ रहे कल्पवृक्ष कोचिंग के बच्चे?

सत्यसांई यूनिवर्सिटी में सहायक प्राध्यापक के लिए उच्च शिक्षित ब्राह्मण वधू चाहिए

इंदौर के उद्योगपति- सत्य सांई स्कूल के प्रमुख डॉ. रमेश बाहेती को नोटिस,1 रुपए लीज पर जमीन लेने पर नहीं बनाया बच्चों का अस्पताल



Tags:
  • इंदौर
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • सत्य सांई स्कूल के प्रमुख डॉ. रमेश बाहेती
  • प्रतिभा पाल
  • आईएएस क्षितिज सिंघल
इंदौर निगम ने मांगी सरकारी जमीन, जिला प्रशासन ने बताया हिसाब 420 करोड़ रुपए लगेंगे

By Sanjay Gupta

इंदौर निगम ने मांगी सरकारी जमीन, जिला प्रशासन ने बताया हिसाब 420 करोड़ रुपए लगेंगे
दांडी से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा तक: 24 राजनीतिक यात्राओं ने देश में क्या बदला?

By CHAKRESH

दांडी से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा तक: 24 राजनीतिक यात्राओं ने देश में क्या बदला?
GIB के पुनर्वास कार्यक्रम को लगा झटका, डेजर्ट नेशनल पार्क में छोड़े गए गोडावण का लोमड़ी ने किया शिकार

By Jageshwar prasad

GIB के पुनर्वास कार्यक्रम को लगा झटका, डेजर्ट नेशनल पार्क में छोड़े गए गोडावण का लोमड़ी ने किया शिकार
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ने वाले अक्षय बम को बीजेपी ने दी लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी

By Sanjay Gupta

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ने वाले अक्षय बम को बीजेपी ने दी लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी
सलूंबर BJP जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, टिकट की पैरवी को लेकर चल रहा है विवाद

By Ashish Bhardwaj

सलूंबर BJP जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, टिकट की पैरवी को लेकर चल रहा है विवाद
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 105 करोड़ खर्च, नक्सली इलाके में कितना हुआ काम? जांच में उठे बड़े सवाल

By Harrison Masih

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 105 करोड़ खर्च, नक्सली इलाके में कितना हुआ काम? जांच में उठे बड़े सवाल
कोटा नहर हादसा: 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, दुर्गा विसर्जन के दौरान पलटी थी नाव

By Ashish Bhardwaj

कोटा नहर हादसा: 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, दुर्गा विसर्जन के दौरान पलटी थी नाव